Categories
Top News Himachal Latest PHOTO GALLERY

सीएम सुक्खू से मिले पूर्व मुख्यमंत्री

शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पीटरहॉफ होटल, शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest Jobs/Career Una State News

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार ऊना पहुंचे अग्निहोत्री-जश्न सा माहौल

प्रवेश द्वार मैहतपुर में भव्य स्वागत

ऊना। हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित सरकार में डिप्टी सीएम का पद ग्रहण करने के उपरांत पहली बार गृह जिला ऊना पधारे मुकेश अग्निहोत्री का जिलावासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आज दोपहर जिला के प्रवेश द्वार मैहतपुर में पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं हजारों संख्या में मौजूद जनता ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित लोगों ने मिठाइयां बांटीं।

हिमाचल: दो कानूनगो को पदोन्नति, इन तीन तहसीलदार को मिली तैनाती

 

मैहतपुर के पश्चात देहलां, बहडाला, ऊना तथा हरोली विधानसभा के प्रवेश द्वार घालूवाल सहित हरोली विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 स्थानों पर स्थानीय वासियों द्वारा अपने जनप्रिय नेता का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास प्रदेश सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता है।

जयराम बोले-सुक्खू सरकार के निर्णयों का करते हैं विरोध-जाएंगे कोर्ट

 

उन्होंने जिला ऊना तथा विशेष तौर पर हरोली की जनता का विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली के मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी तथा ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भी उपस्थित थे।

ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

एक्शन मोड में मुकेश अग्निहोत्री, लिए ये दो बड़े निर्णय-मांगी रिपोर्ट

सचिव ट्रांसपोर्ट को 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ट्रांसपोर्ट विभाग संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। कुछ दिन पहले बाहरी राज्यों के लोगों ने ज्यादा फीस से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन करवाई, जिस पर नई सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर ली है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सचिव ट्रांसपोर्ट से मामले को लेकर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार ने ली शपथ

 

बाहरी राज्यों की गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन हिमाचल प्रदेश कैसे और क्यों हुईं इसकी पुरी रिपोर्ट मांगी गई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अवैध वोल्वो बसें चलाने वालों का भी एक गिरोह चल रहा है, जिस पर शिकंजा कसा जाएगा।

माता चिंतपूर्णी और बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए रोपवे को कवायद

 

विभाग 65 वोल्वो बसें खुद संचालित करता है, जबकि 100 से अधिक वोल्वो बसें हिमाचल प्रदेश में अवैध रूप से चल रही हैं, जिसको लेकर ट्रांसपोर्ट सचिव को 15 दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अवैध रूप से बसें चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी उन्होंने कार्यभार संभाला ही है और विभागों की खामियों को दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

HRTC को 1350 करोड़ का घाटा, इलेक्ट्रिक वाहन नीति बनेगी संजीवनी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में इलेक्ट्रिक वाहन की टेस्ट ड्राइव, डिप्टी सीएम ने की सवारी

बोले- हिमाचल में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की जा रही है
शिमला। हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नवोन्वेषी विचारों के साथ नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की जा रही है और राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में सुधार की दिशा में कदम बढ़ा रही है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां इलेक्ट्रिक वाहन की टेस्ट ड्राइव के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सचिवालय से कुछ दूरी तक इलेक्ट्रिक वाहन में सवारी कर इसके तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त की।
शिमला: शहर में जाम से बचने को रोडमैप तैयार, 106 जवान रहेंगे तैनात
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में परिवहन क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू करने के लिए विभिन्न स्तरों पर चर्चा की जा रही है। शुरुआती स्तर पर सचिवालय में इलेक्ट्रिक वाहनों के परिचालन को बढ़ावा दिया जाएगा और इसके उपरांत सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी विद्युत चालित वाहनों का उपयोग बढ़ाया जाएगा। परिवहन विभाग में अति शीघ्र इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा शामिल किया जाएगा और इसके लिए निदेशक परिवहन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क कर इन विद्युत चालित वाहनों की टेस्ट ड्राइव सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
क्लर्क की इस छंटनी परीक्षा के नहीं मिले हैं एडमिट कार्ड तो करें ऐसा
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय भी मुख्यमंत्री के लिए एक विद्युत चालित वाहन प्रदान किया गया था। हालांकि इसे बाद में सामान्य प्रशासन को सौंप दिया गया था। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा के उपरांत मंत्रिमंडल में इस मामले को रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं इस पर्यटन राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर चर्चा उपरांत शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
चरस लेकर शिमला रिज पर घूम रहा था उत्तराखंड का नशा तस्कर, धरा
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए भी उपयुक्त कदम उठाते हुए उचित मापदंडों के अनुसार चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। शुरुआती चरण में सचिवालय सहित प्रदेश के विभिन्न सरकारी संस्थानों तथा प्रदेश से बाहर हिमाचल सदन एवं भवनों इत्यादि में भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहनों की लाईसेंस प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए नए ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक स्थापित करने की दिशा में भी उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। इस बारे में अधिकारियों को अध्ययन करने को कहा गया  इस अवसर पर प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नज़ीम, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल के सीएम व डिप्टी सीएम, राहुल गांधी ने लगाया गले

प्रतिभा सिंह और 40 विधायक भी बने हिस्सा

अलवर। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू आज राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नजर आईं। वहीं, पार्टी के सभी 40 विधायक भी इस यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा में जैसे ही सीएम सुक्खू आए तो उन्हें देखते ही राहुल गांधी ने गले लगा लिया। इसके बाद वे सुक्खू के कंधे पर हाथ रखकर यात्रा में आगे बढ़े।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन है और यात्रा अभी राजस्थान में पहुंची है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल चुके हैं। इसके बाद पार्टी के कई अन्य नेता भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बहाने राहुल गांधी से मिल चुके हैं।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

रघुवीर सिंह बाली, राजेश धर्माणी और अनिरुद्ध सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भारत जोड़ो देशभर में इतिहास रच रही है। 100 दिन पूरे हो चुके हैं और देश में कांग्रेस-राहुल गांधी को काफी सहयोग मिल रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुकेश अग्निहोत्री को परिवहन विभाग का जिम्मा : बस ऑपरेटरों को राहत की उम्मीद

आईएसबीटी में ढोल-नगाड़ों के साथ किया फैसले का स्वागत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बतौर उपमुख्यमंत्री कार्यभार संभालने वाले जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुकेश अग्निहोत्री को परिवहन विभाग का जिम्मा सौंपे जाने पर निजी और सरकारी ट्रांसपोर्ट में खुशी का माहौल है। बुधवार को आईएसबीटी में एचआरटीसी के अधिकारियों और साथ ही साथ निजी बस ऑपरेटरों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को परिवहन विभाग सौंपे जाने का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री से मिला पेंशनर कल्याण संघ, दी बधाई 

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के रूप में इस जोड़ी ने प्रदेश का जिम्मा संभाला है यह अब तक कि प्रदेश की सबसे बेहतरीन राजनीतिक जोड़ी है और यह हिमाचल प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेताओं ने चुनाव से पूर्व भी कोविड-19 के दौर में ट्रांसपोर्ट जगत को हुए नुकसान की भरपाई करने का भरोसा दिलाया था।

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से होगी चर्चा 

अब पूर्व सरकार के समय हुए तमाम अन्याय पूर्ण फैसलों के बदले जाने और ट्रांसपोर्ट जगत के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटर्स को मौजूदा प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से काफी अपेक्षाएं हैं, ताकि लंबे दौर से बुरे दौर से गुजर रहा ट्रांसपोर्ट कारोबार उबर सके।

इस अवसर पर आरटीओ राजेश कौशल, एचआरटीसी ऊना आरएम सुरेश धीमान, एमआरसी ग्रुप के जीएम परवेश शर्मा, राम किशन शर्मा, पंकज दत्ता, विशाल ठाकुर, पवन ठाकुर, सुकेश ठाकुर, संदीप शर्मा, केवल कृष्ण, राजीव दत्ता, नरेंद्र वत्स, लक्की ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Breaking प्रो. चंद्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर, नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में दिलाएंगे शपथ

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुकेश बोले-OPS पर 10 दिन में फैसला, चाहे दो लोगों को न करनी पड़े कैबिनेट बैठक

अग्निहोत्री ने संभाला डिप्टी सीएम का कार्यभार

शिमला। हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पदभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुबह 11 बजे तो मुकेश अग्निहोत्री ने करीब साढ़े 11 बजे पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ओपीएस का वादा पूरा होगा। हमने सत्ता में आने के दस दिन के अंदर फैसला लेने का वादा किया है।

शिमला रिज पर सुक्खू ने सीएम व अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ

जल्द अगर मंत्रिमंडल का गठन नहीं होता है तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बैठक कर इस पर कोई निर्णय लेंगे। केवल दो लोग भी कैबिनेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चलेगी दौड़ेगी और परफॉर्म भी करेंगी, कोई परिंदा इस पर चोंच नहीं मार सकता है। जो भी वादे किए गए हैं, पूरे किए जाएंगे। प्रियंका गांधी और राजीव शुक्ला से मीटिंग हुई हैं। हर वादा पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका शिमला पहुंचे

बता दें कि हिमाचल में पहली बार इस बार डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले कोई डिप्टी सीएम नहीं रहा है। कांग्रेस ने हिमाचल में डैमेज कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम का पद दिया है। मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम बने हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू-मुकेश की शपथ, सजने लगा रिज – राहुल, प्रियंका भी होंगे शामिल

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने आज 2 दिन तक चली माथापच्ची के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह कल शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ ग्रहण करेंगे।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 12 बजे होगा। शनिवार देर शाम हुए नाम के ऐलान के बाद राज्यपाल से मिलने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका भी शामिल होंगे।

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

नादौन। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हो गया है। एचआरटीसी चालक का बेटा हिमाचल की बागडोर संभालेगा। रविवार दोपहर 12 बजे सुखविंदर सिंह शपथ लेंगे।
हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ
सुखविंदर सिंह के नाम का ऐलान होते ही हमीरपुर जिला में दिवाली जैसा माहौल हो गया। हमीरपुर के गांधी चौक में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इकट्ठे होकर जश्न मनाया।
सुखविंदर सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी खूब पटाखे फोड़े गए और सुक्खू के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। सुखविंदर सिंह को सीएम बनाने के बाद भाई और सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दोनों बेटियां भी भावुक हो गईं।
सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। वहीं, बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही 85 वर्षीय माता संसार देवी की आंखों से आंसू छलक आए। उनके घर पर लोगों का तांता लग गया है और महिलाएं नाच गाना कर रही हैं।

हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 2 बजे लेंगे शपथ

रिज पर होगा शपथ ग्रहण समारोह
शिमला। मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले। इस अवसर पर पर्यवेक्षक भूपेश बाघेल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला,  सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व हिमाचल सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मौजूद रहे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कांग्रेस नेताओं को बधाई दी। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर लिखित पत्र राज्यपाल को सौंपा। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी रविवार को दो बजे रिज पर शपथ लेंगे।
बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में सबसे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। हमें कुछ समय दें।
आने वाले समय में आम, गरीब और किसान आदि जिनसे समाज बनाता है की मदद करना उनका मकसद होगा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री उनके भाई हैं। जब वह विधायक दल के नेता थे हमारा आपस में काफी अच्छा  तालमेल था और अब वह मुख्यमंत्री बने हैं तो दोनों भाई एक टीम के तौर पर कार्य करेंगे। उस टीम में 38 प्लेयर और भी हैं, उनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हिमाचल में एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़े भावुक भी दिखे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 17 साल की उम्र से राजनीति शुरू की। ग्रास रूट से राजनीति शुरू की है। एनएसयूआई में रहते हुए कांग्रेस की विचारधारा से साथ जुड़े। इसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। विधायक भी बने और अब मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो उन्हें दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।