नए टेंडर के विरोध में उतरे सभी सिक्योरिटी गार्ड
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी (IGMC) में सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया है। आईजीएमसी में सिक्योरिटी को लेकर हुए नए टेंडर में 34 सुरक्षा गार्ड्स को निकाल दिया गया है। शनिवार देर रात जारी की गई लिस्ट में 34 सुरक्षा कर्मियों को निकाल दिया गया है।
हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू
इसके बाद आईजीएमसी में माहौल गरमा गया है। रविवार सुबह से ही आईजीएमसी (IGMC) में सुरक्षा गार्ड्स ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और काम ठप कर दिया है।
कोई भी सुरक्षा गार्ड कहीं भी वार्ड में ड्यूटी पर नहीं गया और अपने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन पर बैठ गया है। यह विवाद और भी बढ़ सकता है। निकाले गए गार्डों के समर्थन में सीटू भी प्रदर्शन कर सकता है।
हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन
महिला सुरक्षाकर्मी श्रेया ने कहा कि हमारे साथी सुरक्षा कर्मियों को बिना किसी कारण काम से निकाल दिया गया है। अस्पताल में नए टेंडर किए गए लेकिन कुछ सुरक्षा कर्मियों को नए टेंडर में शामिल न करते हुए नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी सुरक्षा कर्मी नए टेंडर का विरोध करते हैं।
नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा कर्मी 14 वर्ष से काम कर रहे थे उन्हें बिना नोटिस दिए कार्य से निकाल दिया। प्रशासन यह बताए कि उन्हें किस कारण से नोकरी से बाहर निकाला गया।
उन्होंने कहा कि वह उस समय तक कार्य पर नहीं जाएंगे जब तक सभी सुरक्षा कर्मियों को कार्य पर नहीं रखा जाता। उन्होंने कहा कि उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती।
मुख्यमंत्री बोले- कांगड़ा में पुलिस अकादमी स्थापित करने पर सरकार कर रही विचार
आईजीएमसी (IGMC) सिक्योरिटी से निकाले गए सुरक्षा कर्मी बबलू ने बताया कि उनके 34 गार्ड को नौकरी से बिना किसी कारण निकाल दिया गया है। नौकरी से निकालने से पहले नोटिस भी नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि सभी 34 कर्मियों को नौकरी पर वापस रखा जाए। उन्होंने मजदूरों के हक के लिए आवाज उठाई जिस कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार
शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले
दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा
हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित
Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल