Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

बद्दी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को सोलन जिला के झाड़माजरी (बद्दी) स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से हुई जानमाल की क्षति का जायजा लिया।

उन्होंने आग लगने के कारणों और बचाव कार्यों की समीक्षा की साथ ही जिला प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

मुख्यमंत्री हादसे के पांच दिन बाद झाड़माजरी (बद्दी) पहुंचे हैं। इससे पहले भी उनका कार्यक्रम बना था लेकिन खराब मौसम के चलते सुक्खू बद्दी नहीं पहुंच पाए थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने की घटना में घायल हुए कर्मचारियों का अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

बिलासपुर : शादी से लौट रहे थे 4 लोग, कार के आगे आ धमका तेंदुआ- खाई में गिरी

सुक्खू ने लापता व्यक्तियों के परिजनों से भी मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा ‘‘आप चिंता न करें, राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में आपके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी’’।

पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आग लगने की घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए फैक्टरी प्रबंधकों के साथ बात कर कानून में आवश्यक बदलाव किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्मार्ट मीटरिंग तथा बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की त्वरित राहत राशि दी गई है तथा उन्हें कुल 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मृतकों के परिजनों को भी कुल साढ़े 6 लाख रुपए प्रति परिवार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। एक शव की पहचान की जा रही है, जबकि पांच व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

SMC शिक्षक कल से पेन डाउन स्ट्राइक पर, बोले-आश्वासन से नहीं बनेगी बात

उन्होंने कहा कि इस घटना में 37 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनमें से 13 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब तक प्रभावित परिवारों को 3.05 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का कुशलक्षेम पूछा और उनसे हादसे के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, विधायक केएल ठाकुर, उपायुक्त मनमोहन शर्मा सहित अन्य गणमान्य तथा अधिकारी उपस्थित थे।

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती : मंडी जिला के गोहर में होंगे इंटरव्यू

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें
हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

शिमला में बड़ा हादसा : लैंडस्लाइड से मलबे में दबे मजदूर, दो की गई जान
कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी मामला : कैसा था केमिकल, पानी कर रहा था पेट्रोल का काम- कम होने की जगह बढ़ रही थी आग

अग्निशमन विभाग के पास भी नहीं था तोड़

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फैक्ट्री में कौन सा केमिकल था, इसकी जानकारी न तो हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड को थी और न एक्साइज विभाग को थी। यह केमिकल हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड और एक्साइज विभाग के पास रॉ मैटीरियल के रूप में रजिस्टर ही नहीं था। ऐसे भी सवाल उठता है कि केमिकल कहां से लाया गया और कैसे लाया गया।

हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

इस केमिकल के आगे पानी भी बेअसर हो गया। अग्निशमन विभाग भी केमिकल के आगे फेल हो गया।

केमिकल के आगे पानी पेट्रोल का काम कर रहा था। जितना पानी डाल रहे थे, उतनी आग बढ़ रही थी। अग्निशमन विभाग के पास भी इसका कोई तोड़ नहीं था।

इस बात खुलासा खुद उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बद्दी में मीडिया से बातचीत में किया है।
उन्होंने कहा कि पानी से भी केमिकल में लगी आग बुझ नहीं रहा थी। पानी डालने से बढ़ रही थी। इस बारे में अग्निशमन विभाग अधिकारियों को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए फोम की जरूरत है।

हिमाचल : पिछले 24 घंटे में काफी गिरा तापमान, कहां कितनी बारिश-बर्फबारी, जानें

पानी केमिकल पर असर नहीं कर रहा था। यह केमिकल हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एक्साइज विभाग के पास रॉ मैटीरियल के तौर पर रजिस्टर नहीं था।

उन्होंने माना कि प्राधिकरण विभागों की भी लापरवाही रही है। निर्णय लिया गया कि अग्निशमन विभाग को हाईटैक किया जाएगा। क्योंकि बीबीएन में काफी उद्योग हैं, जो विभिन्न केमिकल का यूज करते हैं। ऐसी स्थिति में आग बुझाने में दिक्कत न हो।

बद्दी मामला : कैसा था केमिकल, पानी कर रहा था पेट्रोल का काम- कम होने की जगह बढ़ रही थी आग

उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उद्योगों की एनओसी की जांच की जाएगी। अगर कोई त्रुटी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने की घटना में भी अगर किसी अधिकारी की गलती या लापरवाही पाई जाती है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : नहीं मिला चंबा की चंपो का सुराग, ढूंढ रहे पति और बच्चे

हिमाचल : अयोध्या निकली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’, 1250 राम भक्त रवाना

हिमाचल : पिछले 24 घंटे में काफी गिरा तापमान, कहां कितनी बारिश-बर्फबारी, जानें

किन्नौर : सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक गंभीर घायल, चालक सहित दो लापता

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

एक मध्य प्रदेश तो बाकी यूपी के रहने वाले

 बद्दी। हिमाचल के पुलिस जिला बद्दी ने झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद लापता लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें आठ लापता लोगों का नाम और पता है।  हिमाचल प्रदेश पुलिस जनता से लापता व्यक्तियों के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की है।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 13 लोग लापता, बचने की संभावना कम- ड्रमों से भड़की आग

लिस्ट में इनके हैं नाम और पते

पुलिस द्वारा जारी लापता व्यक्तियों की लिस्ट में एक हिमाचल के चंबा जिला, एक मध्य प्रदेश और बाकी यूपी से हैं। चंपो देवी निवासी बरोह तहसील और जिला चंबा हिमाचल, काजल मोहल्ला रुदयान पत्ती गुमान सिंह जिला बदायूं यूपी, काजल भारती परौर जिला खुशीनगर यूपी, कल्पना अहिवर निवासी वार्ड नंबर 6 नटयाल बिजावर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश, शशी कटिया केसर जिला बदायूं यूपी, सोनी निवासी मकानपुर सरकारा कमल जिला अमरोहा यूपी, रहनुमा निवासी पलथा बरेली यूपी और राखी निवासी सरे सिकंदर संभाल यूपी लापता हैं।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

बता दें कि शुक्रवार को बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली एनआर अरोमा कंपनी में आग भड़क गई। चार मंजिला भवन की निचली मंजिल में आग फैलने के बाद 30 कामगारों ने छत से छलांग लगा दी। इसमें एक महिला पिंकी पत्नी पवन निवासी मखनूमाजरा बद्दी की मौत हो गई।

29 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार झाड़माजरी के निजी अस्पताल, ईएसआई काठा और पीजीआई में चल रहा है। 8 लोग अभी लापता हैं। कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें
धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने की फैक्ट्री में आग लगने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने मीडिया से बातचीत में दी।

डॉ धनी राम शांडिल मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अस्पताल में दाखिल घायलों का कुशलक्षेम जाना।
मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शांडिल ने कहा कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। 29 लोग घायल हैं‌। साथ ही 9 लोग लापता हैं।

Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

गौर हो कि हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 20 से अधिक महिलाएं हैं। चार मंजिला भवन की निचली मंजिल में आग लगने से उक्त तीस लोग ऊपरी मंजिल और छत से कूद गए थे। ज्यादातर घायलों में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं।

घटना के वक्त कंपनी में करीब 50 कामगार मौजूद थे। करीब 20 लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। लापता को ट्रेस किया जा रहा है।  घायलों में 19 झाड़माजरी के एक अस्पताल और 6 ईएसआई काठा में भर्ती हैं। पांच को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

पीजीआई रेफर पिंकी पत्नी पवन निवासी मखनूमाजरा बद्दी की मौत हो गई। चरण सिंह, आरती, गीता, प्रेम कुमारी की पीजीआई में हालत गंभीर बनी है। इनमें तीन की रीड की हड्डी टूट गई है। मीरा, शिव कुमार, प्रेम लता, अर्चना, ममता और हरीश चंद्र ईएसआई काठा में दाखिल हैं।

झाड़माजरी के अस्पताल में यह भर्ती

अनीता, आशा, दीप शिखा, ममता, अनिल, राजकुमार, स्लेस्टिना,  पुष्पा, कश्मीरी, पूजा, अंशु, सावित्री, सतिंदर, खुशबू, कंचन, तारावती, सावित्री, राममूर्ति और क्रांति झाड़माजरी के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

आग लगने के सही कारण जांच के बाद पता चलेंगे। कंपनी में परफ्यूम बनाने के लिए अति ज्वलनशील पदार्थ थे‌। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शार्ट सर्किट आदि से केमिकल में आग लगी हो सकती है।

उधर, कंपनी के खिलाफ बरोटीवाला थाने में लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज किया गया है। एसपी पुलिस जिला बद्दी इलमा अफरोज ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें

Budget 2024 : आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को बड़ी राहत-जानें मुख्य बातें

हिमाचल : चार HPAS अफसरों का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार
वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

ज्यादातर घायलों में मल्टीपल फ्रेक्चर आए

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 20 से अधिक महिलाएं हैं। चार मंजिला भवन की निचली मंजिल में आग लगने से उक्त तीस लोग ऊपरी मंजिल और छत से कूद गए थे। ज्यादातर घायलों में मल्टीपल फ्रेक्चर आए हैं।

घटना के वक्त कंपनी में करीब 50 कामगार मौजूद थे। करीब 20 लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। लापता को ट्रेस किया जा रहा है।

Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

घायलों में 19 झाड़माजरी के एक अस्पताल और 6 ईएसआई काठा में भर्ती हैं। पांच को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पीजीआई रेफर पिंकी पत्नी पवन निवासी मखनूमाजरा बद्दी की मौत हो गई। चरण सिंह, आरती, गीता, प्रेम कुमारी की पीजीआई में हालत गंभीर बनी है। इनमें तीन की रीड की हड्डी टूट गई है।

मीरा, शिव कुमार, प्रेम लता, अर्चना, ममता और हरीश चंद्र ईएसआई काठा में दाखिल हैं।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

झाड़माजरी के अस्पताल में यह भर्ती
अनीता, आशा, दीप शिखा, ममता, अनिल, राजकुमार, स्लेस्टिना, पुष्पा, कश्मीरी, पूजा, अंशु, सावित्री, सतिंदर, खुशबू, कंचन, तारावती, सावित्री, राम मूर्ति और क्रांति झाड़माजरी के एक अस्पताल में भर्ती हैं।