Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर यह आदेश जारी-पढ़ें खबर

13 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में हुआ था निर्णय

शिमला। हिमाचल में पुरानी पेंशन का लागू कर दिया गया है। 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन हुई कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने पर मुहर लगी है। कैबिनेट के फैसले को लागू करने के लिए कदमताल शुरू कर दी है।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

पुरानी पेंशन को लेकर कैबिनेट के निर्णय के अनुसार आज मुख्य सचिव ने आदेश जारी किए हैं। वित्त विभाग को  निर्णय को लागू करने के लिए निर्देश/मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अधिसूचित करने का निर्देश दिया है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर 

 

उपरोक्त कैबिनेट के निर्णय के अनुसरण में वित्त विभाग यथा समय नियम एवं शर्ते और स्थायी संचालन प्रक्रिया जारी करेगा।

हिमाचल: अरुण पटियाल होंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रेस सेक्रेटरी

बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद लोहड़ी पर सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों को यह तोहफा दिया। 13 जनवरी को पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का निर्णय लिया।

हिमाचल में 22 नायब तहसीलदार बदले- कौन कहां भेजा, पढ़ें खबर

 

इससे कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से कर्मचारियों की यह लोहड़ी यादगार बन गई। कैबिनेट बैठक वाले दिन सचिवालय के बाहर कर्मचारियों ने नाच और गाकर खुशी का इजहार किया था।

केंद्रीय विश्वविद्यालय ‘ऑर्किड’ पर करेगा शोध-3 साल में 50 लाख होंगे खर्च 

इससे हिमाचल के 1.30 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। ओपीएस (OPS) बहाल करने वाला हिमाचल चौथा राज्य हो गया है।

नूरपुर पहुंचे सीएम सुक्खू-कांगड़ा से मंत्री बनाने को लेकर कही बड़ी बात 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *