शिमला के कोटखाई क्षेत्र का मामला
कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : एडेप्टेबिलिटी टेस्ट पास करना होगा जरूरी- डिटेल में जानें
हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी
शिमला। जिला शिमला के कोटखाई में शुक्रवार को एक हादसा हुआ है। यहां एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ है जिसमें इलाके के एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा आंशिक रूप से झुलस गए। एसडीएम अश्वनी कुमार का कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा के आवास में हुआ है। अश्वनी कुमार शर्मा मूल रूप से सोलन जिला के बद्दी के रहने वाले हैं और वर्तमान में वह कोटखाई के एसडीएम हैं।
पुलिस के मुताबिक, कोटखाई बाजार में स्थित प्रताप जस्टा बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में अश्वनी कुमार शर्मा का किराए का आवास है। घटना के दौरान वह आवास में अकेले थे।
तड़के करीब तीन बजे वह गर्म पानी पीने के लिए रसोई में गए और गैस चूल्हा चालू करने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाने के लिए लाइटर जलाया तो अचानक ब्लास्ट हुआ।
देखते ही देखते पूरी रसोई में आग लग गई और उसके बाद पूरी मंजिल आग की चपेट में आ गई। इसके साथ ही खिड़कियां और दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और एसडीएम को वहां से बाहर निकाला।
पड़ोसियों ने रेगुलेटर पर गीला कपड़ा डालकर गैस सिलेंडर की आग बुझाई। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि इस हादसे में एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा को मामूली चोटें आई हैं।
अश्वनी शर्मा की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गैस लीकेज सामने आई है।
शिमला। जिला शिमला के कोटखाई में मंगलवार को भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण एनएच 705 चलनैर में अवरुद्ध हो गया है। हिमाचल पुलिस की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
इस मार्ग पर सफर करने वाले ध्यान दें। भूस्खलन के चलते फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 और 9 अगस्त, 2023 को जिला शिमला के चौपाल, रोहड़ू, ननखड़ी व नारकंडा आदि क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे शिमला से हवाई मार्ग के माध्यम से चलेंगे और 11:20 पर चौपाल पहुंचेगे और सड़क के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह पहुंचेंगे जहां वह जनसमस्याएं सुनेंगे।
इसके पश्चात वह कोटखाई जायेंगे और क्यारी गांव में भारी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और ठियोग-खड़ा पत्थर-हाटकोटी मार्ग का भी निरिक्षण करेंगे। इसके पश्चात वह शाम 4:35 पर सर्किट हाउस रोहड़ू पहुंचेंगे और वहां जनसमस्याएं सुनेंगे और अधिकारीयों के साथ बैठक करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 9 अगस्त को प्रातः 10 बजे रोहड़ू से चलेंगे और ननखड़ी पहुंचकर ननखड़ी, अड्डू, गाहन और खोलीघाट में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे।
इसके पश्चात वह दोपहर 2:15 पर नारकंडा सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां जन समस्याएं सुनने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जरोल, कोटगढ़, खनेटी, मधावनी में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे और सांय 6 बजे वापस शिमला पहुंचेंगे।
शिमला। सच कहते हैं कि कुदरत के कहर के आगे सब बेबस हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें हों या सड़कें कुछ भी नहीं टिक पाता है। ऐसा ही एक मामला शिमला के कोटखाई के तहत पराली पंचायत में सामने आया है। यहां पर लैंडस्लाइड के चलते एक मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह धराशाही हो गई।
बता दें कि कोटखाई क्षेत्र की देवरी खनेटी के साथ लगती पंचायत पराली के पराली बदरूंई गांव में बंसी लाल पुत्र साधु राम ने पाई पाई जोड़कर नए मकान का काम शुरू किया था। नया घर पुराने घर से 50 से 100 मीटर दूर बनाया था। नए मकान में ग्राउंड फ्लोर में दुकानें थीं और पहली मंजिल पर पिल्लर पर छत डाली थी और दीवारों का निर्माण कार्य जारी था। नीचे दुकानों को स्टोर आदि के रूप में प्रयोग किया जाता था।
साथ ही सेब पेकिंग की मशीन भी रखी थी। मकान के गिरने से बंसी लाल को काफी नुकसान हुआ है। जब मकान गिरा तब मकान में कोई नहीं था। बंसी लाल खेतीबाड़ी करते हैं। पराली पंचायत के प्रधान भूप सिंह चौहान और देवरी खनेटी पंचायत के प्रधान सतीश ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन कर हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
गौरतलब है कि हिमाचल में बरसात की बारिश ने कहर बरपाया है। लैंडस्लाइड की कई घटनाएं सामने आई हैं। कई जगह मकान धराशाही हुए हैं। साथ ही पुल आदि भी बहे हैं। भारी बारिश के चलते करोड़ों का नुकसान हुआ है। कहीं कहीं पर दो सड़कों का नामोनिशान ही मिट गया है।
कोटखाई के बागवान ने दर्ज करवाया केस
शिमला। जिला शिमला के कोटखाई में एक बागवान के खाते से तीन लाख रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। अक्षय नाम के बागवान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके अकाउंट से 2,99,997 रुपए गायब हो गए। इतना बड़ा अमाउंट कैसे गायब हुआ उसको इसके बारे में कोई भी आइडिया नहीं है।
अक्षय ने कोटखाई थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने IPC की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। बागवान अक्षय मूल रूप से कोटखाई के महासु का रहने वाला है। एक साथ अकाउंट से सारे पैसे उड़ जाने का उसे न कोई मैसेज नहीं और न बैंक ने बताया।
कोटखाई पुलिस ने कहा कि यह शिकायत पुलिस के साइबर सेल को फॉरवर्ड कर दी गई है। अक्षय के बैंक खाते की स्टेटमेंट, ट्रांजेक्शन संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके फोन को भी चेक किया गया है कि किसी लिंक पर क्लिक या आईडी हैक करके तो अमाउंट नहीं उड़ाया गया।
एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस जल्द से जल्द केस को सुलझाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन ठगी के प्रति सावधान रहने की भी अपील की है।
Three lakh rupees missing from the gardener account in Kotkhai Shimla district
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, नुकसान का ले रहे जायजा
शिमला। जिला शिमला के कोटखाई की टाहू पंचायत में चार मकानों में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां पर एक के बाद एक चार मकानों में आग फैल गई जिससे चारों मकान जलकर जलकर राख हो गए। हादसा शुक्रवार देर रात पेश आया है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक रात को जब लोग सो रहे थे उसी समय कोटखाई टाहू गांव के पवन कुमार, प्रदीप कुमार और सावित्री देवी के लकड़ी के मकानों में अचानक आग भड़क गई। आग पहले एक घर में लगी, लेकिन मकान साथ-साथ हैं जिसके चलते आग एकदम फैल गई और चारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल हुए। अग्निकांड की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
शिमला : एक के बाद एक चार मकानों में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख#Shimla #Fire #ewn24news #choiceofhimachal #himachallatestnews #himachal #himachalnews pic.twitter.com/b8byc3KHCF
— Ewn24News Choice Of Himachal (@Ewn242) February 4, 2023