Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल : हाईकमान को आज रिपोर्ट सौंपेगे पर्यवेक्षक, मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक

ewn24news choice of himachal 10 Dec,2022 5:51 pm

    शिमला। हिमाचल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कदमताल जारी है। शुक्रवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुनने के लिए हाईकमान को अधिकृत किया है। पर्यवेक्षक हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेगे।

    कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

    रिपोर्ट सौंपने से पहले आज चौड़ा मैदान स्थित एक होटल में विधायक पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, भूपेंद्र हुड्डा से मिल रहे हैं। आज दिल्ली लौटकर पर्यवेक्षक हाईकमान को रिपोर्ट देंगे। सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली भी इस मौके पर मौजूद रहे।

    वहीं, हिमाचल में सीएम के चयन को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अंतिम फैसला प्रियंका गांधी ही लेंगी।
    हिमाचल में 24 हजार 961 ने दबाया नोटा बटन, 261 पोस्टल बैलेट से आए

    विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।

    बता दें कि शिमला में शुक्रवार देर रात तल चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसमें प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, मगर सहमति नहीं बनी। इसके बाद सभी विधायकों ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पास किया। इसमें पार्टी हाईकमान को सीएम चुनने और सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।
    Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather