Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही : 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

ewn24news choice of himachal 26 Dec,2022 6:12 pm

    24 घंटे में 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया

    काजा। हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। सैलानी बर्फ का दीदार करने और नए साल का जश्न मनाने लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस के अनुसार पिछले 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की है।

    पिछले 24 घंटे में अब तक अटल टनल रोहतांग से जिला लाहौल-स्पीति में कुल 19,383 वाहनों का आवागमन हुआ है। ये आंकड़ा 25 दिसंबर प्रातः 08 बजे से 26 दिसंबर प्रातः 08 बजे तक का है। इन वाहनों में प्रदेश के अन्दर व बाहर के पर्यटकों की काफी संख्या में आवाजाही रही। जिला लाहौल-स्पीति में बड़ी संख्या में देश भर से पर्यटक आ रहे हैं।
    हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

    आंकड़ों के अनुसार हिमाचल के कुल 6120 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 5198 वाहन बाहर निकले हैं। बाहरी राज्यों के 4569 वाहनों ने प्रवेश किया तो 3496 वाहन बाहर निकले हैं। यानी कुल 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 8,694 वाहन बाहर निकले हैं।

    इससे पहले 24 दिसंबर सुबह आठ बजे से 25 दिसंबर सुबह 8 बजे तक 10 हजार 519 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की थी। इसमें 5635 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया तो 4,884 बाहर निकले। इन वाहनों में हिमाचल के 4,023 ने प्रवेश किया तो 3447 बाहर निकले। ऐसे ही 1612 बाहरी राज्यों के वाहनों ने प्रवेश किया तो 1437 बाहर निकले।
    शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

    गौर हो कि हिमाचल के जिला लाहौल-स्पीति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछली 24 घंटे में इतनी संख्या में वाहनों के अटल टनल कॉस करने की बात इस बात को प्रमाणित कर रही है कि पर्यटक काफी संख्या में घाटी का रुख कर रहे हैं।

    पुलिस ने जिला के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं व यातायात ड्यूटी पर कार्यरत जिला लाहौल-स्पीति के पुलिसकर्मियों व अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात का आवागमन सुव्यवस्थित व निर्बाध रहा है।
    मंडी : क्रिसमस मनाने मनाली जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार

    बता दें कि हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है जिसके चलते पर्यटकों का मायूसी हाथ लगी है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। यह भी कारण हो सकता है कि पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं।


    सर्दियों में आंवला का सेवन कितना फायदेमंद, जानिए चमत्कारी गुण


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather