Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

ewn24news choice of himachal 09 Dec,2022 1:06 am

    भोरंज में सबसे कम मतों से जीते कांग्रेस प्रत्याशी

    शिमला। हिमाचल में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 25 सीटें मिली हैं। तीन पर आजाद ने जीत दर्ज की है। आठ सीटों पर तो मुकाबला काफी करीबी रहा है।
    हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

    इसमें पांच पर कांग्रेस प्रत्याशियों तो तीन पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भोरंज में हार जीत का फैसला पोस्ट बैलेट पेपर ने किया है। ईवीएम में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान 68 वोट से आगे थे। पर पोस्टल बैलेट की गिनती में वह कांग्रेस के सुरेश कुमार से 60 मतों से हार गए।

    इन सीटों पर करीबी रही टक्कर

    भोरंज में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60,रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल ने 567, शिलाई कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने 382  श्रीरेणुका जी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने 860 और सुजानपुर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने 399 मतों से जीत दर्ज की।  बिलासपुर  में भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जंबाल 276, दरंग से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद 618 और श्रीनैना देवी से भाजपा रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते हैं।
    हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-आंकड़ा किया पार 

    बड़े मार्जन से यहां जीत की दर्ज

    सबसे अधिक मार्जन से जीत दर्ज करने की बात करें तो इन विधानसभा क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज हुई है। सराज में तो सबसे बड़ी जीत जयराम ठाकुर ने दर्ज की है। वह 38183 मतों से जीते हैं। बड़सर से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल 13792, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद प्रत्याशी आशीष शर्मा 12899, कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी पवन काजल ने 19834, करसोग से भाजपा प्रत्याशी दीप राज ने 10534, मंडी से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने 10006, नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली ने 15892, नूरपुर से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह निक्का ने 18752, रोहड़ू से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा 19339 और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 13860 मतों से जीत हासिल की है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather