Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में पुरानी पेंशन मिलना शुरू, अब दिल्ली में भरी जाएगी हुंकार

हिमाचल के एनपीएस शेयर के लिए होगी महारैली

 

शिमला। हिमाचल में एनपीएस (NPS) कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद ओपीएस (OPS) का लाभ मिलना शुरू हो गया है। दो कर्मचारियों को पेंशन मिली है और जल्द ही अन्य कर्मचारियों को भी मिलनी शुरू हो जाएगी। केंद्र के पास हिमाचल के एक हजार करोड़ शेयर की वापसी की मांग को लेकर दिल्ली में एक अक्टूबर को कर्मचारियों की महारैली होगी। यह बात शिमला में एनपीएस कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कही।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क पर ट्रैफिक जाम बना परेशानी, रोके वाहन

 

प्रदीप ठाकुर ने बताया कि एनपीएस के अंदर आने वाले दो कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद ओपीएस की तर्ज पर पेंशन मिली है। जल्द अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए कर्मचारी प्रदेश सरकार के आभारी हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी ओपीएस कटौती पत्र जारी हो गए हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

 

हिमाचल में PWD की सड़कों पर लगेंगे मनरेगा कामगार, सरकार कर रही विचार

उन्होंने कहा कि प्रदेश का केंद्र सरकार के पास एक हजार करोड़ के करीब एनपीएस शेयर है। कर्मचारी केंद्र से लगातार इसकी वापसी की मांग कर रहे हैं। अगर यह जल्द नहीं मिलता है तो पूरे देश भर से कर्मचारी 1 अक्टूबर को दिल्ली के अंदर महारैली करने जा रहे हैं, जिसमें देश भर से 7 लाख के करीब कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस महा धरने के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को ओपीएस की मांग भी की जाएगी।

आपदा के बीच हिमाचल के लिए बड़ी राहत, केंद्र ने 6500 घरों को दी मंजूरी

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम मिलनी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत कांगड़ा के सरदारी लाल और मंडी के चिंतराम शास्त्री से हुई है। इन्हें 2003 से पहले वाली पुरानी पेंशन मिल गई है। हिमाचल में NPS लागू होने के बाद से 4 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है। उन्हें भी OPS मिलेगी। बशर्ते इसके लिए रिटायर कर्मचारियों को केंद्र के पास जमा स्टेट शेयर खुद वापस लेना होगा और उसे ट्रेजरी में जमा करना होगा।

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *