Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर : टौणी देवी में भरे जा रहे आंगनबाड़ी के 15 पद, ऐसे करें आवेदन

ewn24news choice of himachal 26 Sep,2023 1:11 am






    18 से 35 वर्ष तक की 12वीं पास स्थानीय महिलाएं होंगी पात्र





    हमीरपुर। बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल खाली 15 पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से 19 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

    बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र दिम्मी-1, बड़ोह, कौहीं और खनसन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इनके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र ब्रहमणी, भरनांग, पौहंज, दाड़ी, मतलाणा, स्वाहल, धरोग, सेर, झनिक्कर, गाहरा और ठाना लोहारां में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
    चंबा के बाद अब मंडी में डोली धरती, 2.8 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड

    उन्होंने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की निवासी 18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं उक्त पदों के लिए पात्र होंगी। आवेदक का परिवार संबंधित आंगनवाडी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज परिवारों की सूची में शामिल हो तथा परिवार में उसका नाम भी दर्ज हो।
    कुल्लू दशहरा 24 अक्टूबर से, शिमला में हुई हाई लेवल मीटिंग-कर्टन रेजर जारी

    अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। यदि कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतू आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसे आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना से छूट मिलेगी।

    इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण के साथ और आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित 19 अक्टूबर सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में जमा करवा सकती हैं।
    Good News : अब टांडा में मिलेगी यह सुविधा, शिमला व चंडीगढ़ के चक्करों से छुट्टी

    निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों का सत्यापन, चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार 31 अक्टूबर सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस दिन अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में संपर्क किया जा सकता है।

















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather