Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली से कल पहुंचेंगे शिमला

दोपहर करीब डेढ़ बजे एम्स से होंगे रवाना

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी 10 नवंबर 2023 को एम्स नई दिल्ली से शिमला पहुंचेंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर एम्स नई दिल्ली से सफदरजंग एयरपोर्ट नई दिल्ली के लिए निकलेंगे।

हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 1 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से अन्नाडेल शिमला हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर अन्नाडेल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद ओक ओवर के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि पेट में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों ने निगरानी के लिए उन्हें आईसीयू में रखा था। मुख्यमंत्री 6 दिन पहले ही आईसीयू से बाहर आ गए हैं।

बिलासपुर जिला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

अब उन्हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। नॉर्मल तौर पर खाने-पीने के अलावा ई-ऑफिस से जरूरी फाइलें भी निपटा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अब नई दिल्ली से अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। अब मुख्यमंत्री 10 नवंबर को शिमला लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिन आराम कर सकते हैं।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

 

धनतेरस पर इस बार बन रहे पांच खास योग, इस शुभ समय पर ही करें खरीदारी

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : हमीरपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

हिमाचल : राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका, डिपो में महंगी हुईं दालें और तेल

गोवा में हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, हरियाणा को हराया

हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण 

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन
भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 
NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Kangra State News

सीएम सुक्खू के कांगड़ा दौरे में बदलाव, अब आठ मार्च को सुबह पहुंचेंगे पालमपुर

राज्य स्तरीय होली महोत्सव में करेंगे शिरकत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब आठ मार्च को कांगड़ा दौरे पर आएंगे। पहले उन्होंने आज दिल्ली से धर्मशाला पहुंचना था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संशोधित टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम 8 मार्च को शिमला से सुबह साढ़े आठ बजे पालमपुर के लिए निकलेंगे।

हिमाचल के प्रमुख अस्पतालों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाई

कृषि विश्वविद्यालय ग्राउंड में उतरने के बाद गुजरेहड़ा के लिए रवाना होंगे। यहां वह श्री श्री रविशंकर से मीटिंग करेंगे। करीब साढ़े 11 बजे गुजरेहड़ा से पालमपुर रवाना होंगे। वह कुलणी चांदपुर भरमात सिंबलू सड़क का नींव पत्थर रखेंगे। करीब साढ़े चार बजे कांगड़ा जाएंगे। शाम 6 बजे कांगड़ा से पालमपुर रवाना होंगे और कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान में राज्य स्तरीय होली महोत्सव में शिरकत करेंगे। वह रात पालमपुर रेस्ट हाउस रुकेंगे। 9 मार्च को सुबह करीव सवा नौ बजे पालमपुर से शिमला के लिए रवाना होंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें