Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में पुरानी पेंशन के लिए कैसे हुआ बजट का जुगाड़, क्या बोले सीएम- पढ़ें

शिमला में मीडिया से बातचीत में किया खुलासा

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने लोहड़ी पर हिमाचल के करीब एक लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा दिया है। हिमाचल में पुरानी पेंशन लागू हो गई है।

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने से कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हो गई है और कांग्रेस का वादा भी पूरा हुआ है। सुक्खू सरकार ने पैसों का जुगाड़ डीजल पर वैट बढ़ाकर किया है। इस बात का खुलासा खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया से बातचीत में किया।

HP Cabinet Meeting: चुनावी घोषणा पत्र होगा सरकार का नीति दस्तावेज

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से जब पुरानी पेंशन के लिए बजट के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि हम चुनाव के लिए राजनीति नहीं करते हैं। पूर्व की भाजपा सरकार ने डीजल पर सात रुपए वैट कम किया था।

इससे हिमाचल में डीजल सस्ता हो गया। हमने सात में से 3 रुपए वैट बढ़ाकर पुरानी पेंशन का इंतजाम किया है। अब भी हिमाचल में उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर के मुकाबले डीजल सस्ता है।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों के लिए योजना के तहत 14 फीसदी सरकार और 10 फीसदी कर्मचारी का शेयर होता है। इसके तहत केंद्र सरकार के पास हिमाचल के कर्मचारियों के आठ हजार करोड़ रुपए जमा हैं।

सरकार ने जब केंद्र सरकार से पत्राचार किया कि पैसा दिया जाए तो केंद्र सरकार ने कहा कि वह ये पैसा सरकार को देने के लिए बाध्य नहीं है। अगर कोई कर्मचारी व्यक्तिगत तौर पर मांगें तो विचार किया जाएगा। फिर हमने हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल करने का निर्णय लिया और लोहड़ी पर कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

हिमाचल में महिलाओं को 1,500 और एक लाख रोजगार पर ये फैसला

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 9
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल सरकार के पास एरियर अदायगी के लिए नहीं पैसे-करना होगा इंतजार

शिमला में मीडिया से बातचीत में सीएम सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल में कर्मचारियों को लोहड़ी पर पुरानी पेंशन का तोहफा मिल गया है। पर एरियर के लिए अभी इंतजार करना होगा। अभी सरकार के पास एरियर के लिए पैसे नहीं हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एरियर के लिए दो तीन साल में संसाधन पैदा करने पड़ेंगे।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

संसाधन चाहे चार माह, 6 माह, एक साल और दो साल में पैदा हो जाएं, उस व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। एरियर हम देंगे पर अभी एरियर अदायगी के लिए पैसा नहीं है। पुरानी पेंशन को लेकर हमने सभी फार्मूले स्टडी किए हैं। छतीसगढ़ के फार्मूले पर हिमाचल का बेस्ट फार्मूला लागू किया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पूर्व की भाजपा सरकार उनकी सरकार पर करीब 11 हजार करोड़ की अदायगी कर्मचारियों और पेंशनरों की छोड़कर गई है। इसमें नौकरी में कार्यरत कर्मचारियों का करीब 4430 करोड़, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का करीब 5226 करोड़ रुपए एरियर अदायगी बची है। इसके अलावा छठे पे कमीशन का एक हजार करोड़ डीए भी बकाया है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : OPS के ऐलान से पहले सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का जश्न

ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे, नाच-गाकर कर रहे खुशी का इजहार

शिमला। हिमाचल सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक जारी है। बैठक में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा मिलने वाला है। कैबिनेट में ओपीएस के ऐलान से पहले ही शिमला सचिवालय के बाहर जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़े लेकर सचिवालय के बाहर पहुंचे कर्मचारी नाच और गाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, मिल सकता है OPS का तोहफा

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में जारी है। कैबिनेट बैठक में विक्रमादित्य सिंह के अलावा सभी मंत्री मौजूद हैं। लोहड़ी पर हिमाचल के एनपीएस कर्मचारियों को तोहफा मिलेगा। सरकार पुरानी पेंशन बहाली का फैसला ले सकती है। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया था।

वहीं, कैबिनेट में महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह भत्ता देने को लेकर भी फैसला हो सकता है। सरकार युवाओं के लिए रोजगार के भी द्वार खोल सकती है। कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में नौकरियां देने का भी वादा किया है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।