Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में धरने पर बैठे तीनों निर्दलीय विधायक, बोले- इस्तीफे करो स्वीकार

22 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा था इस्तीफा

 

शिमला। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह,  नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा ने 22 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्पीकर ने अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। इसके विरोध में आज तीनों निर्दलीय विधायक विधानसभा में डॉक्टर यशवंत परमार पुस्तकालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

इन तीनों निर्दलीय विधायकों का कहना है कि उन्होंने स्वेच्छा से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को वोट डाला था। उन पर किसी का कोई दबाव नहीं था। 14 महीने के इस सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें जलील किया गया।

हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान यहां हुई बारिश, चढ़ रहा पारा- बढ़ रही गर्मी

कोई भी नया कार्य उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं हो पाया, जब वह मुख्यमंत्री से मिलने जाते थे तो उन्हें दोबारा मिलने के लिए कहा जाता था। वह निर्दलीय विधायक हैं, अपनी मर्जी से किसी को भी वोट दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया है, उनके परिवार के लोगों पर एफआईआर की जा रही है, उनके काम धंधे बंद करवा दिए गए हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हित में बीजेपी ज्वाइन की है। सरकार को किस बात का डर है, उनके इस्तीफे स्वीकार किए जाएं और जनता की अदालत में फैसला हो।

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी 

अगर उन्होंने गलत किया है तो वह हारेंगे अन्यथा उनकी जीत होगी। इन निर्दलीय विधायकों का कहना है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर नहीं होता है तो वह जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी

6.36 फीसदी घटा आजाद प्रत्याशी को वोट बैंक

देहरा। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में होशियार सिंह ने दूसरी बार आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 3877 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला तीसरे नंबर पर रहे। होशियार सिंह को 22 हजार 99 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा ने 19120 मत प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला को 16,730 मत ही मिल पाए हैं।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस बार आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह के 6.36 फीसदी वोट कम हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने अच्छी वापसी देहरा में की है। कांग्रेस का वोट बैंक 2017 की तुलना में 2022 में 16.38 फीसदी बढ़ा है। जोकि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। दूसरी तरफ भाजपा के लिए चिंतन का वक्त है। इस बार भाजपा के 9.54 फीसदी वोट कम हुए हैं।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

वर्ष 2017 की बात करें तो आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र सिंह रवि को 3914 मतों से हराया था। होशियार सिंह को 24206 और रविंद्र रवि को 20292 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर जमानत तक नहीं बचा पाई थीं। विप्लव ठाकुर को 8289 मिले थे।

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में होशियार सिंह को पड़े कुल मतों के 37.96 फीसदी मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 31.56 और भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ध्वाला को 27.62 फीसदी मत मिले हैं। 2017 में होशियार सिंह को कुल पड़े मतों के 44.32, भाजपा को 37.16 और कांग्रेस को 15.18 फीसदी मत मिले थे।

 

अगर कम वोट बैंक की बात करें तो 2022 के चुनाव में होशियार सिंह के खिलाफ हवा तो थी पर कांग्रेस और भाजपा को बाहरी प्रत्याशी देना महंगा पड़ गया। काफी हद तक धरतीपुत्र का नारा काम कर गया है। लोगों ने बाहरी को वोट देने के बजाए स्थानीय को वोट देना ठीक समझा। दूसरी तरफ होशियार सिंह का भाजपा की तरफ रुख होने का फायदा भी उन्हें मिला है। भाजपा का कुछ फीसदी वोट भी टूट कर आजाद प्रत्याशी की तरफ गया है। कांग्रेस का कुछ वोट बैंक वापस तो आया है पर बाहरी प्रत्याशी के चलते पूरा नहीं आ सका। 2017 में होशियार सिंह कांग्रेस के वोट बैंक से जीते थे। अगर इस बार भाजपा अपना वोट बैंक बचा पाती तो परिणाम शायद कुछ और होते।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें