Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

HRTC को 1350 करोड़ का घाटा, इलेक्ट्रिक वाहन नीति बनेगी संजीवनी

ewn24news choice of himachal 19 Dec,2022 10:03 pm

    रोज पड़ने वाले डेढ़ करोड़ रुपये के व्यय में आएगी कमी


    शिमला। हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में करीब एक हजार शून्य बुक वैल्यू के वाहनों को चरणबद्ध ढंग से विद्युत चालित वाहनों से बदला जाएगा। नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति में इलेक्ट्रिक बसें भी निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। यह बात उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन की टेस्ट ड्राइव के अवसर पर संबोधित करते हुए कही।




    डिप्टी सीएम ने कहा कि  उन्होंने गत दिवस परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम को 1,350 करोड़ रुपए के भारी भरकम घाटे की बात सामने आई है। इस घाटे को कम करने में इलेक्ट्रिक वाहन नीति सार्थक सिद्ध होगी। इससे परिवहन निगम पर प्रतिदिन पड़ने वाले लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के व्यय में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि शुरुआती चरण में हिमाचल पथ परिवहन निगम के घाटे को कम करते हुए इसे कम से कम नो प्रोफिट नो लॉस की स्थिति तक लाया जाए।




    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन निगम के वॉल्वों बसों के बेड़े को भी सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम से बाहर लगभग 125 वॉल्वो वाहन प्रतिदिन चल रहे हैं। परिवहन विभाग को इन वाहनों के पंजीकरण से लेकर इनके संचालन की प्रक्रिया के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

     




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather