Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नए कानून के विरोध में उतरी ट्रक यूनियन जसूर, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बनाएंगे अगली रणनीति

ऋषि महाजन/नूरपुर। केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नए कानून के विरोध में आज ट्रक यूनियन जसूर ने जमकर विरोध किया।

इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों ट्रक मालिकों ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उक्त कानून को वापस लेने की जोरदार मांग की।

हिमाचल में इलेक्शन कानूनगो, एक्सटेंशन ऑफिसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती

 

इस मौके पर ट्रक यूनियन के प्रधान यशपाल पप्पू ने बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार अगर इस कानून को वापस नहीं लेते तो ट्रक यूनियन जसूर पहली जनवरी से अपनी गाड़ियों को बंद रखेंगे।

उसके बाद ट्रक यूनियन के सदस्य एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अगली रणनीति पर विचार करेंगे। प्रधान ने बताया कि जसूर ट्रक यूनियन में लगभग 350 ट्रक हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों के खिलाफ जो कानून संसद में पारित किए गए हैं।

नए साल में हिमाचल कैबिनेट की बैठक, तिथि हो गई तय-पढ़ें

 

उसके विरोध में जसूर ट्रक यूनियन एकजुट होकर प्रदर्शन करेगी। प्रधान ने कहा कि यह कानून केवल ट्रक चालकों के लिए नहीं है बल्कि उन सभी चालकों के लिए जो वाहन चलाते हैं।

नए कानून के तहत हिट एंड रन मामले में 7 लाख रुपए तक का जुर्माना व 10 साल की कैद का प्रावधान है।

IGNOU : बीएड, बीएससी नर्सिंग और पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी

 

उन्होंने कहा कि अगर दुर्घटना के समय वाहन चालक वहीं रुकता है तो उसको भीड़ से जान का खतरा रहता है व ऐसे मामलों में अक्सर ड्राइवर भीड़ का शिकार हो कर रह जाता है। देश में 80 प्रतिशत लोग छोटे से लेकर बड़े वाहन चलाते हैं।

उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि इस कानून के खिलाफ केंद्र सरकार गंभीरता से विचार करे और इस कानून को जनहित में वापस लेने का प्रयास करे।

इस मौके पर ट्रक यूनियन जसूर के प्रधान महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, हरनाम सिंह बिल्ला, मिलन सिंह, रविंद्र सिंह, जतिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में ट्रक मालिक मौजूद रहे।

 

हिमाचल घूमने का बना लें प्लान : निगम के सभी होटलों में 40 प्रतिशत तक छूट

 

हिमाचल : भाजपा के प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक घोषित, दो सेवानिवृत्त IAS को भी सौंपी जिम्मेदारी

शिमला : ढली-भट्टाकुफर बाइपास पर खाई में गिरी कार, दो युवकों की गई जान
हिमाचल : एक जनवरी, 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पेट्रोल वाहन

नए साल का जश्न : धर्मशाला और मैक्लोडगंज के लिए ट्रैफिक प्लान जारी-पढ़ें
कांगड़ा : डाकघरों में आधार कार्ड अपडेट करने को चलेगा विशेष अभियान

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मानसून सत्र : आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे पर तपा सदन-विपक्ष की नारेबाजी-वॉकआउट किया

भाजपा नियम 67 के तहत लाई काम रोको प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे पर सदन गरमा गया। भाजपा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे पर नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाई और चर्चा की मांग की।

हिमाचल : शिक्षकों के 5291 पद भरने को मंजूरी, DM और PET को लेकर भी निर्देश जारी

 

इस मुद्दे पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोक झोंक हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के जवाब के बाद स्पीकर कुलदीप पठानिया ने विपक्ष के प्रस्ताव को निरस्त किया। इसके बाद विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से वॉकआउट कर दिया।

कांगड़ा जिला के विवेक टलवाल का मैया तेरी मूरत भजन रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड काल में नौकरी पर रखे गए कर्मचारियों को 30 सितंबर को सेवाएं खत्म करने का नोटिस दे दिया गया है। यह सरकार पांच लाख नौकरियां देने के नाम पर सत्ता में आई, लेकिन अब जो नौकरी लगे हैं, उन्हें निकाला जा रहा है। दस हजार के करीब कर्मियों को इस सरकार ने हटा दिया है।

उन्होंने कहा कि कोविड काल के मुस्किल दौर में इन लोगों ने जान जोखिम में डालकर काम किया है। मार्च के बाद इन्हें सैलरी नहीं मिली है। सीएम सदन में झूठ बोल रहे हैं। सरकार को आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और इनकी सेवाओं को आगे लगातार जारी रखना चाहिए।

कांगड़ा के नूरपुर निवासी रेलवे कर्मी का लुधियाना में मर्डर, मिली थी पिता की नौकरी

 

उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सदन में कहा कि छह महीने से सैलरी नहीं मिलने के विपक्ष आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लगे कर्मचारियों को पहले तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया। फिर दोबारा तीन महीने की सेवा विस्तार दिया।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी जरूरत के हिसाब से रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 जून तक की आउटसोर्स कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिल चुकी है। 30 सितंबर तक इनकी एक्सटेंशन की फाइल भी मूव हो गई है। इसकी सैलरी भी जल्द दे देंगे। विपक्ष झूठ बोल रहा है।

हिमाचल को कर्ज और ब्याज की अदायगी के लिए 9048 करोड़ रुपए की जरूरत

बता दें कि मानसून सत्र के पांचवें दिन हिमाचल विधानसभा में आज नेशनल हाईवे 305 औट से लुहरी की बदहाली, भांग की खेती, लो-वॉल्टेज की समस्या का मामला गूंजेगा। बाह्य सराज को कुल्लू जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले NH-305 की बदहाली को लेकर BJP विधायक सुरेंद्र शौरी ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की है।

वहीं, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भांग की खेती लीगल करने बारे विस्तृत रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेंगे। इस पर चर्चा के बाद भांग की खेती को वैध करने पर विचार किया जाएगा।

मानसून सत्र: हिमाचल में भांग की खेती को कानूनी वैधता देने को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री सुक्खू-जानें

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

शिमला में बागवानों का हंगामा : बागवानी मंत्री को घेरा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

शिमला। जिला शिमला की पराला मंडी में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की मौजूदगी में बागवानों ने जोरदार हंगामा किया। बागवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन पेटी में 24 किलो सेब भरने और दो किलो की काट की वजह से किया जा रहा है।

Breaking : हिमाचल में 9 तहसीलदार बदले, एक को नई तैनाती-अधिसूचना जारी

 

बागवानी मंत्री आज पराला में निर्माणाधीन प्रोसेसिंग यूनिट के निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान बागवानों ने उन्हें घेर लिया और 24 किलो की पैकिंग के निर्णय को वापस लेने की मांग की। दावा किया जा रहा है कि इससे कई बागवानों को प्रति पेटी 500 से 1000 रुपए का नुकसान हो रहा है।

दरअसल, हिमाचल सरकार ने प्रदेश की मंडियों में पहली बार सेब को किलो के हिसाब से बेचने और प्रति पेटी अधिकतम 24 किलो भरने का निर्णय लिया है। मगर, कुछ बागवान इसका विरोध कर रहे हैं और प्रति पेटी अभी भी 25 से 32 किलो सेब भरकर मंडी में ला रहे है।

Video Story : विधायक जनक राज ने उठाया सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का मुद्दा

 

ऐसे बागवानों को रेट 22 किलो के हिसाब से मिल रहे हैं, क्योंकि दो किलो की पेटी की काट जा रही है और 24 किलो से ज्यादा भार का सेब नहीं बेचने की सरकार ने हिदायत दे रखी है। इससे बागवानों को एक पेटी के पीछे ही कई बार 1000 रुपए तक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद

 

सेब उत्पादक संघ ठियोग के अध्यक्ष एवं बागवान महेंद्र वर्मा ने बताया कि 24 किलो की शर्त के कारण बागवानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने बागवानों को उलझाकर रख दिया है, जबकि बागवान बार-बार यूनिवर्सल कार्टन की मांग कर रहे हैं। यदि यूनिवर्सल कार्टन लागू किया जाता तो यह समस्या नहीं होती क्योंकि यूनिवर्सल में प्रति पेटी 20 किलो से ज्यादा सेब नहीं भरा जा सकता।

शिमला में बागवानों का हंगामा : बागवानी मंत्री को घेरा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

 

धर्मशाला : खुद को IPS अधिकारी बताकर युवक से ठग लिए 85 हजार रुपए

 

 

मैक्लोडगंज में चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

 

 

सोलन : बैचवाइज भरे जाएंगे शास्त्री व भाषा अध्यापक के 5 पद- इस दिन काउंसलिंग 

 

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, चंडीगढ़ से पहुंचेंगे गगल

 

बिंदल बोले-मुद्दों से भाग रही सुक्खू सरकार, 1500 रुपए पर नहीं दे रही जवाब

 

Good News : हिमाचल में अब घर बैठे बनवाएं लर्नर लाइसेंस, पैसे और टाइम की होगी बचत 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सलूणी केस : शिमला में विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की उठाई मांग

शिमला। चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को शिमला में डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच एनआईए से कराकर दोषियों को फांसी की सजा की मांग की है।

हिमाचल CU में स्मार्ट लाइब्रेरी, बायोमेट्रिक के जरिए इश्यू करवाई जा सकेंगी किताबें

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उग्र नारेबाजी की और प्रदेश सरकार से इस मामले में एनआईए की जांच कराने की मांग दोहराई।

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन का ट्रायल शुरू

 

शिमला में विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष ने कहा कि चंबा के सलूणी में मनोहर की हत्या और उसके 8 टुकड़े करना शर्मनाक है। विश्व हिंदू परिषद अपील करता है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और अपराधी के पूरे परिवार को फांसी के फंदे में लटकाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे हिंदू आबादी से अपील करते हैं कि वे आगे आएं और ईंट का जवाब पत्थर से दें।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें 

 

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

हिमाचल कैबिनेट बैठक : SMC व कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर लिया ये फैसला

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत

पुलिस ग्राउंड में हो रही है आभार रैली

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली हो रही है। रैली पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताने के लिए आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य नेता रैली में पहुंच गए हैं। रैली स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश भर से आए कर्मचारियों ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और अन्य मंत्रियों व नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी

 

बता दें कि हिमाचल में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। हो भी क्यों न। कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग जो पूरी हो गई है। पुरानी पेंशन बहाली की खुशी में कर्मचारी सड़कों पर खूब झूमें। बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली है।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

 

रैली पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया जाएगा। रैली के लिए प्रदेशभर से कर्मचारी धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। पुलिस ग्राउंड में नारेबाजी का दौर शुरू है। कर्मचारी नाच और गाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

 

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के ओल्ड पेंशन बहाली (OPS) के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को सीधा पहुंचा है। सरकार के निर्णय से लाभान्वित सभी कर्मचारियों का एक स्वर में कहना है कि यह आभार रैली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताने के लिए आयोजित की गई है।

शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

 

वहीं पेंशन बहाली से गदगद कर्मचारियों के परिजन भी रैली को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि के यह केवल पेंशन की बात नहीं है, ये हमारे बच्चों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा फैसला है, इसके लिए वे जिंदगी भर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऋणी रहेंगे। महारैली में 65 हजार के करीब लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी

पुलिस ग्राउंड में सीएम के आभार को है महारैली

धर्मशाला। हिमाचल में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। हो भी क्यों न। कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग जो पूरी हो गई है। पुरानी पेंशन बहाली की खुशी में कर्मचारी सड़कों पर खूब झूमें। बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली है।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

 

रैली पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया जाएगा। रैली के लिए प्रदेशभर से कर्मचारी धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। पुलिस ग्राउंड में नारेबाजी का दौर शुरू है। कर्मचारी नाच और गाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के ओल्ड पेंशन बहाली (OPS) के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को सीधा पहुंचा है। सरकार के निर्णय से लाभान्वित सभी कर्मचारियों का एक स्वर में कहना है कि यह आभार रैली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताने के लिए आयोजित की जा रही है। सरकार के ओपीएस बहाली के निर्णय ने उनका वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया है।

शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

 

वहीं पेंशन बहाली से गदगद कर्मचारियों के परिजन भी धर्मशाला रैली को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि यह केवल पेंशन की बात नहीं है, ये हमारे बच्चों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा फैसला है, इसके लिए वे जिंदगी भर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऋणी रहेंगे। महारैली में 65 हजार के करीब लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

पुरानी पेंशन की बहाली को सीएम का जताया जाएगा आभार

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली है। रैली पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया जाएगा। रैली के लिए प्रदेशभर से कर्मचारी धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। पुलिस ग्राउंड में नारेबाजी का दौर शुरू है।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

 

बता दें कि धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाली इस आभार रैली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों के पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री दिल्ली से धर्मशाला पहुंचेंगे। वह साई ग्राउंड धर्मशाला में उतरेंगे।

शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

 

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के ओल्ड पेंशन बहाली (OPS) के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को सीधा पहुंचा है। सरकार के निर्णय से लाभान्वित सभी कर्मचारियों का एक स्वर में कहना है कि यह आभार रैली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताने के लिए आयोजित की जा रही है। सरकार के ओपीएस बहाली के निर्णय ने उनका वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया है।

Breaking : हिमाचल में लेक्चरर से प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट भी जारी-पढ़ें 

 

वहीं पेंशन बहाली से गदगद कर्मचारियों के परिजन भी रैली को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि यह केवल पेंशन की बात नहीं है, ये हमारे बच्चों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा फैसला है, इसके लिए वे जिंदगी भर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऋणी रहेंगे। महारैली में 65 हजार के करीब लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र : जनमंच को लेकर हंगामा, नारेबाजी करते वैल में पहुंचा विपक्ष

विस अध्यक्ष ने 15 मिनट के लिए स्थगित की कार्यवाही

शिमला। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जनमंच को लेकर हंगामा हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जनमंच को बंद न करने की मांग की। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नई सरकार जनता की समस्याएं हल करने के लिए नया मंच लाएगी।

गुस्साए विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष वैल तक पहुंच गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

माता चिंतपूर्णी मंदिर चैत्र नवरात्र मेले, इन पर रहेगी पाबंदी-पढ़ें

बता दें कि जनमंच को लेकर प्रश्नकाल में प्रश्न लगा था। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने सवाल पूछा था। सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जानकारी दी कि 3 जून, 2018 से 1 मई, 2022 तक कुल 258 जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन पर 534.38 लाख रुपए की राशि व्यय की गई और इन जन मंचों में कुल 45,726 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43,821 शिकायतों का निपटारा किया गया।

CUET PG 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यह है लास्ट डेट

कांगड़ा : 1905 की याद ताजा कर गया भूकंप, है ये समानता

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र : तीसरे दिन भी डिनोटिफाई मुद्दे पर तपा सदन, विपक्ष का वॉकआउट

संस्थानों को बंद करने के विरोध में की जोरदार नारेबाजी

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने सदन के बाहर और अंदर खूब हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सदन के भीतर संस्थानों को बंद करने के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और सत्तापक्ष पर विपक्ष की आवाज़ दबाने के आरोप लगाएं और सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

बजट सत्र: हिमाचल सरकार शारीरिक शिक्षकों की करेगी बैकलॉग भर्ती-पढ़ें खबर 

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जब उनके कमरे के बाहर पहुंचा तो सत्तापक्ष के विधायकों ने गुंडागर्दी करते हुए भाजपा के विधायकों के धक्का-मुक्की की और मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया।

ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

सरकार ने बिना सोचे-समझे 600 से अधिक संस्थानों को बंद कर दिया है जिसके खिलाफ विपक्ष सदन के बाहर और अंदर आवाज़ उठा रहा है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज़ दबा रही है जिसको लेकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया है। संस्थानों को बंद करने को लेकर जनता में खासा रोष है और लोग भी विपक्ष के साथ विरोध के लिए आना चाह रहे हैं।

हिमाचल में बड़ा हादसा, हरियाणा के युवक सहित तीन की मौत

सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें