Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

CISF में कांस्टेबल के 787 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन-लास्ट डेट नजदीक

ewn24news choice of himachal 18 Dec,2022 7:44 pm

    21 नवंबर से शुरू हुई थी आवेदन की प्रक्रिया

    नई दिल्ली। सीआईएसएफ (CISF) में कांस्टेबल कुक, कांस्टेबल मोची, कांस्टेबल टेलर, कांस्टेबल बार्बर 2, धोबी-मैन, स्वीपर, पेंटर, मेसन , प्लंबर, माली, वेल्डर के 787 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। सीआईएसएफ (CISF) में इन पदों पर नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द करें। क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। आवेदन के लिए तीन का समय ही बचा है। आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2022 है।
    SSC: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के टियर- I की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी

    बता दें कि सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन के अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न ट्रेड्स में 787 खाली पद भरे जाएंगे।
    CBSE की फेक वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, बोर्ड ने किया आगाह

     

    कांस्टेबल कुक के 304, कांस्टेबल मोची के 6, कांस्टेबल टेलर के 27, कांस्टेबल बार्बर के 102, धोबी-मैन के 118, स्वीपर के 199, पेंटर का 01, मेसन के 12, प्लंबर के 04, माली के 03 और वेल्डर के 03 पद हैं। बैकलॉग वैकेंसी के तहत 08 पद भरे जाएंगे। इसमें नाई के सात और मोची का 01 पद है।
    SJVN ने प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

    शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु 18 और 23 वर्ष साल होनी जरूरी है। आरक्षित वर्ग के लिए नियमों अनुसार छूट होगी।
    नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

    जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा। सभी आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क की छूट होगी। चयन तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा।

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/11/eng_19113_7_2223b-1.pdf" title="eng_19113_7_2223b (1)"]

     

    पहले चरण की बात करें तो फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होगा। फिर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट होगा। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। वहीं तीसरा चरण मेडिकल टेस्ट का होगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। यह पे लेवल-3 के तहत मिलेगा।
    पौष महीने की पहली एकादशी 19 को, भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी के साथ करें तुलसी पूजा 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather