Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Bilaspur State News

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

भराड़ी के पास रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में हुई घटना

बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला के जबली में प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में बंबर ठाकुर को काफी चोटें आई हैं। भराड़ी के पास स्थित रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में ये घटना पेश आई है।

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

 

बताया जा रहा है कि बंबर ठाकुर जबली स्थित रेललाइन निर्माण कार्य के कार्यालय गए थे। यहां पर कार्यालय के अंदर कुछ लोगों के साथ उनकी बहस हो गई। मामला इतना गरमा गया कि कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

हमले में बंबर ठाकुर के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद बंबर ठाकुर के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग जल्द निकालेगा भर्ती, आवेदन से पहले कर लें यह काम 

 

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डाल लिखा, “बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जान लेवा हमला बहुत ही निंदनीय है, पुलिस विभाग इस जल्द कार्यवाही करेगा। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।”

हिमाचल : इन महिलाओं को 25 तारीख से मिलेंगे 1500 रुपए, मुख्यमंत्री का ऐलान

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए मंत्री बनाने के संकेत, सुधीर शर्मा बोले- मैं विधायक ही अच्छा

नगरोटा बगवां : जवान हैप्पी सिंह को अंतिम विदाई, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि

ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर

हिमाचल बजट सत्र : कर्मचारियों और पेंशनर का 9651 करोड़ रुपए एरियर बकाया 
बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest

शिमला में फूट-फूट कर रोई पूर्व मेयर, कांग्रेस नेता बोले-बहन हमने क्या किया

सत्या कौंडल के आरोपों पर कमल धोलटा का पलटवार

 

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के बीच भाजपा समर्थित पूर्व मेयर सत्या कौंडल के बेटे की गाड़ी से चार बोतल शराब बरामदगी मामले में कांग्रेस नेता कमल धोलटा ने कहा कि उनको तो शराब मामले की जानकारी ही नहीं है। मेरा इस मामले में किसी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है। कल रात क्या हुआ मुझे इसकी भी जानकारी नहीं थी। सत्या कौंडल मेरे लिए बड़ी बहन की तरह हैं। सुबह सोशल मीडिया पर ही सत्या कौंडल का बयान सुना।

चिंता बना मौसम, शिमला में टूटा रिकॉर्ड- इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वीडियो में रो रहीं हैं, अरे बहन हमने किया क्या। केवल हम अपनी पार्टी का प्रचार कर रके हैं। हम तो कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और प्रचार भी करेंगे। सबने प्रचार करना है, इसमें कैसा लड़ाई झगड़ा।  ऐसे में सत्या कौंडल को यदि हार का डर सता रहा है तो वह इस तरह के आरोप न लगाएं। मेरा कोई फोन पुलिस स्टेशन में नहीं गया। न ही मेरे पास पुलिस स्टेशन का फोन नंबर है। सत्या कौंडल मेरी बहन की तरह हैं और इस तरह के बयान से वह शॉकिंग हैं। मैंने सत्या कौंडल को फोन भी किया, पर उन्होंने उठाया नहीं।

बता दें कि पूर्व मेयर सत्या कौंडल ने मामले में कांग्रेस के नेता कमल धोलटा का नाम उछाला है और उन पर पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

शिमला: बेटे की गाड़ी से शराब बरामद, फूट-फूट कर रोई नगर निगम की पूर्व मेयर

गौरतलब है कि नगर निगम शिमला MC Shimla चुनाव के बीच संजौली के चलौंठी में देर रात भाजपा समर्थित पूर्व मेयर के बेटे की गाड़ी से चार बोतल शराब बरामद की है।  पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ भाजपा समर्थित पूर्व मेयर के बेटे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने और शराब की बोतल से भरा बैग गाड़ी में रखने के आरोप लगाए हैं। पूर्व मेयर सत्या कौंडल भी बेटे के बचाव में सामने आई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से न्याय की गुहार लगाई है।

नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कल यानी दो मई को मतदान होना है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने नगर निगम पर कब्जे को लेकर पूरा जोर लगा दिया है। नगर निगम चुनाव के लिए 30 अप्रैल शाम चार बजे से प्रचार थम गया है। 2 मई तक शराब के वितरण आदि पर पूरी तरह से रोक है। इसी बीच चलौंठी में पुलिस ने पूर्व मेयर के बेटे की गाड़ी से चार बोतल शराब की बरामद की है। मामले में राजनीति भी सुर्ख हो गई है।

पूर्व मेयर के बेटे ने आरोप लगाया है कि चुनाव के लिए उनके घर रिश्तेदारों का आना-जाना जारी है। वह चचेरी बहन को छोड़ने लंबी धार जा रहा था। छोड़कर वापस आ रहा था। चलौंठी में अचानक कुछ लड़के गाड़ी के सामने आ गए और गाड़ी रुकवाई। कुछ लड़के चिल्ला रहे थे कि पूर्व मेयर की गाड़ी है। मैं घबरा गया। मैंने निकलने की कोशिश की। पर उन्होंने गाड़ी की चाबी छीनकर गाड़ी बंद कर दी और गाड़ी से बाहर निकाला। चार पांच लड़के उनसे मारपीट करने लगे। इसी बीच उन्होंने मेरी गाड़ी में बैग रख दिया। उस वक्त दो पुलिस गश्त पर आ रहे थे और उन्होंने बचाव किया। पुलिसवालों ने बचाया। ये कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।पुलिस की मौजदूगी में भी मारपीट की। पुलिस स्टेशन ले गए। रात दो बजे तक पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी करते रहे। उन्होंने भी शिकायत की पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

हिमाचल में तबादलों पर पूरी तरह बैन, इन परिस्थितियों में ही हो सकेंगे 

पूर्व मेयर और संजौली से प्रत्याशी सत्या कौंडल ने कहा कि बेटे को जान से मारने का प्रयास किया है। उनका बेटा भतीजी को घर छोड़ने लंबी धार गया था।  जब वापस आ रहा था तो बेटे पर हमला किया। उन्होंने कहा कि गश्त पर निकले संजौली पुलिस के दो पुलिसकर्मियों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरे बेटे की जान बचाई। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से  न्याय की गुहार लगाई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मिशन डिनोटिफाइ को लेकर विधायक कुलदीप राठौर की बड़ी बात-पढ़ें खबर

बोले- जहां जरूरत वहां संस्थानों को बहाल करे सरकार

शिमला। सुक्खू सरकार के मिशन डिनोटिफाइ के खिलाफ भाजपा आक्रामक रुख अपनाए हुए है। भाजपा का कहना है कि सुक्खू सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से संस्थान बंद किए हैं और लोगों को परेशानी हो रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने भी सरकार को जहां जरूरत है, वहां के डिनोटिफाइ संस्थानों को बहाल करने की सलाह दी है।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ाई, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

राठौर ने शिमला में कहा कि पूर्व सरकार ने जाते जाते राजनीतिक मंशा से संस्थान खोले, लेकिन इनमें कई जगहों पर जहां संस्थानों की जरूरत है, उन्हें सरकार को बहाल करना चाहिए। राठौर ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी दो ऐसे संस्थान बंद हुए हैं, जिनकी लोगों को जरूरत है। सरकार को इन्हें बहाल करना चाहिए।

वहीं, राठौर ने अडानी समूह की जांच न करवाने पर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मिलीभगत से जांच नहीं हो रही है। कांग्रेस ने लोगों के हक के लिए पहले भी आवाज बुलंद की थी। संसद के सत्र में भी कांग्रेस इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू-मुकेश की शपथ, सजने लगा रिज – राहुल, प्रियंका भी होंगे शामिल

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने आज 2 दिन तक चली माथापच्ची के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह कल शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ ग्रहण करेंगे।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 12 बजे होगा। शनिवार देर शाम हुए नाम के ऐलान के बाद राज्यपाल से मिलने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका भी शामिल होंगे।

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

नादौन। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हो गया है। एचआरटीसी चालक का बेटा हिमाचल की बागडोर संभालेगा। रविवार दोपहर 12 बजे सुखविंदर सिंह शपथ लेंगे।
हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ
सुखविंदर सिंह के नाम का ऐलान होते ही हमीरपुर जिला में दिवाली जैसा माहौल हो गया। हमीरपुर के गांधी चौक में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इकट्ठे होकर जश्न मनाया।
सुखविंदर सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी खूब पटाखे फोड़े गए और सुक्खू के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। सुखविंदर सिंह को सीएम बनाने के बाद भाई और सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दोनों बेटियां भी भावुक हो गईं।
सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। वहीं, बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही 85 वर्षीय माता संसार देवी की आंखों से आंसू छलक आए। उनके घर पर लोगों का तांता लग गया है और महिलाएं नाच गाना कर रही हैं।

हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 2 बजे लेंगे शपथ

रिज पर होगा शपथ ग्रहण समारोह
शिमला। मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले। इस अवसर पर पर्यवेक्षक भूपेश बाघेल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला,  सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व हिमाचल सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मौजूद रहे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कांग्रेस नेताओं को बधाई दी। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर लिखित पत्र राज्यपाल को सौंपा। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी रविवार को दो बजे रिज पर शपथ लेंगे।
बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में सबसे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। हमें कुछ समय दें।
आने वाले समय में आम, गरीब और किसान आदि जिनसे समाज बनाता है की मदद करना उनका मकसद होगा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री उनके भाई हैं। जब वह विधायक दल के नेता थे हमारा आपस में काफी अच्छा  तालमेल था और अब वह मुख्यमंत्री बने हैं तो दोनों भाई एक टीम के तौर पर कार्य करेंगे। उस टीम में 38 प्लेयर और भी हैं, उनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हिमाचल में एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़े भावुक भी दिखे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 17 साल की उम्र से राजनीति शुरू की। ग्रास रूट से राजनीति शुरू की है। एनएसयूआई में रहते हुए कांग्रेस की विचारधारा से साथ जुड़े। इसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। विधायक भी बने और अब मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो उन्हें दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।