Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

बैजनाथ में सड़क से पलटी कार, योल के युवक की गई जान-4 घायल

शिव मंदिर में माथा टेकने आए थे युवक

बैजनाथ। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, चार युवक घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती किया गया है। हादसा बैजनाथ में चौबिन चौक के पास हुआ है।

आईएएस डॉ अभिषेक जैन को सौंपा शिक्षा और आईटी सचिव का जिम्मा

बता दें कि नगरोटा बगवां के पांच युवक राजन कुमार, रोहित, राहुल, अभिनंदन और आशीष कार (HP 94 6378) में सवार होकर रविवार रात करीब 11 बजे बैजनाथ शिव मंदिर माथा टेकने आए थे। पर जब वह बैजनाथ पहुंचे तो मंदिर बंद था। उन्होंने बाहर से ही माथा टेका और वापस चल पड़े।

बैजनाथ के चौबिन चौक के पास चालक गाड़ी मुख्य सड़क से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से अनियंत्रित होकर पपरोला रेलवे स्टेशन की तरफ जाती सड़क पर गिर गई। कार में सवार एक युवक जैसे तैसे गाड़ी से निकला और पास के घरों में रहने वाले लोगों से सहायता मांगी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर बाकी युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला।

हिमाचल में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही : 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

इसके बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस की सूचना दी। युवकों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को टांडा रेफर कर दिया। पर एक युवक राजन कुमार निवासी तंगरोटी की मौत हो गई। घायल युवकों में रोहित, राहुल, अभिनंदन और आशीष शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मंडी : क्रिसमस मनाने मनाली जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kangra State News

कांगड़ा : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई

धर्मशाला। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में केवल पुरुष आवेदक ही भाग ले सकते हैं।

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेन्स सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड RTA जंबोला बिलासपुर हिमाचल ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है। कंपनी द्वारा आवेदकों को वेतनमान रुपये 14500 और 18000/- प्रतिमाह दिया जाएगा। कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, परमाणू व चंडीगढ़ रहेगा।

एक साल में पैदा हुए बच्चे और शादियों को भी डिनोटिफाई न कर दे सरकार

इच्छुक अभ्यर्थियों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से अधिक होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की प्रतिलिपियों सहित दिनांक 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय पालमपुर और 28 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में उपस्थित होकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इस साक्षात्कार के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।

मंडी : आदमखोर भालू ने ले ली महिला की जान, मवेशियों को चारा लेने गई थी जंगल

चंबा : वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में भड़की आग, तीन मजदूर रेस्क्यू, दो लापता

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : प्रशासन चला गांव की ओर-बड़ोह में लगेगा विशेष शिविर

मौके पर होगा जन समस्याओं का निवारण

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में प्रशासन गांव की ओर थीम के साथ मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 23 दिसंबर को बड़ोह तहसील कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

डीसी डॉ. निपुण जिंदल शिविर की अध्यक्षता करेंगे। शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से आरंभ होने वाले इस शिविर में जन समस्याओं के निवारण के साथ मौके पर विभिन्न जन उपयोगी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले जारी किया एक जरूरी नोटिस-जानिए डिटेल 

शिविर में बड़ोह के साथ लगती पांच पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इनमें ग्राम पंचायत दनोआ, एरला, खरट खास, बुसल और रतियाड़ शामिल हैं। डीसी ने संबंधित ग्राम पंचायतों के लोगों से शिविर में आकर सभी सेवाओं का भरपूर लाभ लेने का आग्रह किया है।

बता दें कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप 19 से 25 दिसंबर के मध्य मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के माध्यम से विशेष शिविरों का आयोजन कर जन शिकायतों के निराकरण समेत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इस बार सुशासन सप्ताह की थीम प्रशासन गांव की ओर रखी गई है। ऐसे में तहसील और पंचायत स्तरों पर शिविरों का आयोजन कर जन समस्याओं के निदान और जन सेवाएं सुगमता से प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है।

शिमला में पार्किंग स्थलों और ओवर ब्रिज का होगा निर्माण होगा

हिमाचल मिशन डि-नोटिफाई- सड़कों पर उतरी भाजपा, शिमला में प्रदर्शन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में कांगड़ा व मंडयाली धाम के चटखारे- मीठा बदाना भी टेस्टी

रिज पर फूड फेस्टिवल का किया आयोजन

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में कांगड़ा व मंडयाली धाम, मंडी की कचौरी, अपर शिमला के सिड्डू, कांगड़ा का मदरा, शिमला-सोलन का अमला कद्दू, माल पूड़ा, खीर, मीठा कद्दू, मीठा बदाना, मक्की की रोटी, मक्की के परांठे का स्वाद लोगों को चखने को मिल रहा है। पर्यटकों सहित स्थानीय लोग इसका भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर

खास बात ये है कि शिमला में परोसे जाने वाले ये सभी पारंपरिक व्यंजन सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे हैं। ऐसा शिमला के रिज पर फूड फेस्टिवल में देखने को मिल रहा है। यह फूड फेस्टिवल ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया।

सुक्खू सरकार के निर्णयों पर भाजपा उग्र, डिप्टी सीएम पद पर भी उठाए सवाल

 

हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इसका शुभारंभ किया। फूड कार्निवल में प्रदेश के 12 जिलों से अलग अलग सेल्फ हेल्प ग्रुप में शामिल महिलाओं ने खाने पीने के स्टॉल के अलावा हैंडलूम उत्पाद भी यहां पर बेचने के लिए लगाए गए हैं।

हिमाचल: क्रिसमस पर बर्फबारी की बन रही संभावना- पर फायदा नहीं

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार आज लेंगे शपथ

शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगा कार्यक्रम

शिमला। हिमाचल विधानसभा के चुनकर आए सदस्यों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा जिला के जवाली के विधायक चौधरी चंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की शपथ आज शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगी। यह जानकारी सीएम के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने दी।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन दिन के लिए नई दिल्ली हिमाचल सदन में तीन दिन क्वारंटाइन रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का टेस्ट करवाया गया था। टेस्ट में वह पॉजिटिव आए हैं। मुख्यमंत्री के पॉजिटिव आने के बाद 21 दिसंबर को धर्मशाला आभार रैली सहित अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। साथ ही धर्मशाला के तपोवन में 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल भी दोबारा तय होगा।

धर्मशाला में आभार रैली स्थगित- शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा होगा तय

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत उनका मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

धान से चावल निकालना हो गया आसान, कैसे निकाले जाते-देखें वीडियो

कांगड़ा। धान, भारत समेत कई एशियाई देशों की मुख्य खाद्य फसल है। खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान हिमाचल के कुछ क्षेत्रों सहित लगभग पूरे भारत में लगाई जाती है। धान की फसल काफी मेहनत वाली फसल है।  आजकल धान की फसल की कटाई हो चुकी है। धान निकालकर धान से चावल निकालने का काम चला हुआ है।

अर्की : जघाणा के पास गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर गई जान

पहले धान से चावल निकालने के लिए मशीनें नहीं होती थीं। ओखली आदि में कूट कर धान से चावल निकाले जाते थे। कुछ क्षेत्रों में बैंलों से धान से चावल निकालने का काम होता था। पर आधुनिकता के इस दौर में धान से चावल निकालना किसानों के लिए सुगम हो गया है। छोटी मशीनें आ गई हैं, जिनसे किसान घर पर ही धान से चावल निकाल सकते हैं।

कांगड़ा जिला में भी इन दिनों धान से चावल निकालने का काम चला हुआ है। कुछ क्षेत्रों में तो किसान अच्छे खासे धान निकाल लेते हैं, जिससे पूरे साल का अनाज घर आ जाता है। साथ ही किसान चावल बेचकर आर्थिकी भी मजबूत करते हैं। कई किस्मों के धान उगाए जाते हैं। बता दें कि चावल के बिना हिमाचल के लोगों का खाना अधूरा रहता है।

CISF में कांस्टेबल के 787 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन-लास्ट डेट नजदीक 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

कांगड़ा : डाकघर के पास मारुति कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में चार दिन के अंदर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह कांगड़ा के मुख्य डाकघर के पास एक मारुति कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही यहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल के सीएम व डिप्टी सीएम, राहुल गांधी ने लगाया गले

जानकारी के अनुसार सुबह कार चालक जब किसी काम से कहीं जा रहा था तो कांगड़ा के डागर के समीप अचानक कार में स्पार्किंग हुई तथा भयंकर आग लग गई। गनीमत ये रही कि कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली।

जयराम ठाकुर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : संयम रखें-अभी हफ्ता भी नहीं हुआ

हालांकि, कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

 

बता दें कि पिछले 4 दिन में कांगड़ा में कार में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 12 दिसंबर को घुरकड़ी चौक के पास चलती नैनो कार में आग लग गई थी। आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी आती, गांव के स्थानीय युवाओं ने काफी हद तक आग को बुझा दिया था। गाड़ी में 2 लोग सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बच गई है। दोनों आग लगने से पहले ही कार से बाहर निकल गए थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kangra State News

कांगड़ा: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर होगी भर्ती

आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है

धर्मशाला। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर हि.प्र ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं। इनके लिए कांगड़ा जिला के उपरोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार होंगे।

CBSE: 1 जनवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को कांगड़ा जिला के उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को कांगड़ा जिला के उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में प्रातः 10 बजे से लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 14500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल शिमला, ऊना, बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा व चंडीगढ़ रहेगा।

हिमाचल: वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रतिभा ने ठोकी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी, पढ़ें खबर

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

Govt Job: 12वीं पास को नौकरी का मौका, हिमाचल में यहां होंगे केंद्र

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी

6.36 फीसदी घटा आजाद प्रत्याशी को वोट बैंक

देहरा। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में होशियार सिंह ने दूसरी बार आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 3877 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला तीसरे नंबर पर रहे। होशियार सिंह को 22 हजार 99 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा ने 19120 मत प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला को 16,730 मत ही मिल पाए हैं।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस बार आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह के 6.36 फीसदी वोट कम हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने अच्छी वापसी देहरा में की है। कांग्रेस का वोट बैंक 2017 की तुलना में 2022 में 16.38 फीसदी बढ़ा है। जोकि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। दूसरी तरफ भाजपा के लिए चिंतन का वक्त है। इस बार भाजपा के 9.54 फीसदी वोट कम हुए हैं।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

वर्ष 2017 की बात करें तो आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र सिंह रवि को 3914 मतों से हराया था। होशियार सिंह को 24206 और रविंद्र रवि को 20292 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर जमानत तक नहीं बचा पाई थीं। विप्लव ठाकुर को 8289 मिले थे।

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में होशियार सिंह को पड़े कुल मतों के 37.96 फीसदी मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 31.56 और भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ध्वाला को 27.62 फीसदी मत मिले हैं। 2017 में होशियार सिंह को कुल पड़े मतों के 44.32, भाजपा को 37.16 और कांग्रेस को 15.18 फीसदी मत मिले थे।

 

अगर कम वोट बैंक की बात करें तो 2022 के चुनाव में होशियार सिंह के खिलाफ हवा तो थी पर कांग्रेस और भाजपा को बाहरी प्रत्याशी देना महंगा पड़ गया। काफी हद तक धरतीपुत्र का नारा काम कर गया है। लोगों ने बाहरी को वोट देने के बजाए स्थानीय को वोट देना ठीक समझा। दूसरी तरफ होशियार सिंह का भाजपा की तरफ रुख होने का फायदा भी उन्हें मिला है। भाजपा का कुछ फीसदी वोट भी टूट कर आजाद प्रत्याशी की तरफ गया है। कांग्रेस का कुछ वोट बैंक वापस तो आया है पर बाहरी प्रत्याशी के चलते पूरा नहीं आ सका। 2017 में होशियार सिंह कांग्रेस के वोट बैंक से जीते थे। अगर इस बार भाजपा अपना वोट बैंक बचा पाती तो परिणाम शायद कुछ और होते।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा जिला की 10 सीटों पर कांग्रेस की जीत, चार पर भाजपा जीती

देहरा में आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह दूसरी बार जीते

धर्मशाला। कहते हैं कि हिमाचल में सत्ता का रास्ता कांगड़ा दुर्ग से होकर निकलता है। इस बार कांगड़ा में कांग्रेस ने सबसे अधिक सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। पिछली बार भाजपा की अधिक सीटें थी। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांगड़ा जिला में कांग्रेस ने 10, भाजपा ने चार और एक पर आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

बैजनाथ, धर्मशाला, फतेहपुर, इंदौरा, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, जवाली, नगरोटा बगवां, पालमपुर, शाहपुर सीट कांग्रेस की झोली में गई है। जसवां परागपुर, कांगड़ा, नूरपुर और सुलह में  भाजपा जीती है। देहरा में आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने जीत दर्ज की है।  देहरा आजाद होशियार सिंह 3877 मतों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को हराया।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

बैजनाथ में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने 3446, धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने 3285,   फतेहपुर कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया ने 7,354,  इंदौरा में कांग्रेस  प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने 2250,  जयसिंहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी यादविंद्र गोमा ने 2696, ज्वालामुखी में कांग्रेस प्रत्याशी संजय रत्न ने 6404,  जवाली में  कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार ने 3031, पालमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 और शाहपुर से  कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने 12243  व नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली ने 15892  मतों जीत दर्ज की है। फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया ने जयराम मंत्री राकेश पठानिया, शाहपुर में कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने मंत्री सरवीण चौधरी को करारी शिकस्त दी।

जसवां परागपुर से भाजपा प्रत्याशी और जयराम सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह ठाकुर ने 1789,  कांगड़ा में भाजपा प्रत्याशी पवन काजल 19 हजार के करीब, नूरपुर में  भाजपा प्रत्याशी  रणबीर सिंह निक्का ने 18752 और सुलह से  भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह परमार ने 7 हजार के करीब मतों से जीत दर्ज की। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक मतों से नूरपुर से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली ने 15892 मतों से जीत दर्ज की।

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-आंकड़ा किया पार 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें