Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार आज लेंगे शपथ

ewn24news choice of himachal 19 Dec,2022 6:47 pm

    शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगा कार्यक्रम

    शिमला। हिमाचल विधानसभा के चुनकर आए सदस्यों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा जिला के जवाली के विधायक चौधरी चंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की शपथ आज शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगी। यह जानकारी सीएम के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने दी।

    सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन दिन के लिए नई दिल्ली हिमाचल सदन में तीन दिन क्वारंटाइन रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का टेस्ट करवाया गया था। टेस्ट में वह पॉजिटिव आए हैं। मुख्यमंत्री के पॉजिटिव आने के बाद 21 दिसंबर को धर्मशाला आभार रैली सहित अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। साथ ही धर्मशाला के तपोवन में 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल भी दोबारा तय होगा।
    धर्मशाला में आभार रैली स्थगित- शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा होगा तय

    बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत उनका मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather