बोले- कुर्सी को चुराने के इरादे नहीं होंगे सफल
मंडी। हिमाचल में मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी पहुंचकर शिवरात्रि महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने पड्डल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और बागियों पर जमकर वार किया। साथ ही जनक्रांति को लिए भी हुंकार भरी।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की सरकार पांच चलेगी। यह सरकार आम आदमी की सरकार है। गरीब, किसान और कर्मचारी के बेटे की सरकार है। यह आपकी (जनता) सरकार है।
मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान
मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी और की नहीं आपकी है। इस कुर्सी पर आपका अधिकार है। अगर कोई इस कुर्सी को चुराने की कोशिश करेगा तो जनता जन आंदोलन के रूप में उनके सामाने एक क्रांति की तरह खड़ी होंगी। उन्होंने पड्डल मैदान में पंडाल में बैठे लोगों से पूछा कि क्या आप इस क्रांति के लिए तैयार हैं।
उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी आवाज विरोधियों के कानों तक पहुंचनी चाहिए। यह बता देना कि हिमाचल की जनता भ्रष्ट और बिकाऊ एमएलए (MLA) को स्वीकर नहीं करेगी। एक बार फिर मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि क्या आप जनक्रांति के लिए तैयार हैं या नहीं।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं से भी कहा कि 9 विधायक, जिसमें 6 कांग्रेस के हैं को उनके परिवार से तो मिलने दो। उन्हें अपने परिवार के पास तो जाने दो। अब उन्हें उत्तराखंड के ऋषिकेश ले जाया गया।
यह जनता का डर है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, नेता कोई बड़ा नहीं होता है। ताकत जनता के हाथ है। आपके हाथ में वोट की ताकत है। इन्हें मजा चखाने के लिए जनता के पास लोकसभा चुनाव में समय आएगा।
उन्होंने कहा कि हमने खनन माफिया पर शिकंजा कसा। उन्हें पता था कि खनन माफिया गिरोह भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। 27 फरवरी को राज्यसभा का चुनाव था। कांग्रेस विधायक के सभी विधायकों से कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को वोट डालेंगे। पर 6 कांग्रेस विधायकों ने खिलाफ वोट डाला।
हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण
ऐसा क्यों इसको लेकर मैंने जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो पता चला कि यहां अंतर आत्मा की आवाज नहीं थी, यहां धन आत्मा की आवाज से उन लोगों ने वोट डाला है, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की चुनाव में हार हुई। राज्यसभा चुनाव के अगले दिन बजट पास होना था। अगर बजट पास न होता तो सरकार गिर जाती। उस बजट में आम लोगों, किसान और महिलाओं के लिए योजनाएं थीं।
अंब से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने वंदे भारत बस को दिखाई हरी झंडी
सीएम सुक्खू ने कहा कि मैं आम परिवार से निकलकर राजनीति की इस कुर्सी पर पहु्ंचा हूं। मैं कभी मंत्री नहीं रहा। संघर्ष से इस कुर्सी पर पहुंचा। जिस प्रकार इस कुर्सी को चुराने की कोशिश भाजपा के नेता कर रहे हैं, वे कभी सफल नहीं होंगे। क्योंकि यह आम जनता की कुर्सी है, किसान के बेटे, कर्मचारी के बेटे कुर्सी है।
इसको छीनने की कोशिश करेंगे तो आम जनता हमारे साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेगी और उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। जो लोग चुराकर लोकतंत्र की गद्दी पर बैठना चाहते हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस, प्रति सीट 600 रुपए किराया तय
उन्होंने कहा कि बागी 9 दिन पंचकूला के होटल में ठहरे। ऐसा क्या डर है कि पंचकूला से प्राइवेट प्लेन द्वारा देहरादून ले जाया गया। वहां से ऋषिकेश ताज होटल ले जाया गया। जो धन आत्मा के बल पर गए हैं, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। यह अंतरआत्मा नहीं थी, यह धन आत्मा थी।
हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम, चार दिन येलो अलर्ट जारी
पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस, प्रति सीट 600 रुपए किराया तय
हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर
हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकाली भर्ती
Himachal Cabinet की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा- डिटेल में पढ़ें