Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नादौन : ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर का आकलन करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

नुकसान की समीक्षा को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ की वर्चुअल बैठक

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र नादौन का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर का आकलन किया।

उन्होंने कहा कि आस-पास के क्षेत्रों में संभावित खतरों के बारे में चिंतित हैं। हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। निवासियों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध है।

हिमाचल में बारिश का कहर : 17 लोगों की गई जान-3 से 4 हजार करोड़ की चपत

 

मुख्यमंत्री ने आज जिला हमीरपुर के नादौन से राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित प्राधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण 17 लोगों की मृत्यु हो गई है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, बिजली के ट्रांसफार्मरों व विद्युत उप-केंद्रों और जल आपूर्ति परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

इस आपदा के कारण लोगों का जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है और प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्रदेश को लगभग 3,000 करोड़ से 4,000 करोड़ रुपए तक का नुकसान आंका गया है।

हिमाचल मौसम अपडेट : आज के लिए रेड तो मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट है जारी

 

मुख्यमंत्री ने लगातार बारिश से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों को आगामी 10 दिन तक सतर्क रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भूस्खलन और बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विकट स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Video : धर्मशाला-मैक्लोडगंज कैंट रोड पर लैंडस्लाइड, लग रहा जाम

 

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव अभियान शुरू किए गए और समय पर आपदा प्रबंधन कर, कई अमूल्य जीवन बचाए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को शामिल करने के लिए कहा।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को दैनिक जीवन में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा पर शेष सीजन के लिए रोक, आदेश जारी

 

कुल्लू में बड़ा हादसा : शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, पांच की मौत

 

नूरपुर-बैजनाथ रेलवे ट्रैक पर सभी ट्रेनों की आवाजाही रोकी

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ