Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla Kangra State News

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा मानहानि का कानूनी नोटिस- 5 करोड़ का दावा

बोले : 15-15 करोड़ रुपए में बिकने के प्रूफ तो करें सार्वजनिक

शिमला। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानहानि को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। सुधीर शर्मा ने वकील के माध्यम से 5 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया है।

Breaking : हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे हैं कि कांग्रेस के बागी विधायक 15-15 करोड़ रुपए में बिके हैं, उनके पास इसके प्रूफ भी हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कानूनी नोटिस भेजा है।

Legal Notice Defamation Shimla Sudhir Sharma
HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का यह बयान हास्यपद है। अगर उनके पास सुबूत हैं तो उन्हें जनता के सामने रखें। केवल मंच से कुछ भी कह देना ठीक नहीं है। ऐसी बातें व्यक्ति बौखलाहट में करता है।

उन्होंने हमीरपुर में एक माइनिंग क्रशर और दुबई इन्वेस्टर मीट आदि को लेकर भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दुबई में इन्वेस्टर मीट के लिए गए, लेकिन वहां कोई इन्वेस्टर मीट थी ही नहीं। सरकारी खजाने पर निजी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गए थे।

 

शिमला : हरियाणा सर्किट हाउस के पास सोई थी 3 वर्षीय बच्ची, सरकारी गाड़ी ने कुचला

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

कांगड़ा : आचार संहिता के बीच सरकारी स्कूल में शराब की खेप बरामद
बद्दी : प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी

ज्वालामुखी : मझीण में पति की मौत के बाद महिला से मारपीट- स्टोर रूम में रखा कैद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

लोकसभा चुनाव : होली पर प्रत्याशियों को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा खुलासा-पढ़ें खबर

शिमला। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में होली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के मौके पर एकजुटता का संदेश दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और होली के रंग में रंगे दिखे। मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य, प्रतिभा संग नाटी भी डाली।

 

शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि आने वाला समय प्यार, समृद्धि का होगा। उनका लक्ष्य 2026 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर व 2032 तक देश का सबसे अमीर राज्य बनाने का है। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की चर्चा हो गई है। चारों सीटों पर नए जिताऊ लोगों को टिकट दिया जाएगा। जल्द ही टिकट की घोषणा भी की जाएगी।

हिमाचल मेडी होला मोहल्ला : पवित्र झरने में स्नान कर रहे थे श्रद्धालु, पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो की गई जान

 

वहीं, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी होली के पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए सुक्खू समृद्धि तरक्की लेकर आए।

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News State News

जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, विकासात्मक मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की और हिमाचल प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

चंडीगढ़-मनाली एनएच फिर बंद, 6 मील के पास लगातार हो रहा भूस्खलन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नड्डा को हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से भी अवगत कराया। जेपी नड्डा ने इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

 

 

कांगड़ा : फतेहपुर में ममता शर्मसार, खेतों में पड़ी मिली नवजात

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

थुनाग पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू : बाढ़ प्रभावितों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा

प्रभावितों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

थुनाग। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के सिराज निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित थुनाग उपमंडल का दौरा किया और थुनाग बाजार की स्थिति का जायजा लिया, जो बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित है।

हिमाचल : जुलाई में बरसात ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, सामान्य से कहीं अधिक हुई बारिश

 

उन्होंने प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की और इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचने के लिए थुनाग नदी को चैनलाइज करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बहे मकान के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की और बाजार से मलबा जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं मिल्कफेड के पूर्व अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, कांग्रेस नेता नरेश चौहान, पवन ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक सौम्य साम्बसिवन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

सिरमौर और सोलन में भूस्खलन से भारी नुकसान, मकान में दरारें-बगीचे तबाह

 

पंडोह बाढ़ पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करेगी सरकार

 

हिमाचल : लाइट आने पर देखिए मासूम की खुशी, सीएम सुक्खू के लिए बनाया वीडियो

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

हिमाचल के स्कूलों में मानसून ब्रेक का बदला शेड्यूल, यहां पढ़ें डिटेल 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नादौन : ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर का आकलन करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

नुकसान की समीक्षा को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ की वर्चुअल बैठक

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र नादौन का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर का आकलन किया।

उन्होंने कहा कि आस-पास के क्षेत्रों में संभावित खतरों के बारे में चिंतित हैं। हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। निवासियों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध है।

हिमाचल में बारिश का कहर : 17 लोगों की गई जान-3 से 4 हजार करोड़ की चपत

 

मुख्यमंत्री ने आज जिला हमीरपुर के नादौन से राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित प्राधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण 17 लोगों की मृत्यु हो गई है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, बिजली के ट्रांसफार्मरों व विद्युत उप-केंद्रों और जल आपूर्ति परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

इस आपदा के कारण लोगों का जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है और प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्रदेश को लगभग 3,000 करोड़ से 4,000 करोड़ रुपए तक का नुकसान आंका गया है।

हिमाचल मौसम अपडेट : आज के लिए रेड तो मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट है जारी

 

मुख्यमंत्री ने लगातार बारिश से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों को आगामी 10 दिन तक सतर्क रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भूस्खलन और बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विकट स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Video : धर्मशाला-मैक्लोडगंज कैंट रोड पर लैंडस्लाइड, लग रहा जाम

 

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव अभियान शुरू किए गए और समय पर आपदा प्रबंधन कर, कई अमूल्य जीवन बचाए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को शामिल करने के लिए कहा।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को दैनिक जीवन में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा पर शेष सीजन के लिए रोक, आदेश जारी

 

कुल्लू में बड़ा हादसा : शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, पांच की मौत

 

नूरपुर-बैजनाथ रेलवे ट्रैक पर सभी ट्रेनों की आवाजाही रोकी

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

धौलाधार श्रृंखला में बनेगी टेंट सिटी, पर्यटन मंत्रालय को भेजेंगे विस्तृत रिपोर्ट

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम पग उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धौलाधार श्रृंखला में टेंट सिटी निर्मित करने के लिए प्रदेश सरकार एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर पर्यटन मंत्रालय को प्रस्तुत करेगी।

राज्य सरकार इसके लिए उपयुक्त भूमि और सड़क सुविधा भी प्रदान करेगी। इस टेंट सिटी की क्षमता 200 से अधिक कमरों की होगी और इसमें उत्तम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में प्रस्तावित सम्मेलन केन्द्र का निर्माण एशियन विकास बैंक परियोजना के अन्तर्गत किया जाएगा और यह भी पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। कांगड़ा जिला में जलाशय, धार्मिक स्थल, साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ विहंगम धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं से जुड़े पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कांगड़ा जिला में पर्यटन अधोसंरचना का विकास कर इसे संपन्न वर्गों के पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में भी उभारा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अन्तर्गत कांगड़ा जिला के पौंग और मण्डी जिला के जंजैहली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय से अनुमोदित सलाहकारी संस्था शीघ्र ही अपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों को भी स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अगले चरण में शामिल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में हेलीपोर्ट के निर्माण का निर्णय लिया है ताकि हवाई सेवा के माध्यम से पर्यटन को विस्तृत स्तर पर प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा और इसकी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के अंतर्गत भी पर्यटन गंतव्य विकसित किए जाएंगे। प्रदेश में 25 ऐसे पर्यटन गंतव्यों को विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल को धरोहर विकास में शामिल करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर को प्रसाद योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष अप्रैल माह में नई दिल्ली में निवेशकों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं, भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एवं पर्यटन उद्यम स्थापित करने के लिए अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को सुगम बनाने संबंधी एक विस्तृत एवं व्यापक प्रेजेंटेशन तैयार की जाए ताकि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को हिमाचली शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पर्यटन मंत्री को हिमाचल आने के लिए आमंत्रित भी किया।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, महाधिवक्ता अनूप रत्न, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती तथा मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया उपस्थित रहे।