Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

भव्य शोभा यात्रा के साथ काठगढ़ में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज

ewn24news choice of himachal 17 Feb,2023 11:25 pm

    कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

    ऋषि महाजन/इंदौरा। प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ का तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का महात्म्य किसी न किसी देवी- देवता के नाम से जुड़ा हुआ है।
    ड्रोन टेक्नोलॉजी बदलेगी हिमाचल की तस्वीर, पहले चरण में होगा कुछ ऐसा

     

    उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है वहीं यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि उनकी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है।
    अखिलेश बोले- कांग्रेस सरकार बनते ही क्यों बंद हुई सीमेंट कंपनियां-दें जवाब?

    कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए उन्होंने अपने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में ज्वाली तथा इंदौरा क्षेत्रों में सिद्धाथा तथा शाह नहर का निर्माण करवाया था, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए वे प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त शाह नहर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग को आकलन तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
    हिमाचल में कर्ज पर सियासत, जयराम ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

    इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कृषि मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
    हिमाचल: चालान कट रहे, जुर्माना भी हो रहा, क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन

     

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, कृषि मंत्री की पत्नी कृष्णा चौधरी, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, मंदिर के मुख्य पुजारी महंत काली दास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार विनोद कुमार टंडन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल किशोर, मंदिर कमेटी के उप प्रधान अजीत सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather