Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : जनविरोधी फैसले हों वापस, नहीं तो पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन

कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली बदला-बदली से प्रेरित

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद भाजपा ने नवनियुक्त विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को कांग्रेस सरकार के विरुद्ध एक ज्ञापन सौंपा।

जयराम ठाकुर चुने गए हिमाचल भाजपा विधायक दल के नेता

ज्ञापन वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बदला-बदली की भावना से पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए विभिन्न विभागों के सरकारी संस्थानों को बंद करने बारे था।

मांग की है कि प्रदेश सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से लिए गए इन सभी जनविरोधी निर्णयों को तुरंत जनहित में वापस लिया जाए, ताकि प्रदेश में विकास की अविरल धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी इन जनविरोधी निर्णयों के विरूद्ध पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी।

हिमाचल भाजपा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है, जब किसी सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरूआत जनविरोधी निर्णयों से की हो।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

किसी भी प्रदेश की उन्नति, प्रगति एवं विकास तभी संभव है, जब उस प्रदेश की सरकार सकारात्मक सोच और दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करें, परन्तु हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली बदला-बदली एवं राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है।

पिछले कुछ दिन में प्रदेश सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हितों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजटीय प्रावधान के साथ जो सरकारी संस्थान खोले थे, उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते बंद करने के आदेश पारित किए हैं।

हिमाचल: पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में महाराष्ट्र के पर्यटक की गई जान-पायलट घायल 

हिमाचल प्रदेश में अब तक राज्य विद्युत 32, स्वास्थ्य संस्थान (पीएचसी, सीएचसी, अस्पताल) 291, विभाग के तहसीलें 3, उप-तहसीलें 20, कानूनगो सर्कल 9, पटवार सर्कल 80, आईटीआई 17, रेवेन्यू सब डिवीजन सर्कल / डिवीजन / सब-डिवीजन / सेक्शन 16, 2, लोक निर्माण विभाग एसडीपीओ / पुलिस स्टेशन / पुलिस पोस्ट 18, आयुर्वेदिक अस्पताल 3, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र 41, अन्य 42 सहित 574 कार्यालयों को बंद कर दिया गया है जो न केवल जनविरोधी है बल्कि तानाशाही निर्णय है, जिसे कदापि सहन नहीं किया जा सकता है।

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले

भाजपा सरकार ने कैबिनेट बैठक में निर्णय लेकर सभी संस्थान आवश्यकतानुसार एवं बजटीय प्रावधान के साथ खोले थे। इन कार्यालयों में कामकाज सुचारू रूप से चलना प्रारंभ भी हो गया था और लोगों को सुविधाएं भी मिल रही थीं. परन्तु मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बिना कैबिनेट बैठक के विभिन्न सरकारी संस्थानों को बंद करने के आदेश पारित कर दिए, जोकि कानून संगत भी नहीं हैं और कांग्रेस पार्टी की संकीर्ण व दुषित मानसिकता का परिचायक है।

कांग्रेस सरकार को चाहिए था कि वो पूर्व भाजपा सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती परन्तु यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार सत्ता प्राप्ति के बाद से ही अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए जनहितों के विरुद्ध कार्य कर रही है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में आलोचना करती है।

कांगड़ा : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू-मुकेश की शपथ, सजने लगा रिज – राहुल, प्रियंका भी होंगे शामिल

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने आज 2 दिन तक चली माथापच्ची के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह कल शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ ग्रहण करेंगे।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 12 बजे होगा। शनिवार देर शाम हुए नाम के ऐलान के बाद राज्यपाल से मिलने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका भी शामिल होंगे।

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

नादौन। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हो गया है। एचआरटीसी चालक का बेटा हिमाचल की बागडोर संभालेगा। रविवार दोपहर 12 बजे सुखविंदर सिंह शपथ लेंगे।
हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ
सुखविंदर सिंह के नाम का ऐलान होते ही हमीरपुर जिला में दिवाली जैसा माहौल हो गया। हमीरपुर के गांधी चौक में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इकट्ठे होकर जश्न मनाया।
सुखविंदर सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी खूब पटाखे फोड़े गए और सुक्खू के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। सुखविंदर सिंह को सीएम बनाने के बाद भाई और सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दोनों बेटियां भी भावुक हो गईं।
सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। वहीं, बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही 85 वर्षीय माता संसार देवी की आंखों से आंसू छलक आए। उनके घर पर लोगों का तांता लग गया है और महिलाएं नाच गाना कर रही हैं।

हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 2 बजे लेंगे शपथ

रिज पर होगा शपथ ग्रहण समारोह
शिमला। मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले। इस अवसर पर पर्यवेक्षक भूपेश बाघेल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला,  सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व हिमाचल सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मौजूद रहे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कांग्रेस नेताओं को बधाई दी। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर लिखित पत्र राज्यपाल को सौंपा। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी रविवार को दो बजे रिज पर शपथ लेंगे।
बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में सबसे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। हमें कुछ समय दें।
आने वाले समय में आम, गरीब और किसान आदि जिनसे समाज बनाता है की मदद करना उनका मकसद होगा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री उनके भाई हैं। जब वह विधायक दल के नेता थे हमारा आपस में काफी अच्छा  तालमेल था और अब वह मुख्यमंत्री बने हैं तो दोनों भाई एक टीम के तौर पर कार्य करेंगे। उस टीम में 38 प्लेयर और भी हैं, उनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हिमाचल में एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़े भावुक भी दिखे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 17 साल की उम्र से राजनीति शुरू की। ग्रास रूट से राजनीति शुरू की है। एनएसयूआई में रहते हुए कांग्रेस की विचारधारा से साथ जुड़े। इसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। विधायक भी बने और अब मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो उन्हें दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest

राज्यपाल बोले-अपनी संस्कृति से जुड़े रहना और देश के प्रति समर्पण भाव जरूरी

धर्मशाला के सराह में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की

धर्मशाला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज तोंग लेन चैरिटेबल ट्रस्ट के 19वें धन्यवाद दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट के प्रयास और उसके परिणाम पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने एक उत्कृष्ट आदर्श प्रस्तुत किया है जो आज दूसरों को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। यह कार्यक्रम कांगड़ा जिले के धर्मशाला के सराह गांव में आयोजित किया गया।

धर्मशाला बीएड कॉलेज में रिक्त सीटों के लिए करें आवेदन-यह लास्ट डेट

राज्यपाल ने लामा जामयंग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके वर्षों की तपस्या का फल देखकर अत्यंत खुशी हो रही है। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को व्यावहारिक रूप में कार्यान्वित कर समाज के कमजोर वर्ग के हजारों बच्चों के भविष्य को बदला है।

उन्होंने कहा कि भिक्षुक ने गंभीर कुपोषण के शिकार 100 से अधिक बच्चों को बचाकर उन्हें जीवनदान दिया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें भारतीय मूल्यों से भी जोड़ा जा रहा है।

राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि इस प्रकार की समाजसेवी संस्थाओं को सहयोग देने की आवश्यकता है, क्योंकि ये समाज के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रही हैं।

PNB सहित इन बैंकों में जॉब, जल्द करें आवेदन-हिमाचल में यहां होगी परीक्षा

उन्होंने प्राचीन भारतीय गुरुकुल प्रणाली की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में इस दिशा में सोचने की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को अपनाने की आवश्यकता है। हमें अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए और देश के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए।

राज्यपाल ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए राकेश कुमार प्रजापति, विनोद आचार्य और साधना नेपाली को और तीन संगठनों को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने छात्रावास परिसर का भी दौरा किया और परिसर में दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।

इस अवसर पर भिक्षु जामयंग ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे धर्मगुरु दलाईलामा की शिक्षाओं को प्रचारित करने और प्राचीन भारतीय ज्ञान के पुनरोद्धार के लिए कार्य कर रहे हैं।

हिमाचल के लिए हरियाणा रोडवेज के 8 रूट : य़हां पढ़ें डिटेल में जानकारी

उन्होंने कहा कि बहुत कम छात्रों के साथ यह संस्थान शुरू किया गया था और वर्तमान में यहां 300 से अधिक कमजोर वर्गों के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत और भारतवासियों के सहयोग के लिए आभारी हैं।

इस कार्यक्रम में भाग ले रहे पद्मश्री डॉ. उमेश भारती ने ट्रस्ट से जुड़े अपने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे ट्रस्ट से जुड़कर समाज के गरीब, कमजोर और उपेक्षित बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो काम किया, वह बौद्ध भिक्षु जामयंग की प्रेरणा का ही परिणाम है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था ने 2018 में स्कूल परियोजना का कार्य शुरू किया था और आज यहां 346 बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग हर साल तोंग-लेन द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य और प्रयोगशाला सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

ब्रिटेन की प्रतिनिधि ब्रिगिड व्हीरिस्की ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

धर्मशाला: धर्मगुरु दलाई लामा को गांधी मंडेला पुरस्कार, राज्यपाल ने किया सम्मानित

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें