Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

अर्की : जघाणा के पास गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर गई जान

ewn24news choice of himachal 18 Dec,2022 7:59 pm

    पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल में भेजा शव

    अर्की। सोलन जिला के अर्की में एक सड़क हादसा पेश आया है। डुमैहर पंचायत के गांव जघाणा में डुमैहर-कुनी मार्ग पर एक कार 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। रविवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान डुमैहर पंचायत के गांव जघाणा निवासी 48 वर्षीय बृजलाल पुत्र जगत राम के रूप में हुई है।
    CISF में कांस्टेबल के 787 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन-लास्ट डेट नजदीक 

    जानकारी के अनुसार बृजलाल शनिवार रात अपनी कार (HP 11-9065) में शादी समारोह से घर लौट रहा था। जघाणा के समीप डुमैहर-कुनी मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर करीब गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बृजलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात भर हादसे का पता किसी को नहीं लगा।

    रविवार सुबह लोगों ने जब खाई में गिरी कार देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल में भेजा। एसएचओ अर्की गोपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    हिमाचल में एक नेशनल हाईवे और आठ संपर्क मार्ग बंद-जानिए कारण

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather