Categories
PHOTO GALLERY

रविवार को भी सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को भी सचिवालय पहुंचे। उन्होंने दफ्तर पहुंचकर जरूरी फाइलें निपटाईं और प्रशासनिक कार्यों को पूरा किया।

10 घंटे में पंडोह से कुल्लू की तरफ भेजे एक हजार वाहन, अब रोकी ट्रैफिक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वन विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक कर रहे हैं। बैठक में वृक्षों के कटान संबंधी नियमों पर उच्च अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

HRTC चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मियों की भर्ती को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम-पढ़ें खबर

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक 18 जून को रविवार के दिन होगी

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय हो गई है। बैठक 18 जून रविवार को होगी। कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में आयोजित की जाएगी। कैबिनेट बैठक दोपहर बाद तीन बजे के बाद शुरू होगी।

हिमाचल : श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान

हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सरकार कुछ पदों पर भर्ती को भी हरी झंडी दी सकती है। बता दें कि अभी 6 जून को कैबिनेट की बैठक हुई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

Job Alert : हमीरपुर में रोजगार का बड़ा मौका – 300 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू 

बद्दी में 8वीं, 10वीं व 12वीं पास को नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 150

Video Story : स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पार्किंग का हाल बेहाल, यहां-वहां सड़ रहा कूड़ा

Mock Drill : पालमपुर सौरभ वन विहार में आई बाढ़, 9 पर्यटक फंसे- किए रेस्क्यू 

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Dharam/Vastu

गुप्त नवरात्र : आज अष्टमी व नवमी का शुभ संयोग, शिव-शक्ति की करें आराधना

रविवार (29 जनवरी) को गुप्त नवरात्रि के बीच शिव और शक्ति की आराधना का शुभ योग बन रहा है। एक ही दिन में अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों का होना अपने आप में शुभ संयोग हैं। जानकारों के मुताबिक ये शिव-शक्ति की आराधना के लिए खास दिन होता है क्योंकि अष्टमी के स्वामी शिव होते हैं वहीं, नवमी तिथि देवी दुर्गा की होती है। इसी के साथ रविवार होने के चलते देवी आराधना का शुभ फल और बढ़ जाएगा।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

रविवार को सुबह 11 बजे तक शुभ नाम का योग रहेगा जिसकी स्वामिनी देवी लक्ष्मी हैं। इसके बाद शुक्ल योग शुरू हो जाएगा जो कि अगले दिन सुबह करीब 10.50 तक रहेगा। इस योग की स्वामिनी देवी पार्वती हैं। इस तरह शक्ति की ऊर्जा से बनने वाले दो शुभ योगों में शिव और देवी की विशेष आराधना से मिलने वाला पुण्य फल और बढ़ जाएगा।

शिव पूजा की विधि

माघ मास के गुप्त नवरात्र में भगवान शिव की पूजा सुबह और शाम, दोनों वक्त करनी चाहिए। सूर्योदय से पहले उठकर तीर्थ जल से नहाएं। देवी के साथ शिवजी की पूजा का भी संकल्प लें। पहले शिवजी की पूजा करें फिर देवी की। ऊँ नम: शिवाय या मृत्युंजय मंत्र का जाप करने के साथ शिवजी का अभिषेक करें।

मंडी: अग्निवीर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-ये रहे सफल

 

ऐसा न कर पाएं तो दूध में गंगाजल और पानी मिलाकर मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इसके बाद दिनभर व्रत रखें। शाम को सूर्यास्त के बाद और रात शुरू होने से पहले, यानी प्रदोष काल में शिव मंदिर में तिल के तेल का दीपक लगाएं। शाम को भगवान शिव-पार्वती की पूजा करें।

देवी आराधना की विधि

सुबह जल्दी उठें। पानी में लाल चंदन मिलाकर नहाएं। लाल कपड़े पहनें और लाल चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद देवी आराधना करें। दस महाविद्याओं में से किसी भी देवी के मंत्रों का जाप करें। ऊँ नमश्चण्डिकायै मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। दिनभर व्रत रखें साथ ही कन्याओं को भोजन करवा सकते हैं।

ये सब न कर पाएं तो किसी भी देवी मंदिर में जाकर इत्र और लाल फूल चढ़ाएं। घी का दीपक लगाएं। मौसमी फल या मिठाई का भोग लगाएं। शाम को फिर देवी मंदिर में घी का दीपक लगाएं। ऐसा करने से भी देवी आराधना का फल मिलेगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें