Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

कांगड़ा : डाकघर के पास मारुति कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

ewn24news choice of himachal 16 Dec,2022 7:29 pm

    कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में चार दिन के अंदर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह कांगड़ा के मुख्य डाकघर के पास एक मारुति कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही यहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

    भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल के सीएम व डिप्टी सीएम, राहुल गांधी ने लगाया गले

    जानकारी के अनुसार सुबह कार चालक जब किसी काम से कहीं जा रहा था तो कांगड़ा के डागर के समीप अचानक कार में स्पार्किंग हुई तथा भयंकर आग लग गई। गनीमत ये रही कि कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली।
    जयराम ठाकुर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : संयम रखें-अभी हफ्ता भी नहीं हुआ

    हालांकि, कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

     

    बता दें कि पिछले 4 दिन में कांगड़ा में कार में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 12 दिसंबर को घुरकड़ी चौक के पास चलती नैनो कार में आग लग गई थी। आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी आती, गांव के स्थानीय युवाओं ने काफी हद तक आग को बुझा दिया था। गाड़ी में 2 लोग सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बच गई है। दोनों आग लगने से पहले ही कार से बाहर निकल गए थे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather