Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें

ewn24news choice of himachal 15 Dec,2022 11:26 pm

    हमीरपुर। दसवीं पास बेरोजगारों के लिए रोजगार का बढ़िया मौका है। पंजाब के सरहिंद की निजी कंपनी मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए कंपनी 19 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में और 20 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लेगी।

    सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

    इन पदों के लिए अभ्यर्थी कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उनकी आयु 21 से 37 वर्ष के बीच हो। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये से लेकर 18,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।

    यदि किसी उम्मीदवार को उसके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ 19 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में या 20 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Breaking : मार्केट सुपरवाइजर पोस्ट कोड 977 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें लिस्ट

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather