Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

बद्दी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को सोलन जिला के झाड़माजरी (बद्दी) स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से हुई जानमाल की क्षति का जायजा लिया।

उन्होंने आग लगने के कारणों और बचाव कार्यों की समीक्षा की साथ ही जिला प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

मुख्यमंत्री हादसे के पांच दिन बाद झाड़माजरी (बद्दी) पहुंचे हैं। इससे पहले भी उनका कार्यक्रम बना था लेकिन खराब मौसम के चलते सुक्खू बद्दी नहीं पहुंच पाए थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने की घटना में घायल हुए कर्मचारियों का अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

बिलासपुर : शादी से लौट रहे थे 4 लोग, कार के आगे आ धमका तेंदुआ- खाई में गिरी

 

सुक्खू ने लापता व्यक्तियों के परिजनों से भी मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा ‘‘आप चिंता न करें, राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में आपके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी’’।

पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आग लगने की घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए फैक्टरी प्रबंधकों के साथ बात कर कानून में आवश्यक बदलाव किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्मार्ट मीटरिंग तथा बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की त्वरित राहत राशि दी गई है तथा उन्हें कुल 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मृतकों के परिजनों को भी कुल साढ़े 6 लाख रुपए प्रति परिवार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। एक शव की पहचान की जा रही है, जबकि पांच व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

SMC शिक्षक कल से पेन डाउन स्ट्राइक पर, बोले-आश्वासन से नहीं बनेगी बात

 

उन्होंने कहा कि इस घटना में 37 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनमें से 13 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब तक प्रभावित परिवारों को 3.05 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का कुशलक्षेम पूछा और उनसे हादसे के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, विधायक केएल ठाकुर, उपायुक्त मनमोहन शर्मा सहित अन्य गणमान्य तथा अधिकारी उपस्थित थे।

 

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती : मंडी जिला के गोहर में होंगे इंटरव्यू

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें
हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

शिमला में बड़ा हादसा : लैंडस्लाइड से मलबे में दबे मजदूर, दो की गई जान
कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रभावित परिवार इन दो दिन जांच सकेंगे अपने रिकॉर्ड

संबंधित पटवार वृत्त कार्यालयों में आकर देख पाएंगे विवरण

धर्मशाला। गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण से प्रभावित परिवार 8 व 9 जनवरी को अपने रिकॉर्ड जांच सकते हैं। अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने ये जानकारी दी है।

Breaking : हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

 

एडीएम रोहत राठौर ने बताया कि गगल हवाई अड्डा के विस्तारीकरण में भड़ोत, जुगेहड़, क्योड़ियां, बल्ला, सहौड़ा, भेड़ी व ढुगियारी खास महालों के प्रभावित परिवारों का विवरण/ सूचियां पुनर्वासन एवं पुनार्व्यस्थापन योजना के तहत तैयार किया गया है।

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

 

भड़ोत, जुगेहड़ व क्योड़ियां का रिकॉर्ड कार्यालय पटवार वृत्त रछयालू, बल्ला का कार्यालय पटवार वृत्त मटौर, सहौड़ा का कार्यालय पटवार वृत्त अब्दुल्लापुर तथा भेड़ी व ढुगियारी खास का विवरण पटवार वृत्त बैदी के कार्यालय में समीक्षा के लिए रखा गया है।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

 

 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 8 व 9 जनवरी, 2024 को उक्त रिकार्ड, राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में, समीक्षा के लिए रखा गया है। इसमें प्रत्येक प्रभावित परिवार का विवरण अंकित किया गया है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों से अनुरोध किया है कि वे संबंधित पटवार वृत्त कार्यालयों में आकर उक्त सूचियों में अपना विवरण देख सकते हैं व अपने विवरणों में पाई जाने वाली त्रुटियों का निवारण करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह भी प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति अपने परिवार के आधार कार्ड की प्रतियां साथ लेकर आएं।

मंडी : फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, जयपुर के 2 युवकों की गई जान 

 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू

 

मंडी : फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, जयपुर के 2 युवकों की गई जान 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित : हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती : किसी प्रश्न का नहीं देना उत्तर तो काला करना होगा विकल्प E
Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें