Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

इंतजार खत्म: हिमाचल में गोबर खरीद शुरू करने की डेट घोषित, प्रति किलो के मिलेंगे दो रुपए

नगरोटा सूरियां में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने दी जानकारी

ऋषि महाजन/नगरोटा सूरियां। कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बताया है कि प्रदेश सरकार अपनी चुनावी गारंटी के तहत अब पशुपालकों से पहली जनवरी से दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद शुरू करेगी। गोबर खाद के रूप में लिया जाएगा, कच्चा नहीं लिया जाएगा।  यह जानकारी उन्होंने वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में जनसभा को संबोधित करते हुए दी।

सिरमौर : सड़क पार करती नीलगाय से टकराई बाइक, युवक ने तोड़ा दम

कृषि मंत्री ने बताया कि गोबर से आर्गेनिक खाद तैयार की जाएगी, जिसे सरकारी उपक्रम हिमफेड के माध्यम से किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस खाद का उपयोग कृषि व बागवानी विभाग के फार्मों में भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बागवानी व सेब बाहुल्य क्षेत्रों में भी इस खाद की बिक्री कृषि व बागवानी विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को आर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आर्गेनिक खाद से फसल तैयार करने वाले किसानों को चिन्हित करने के साथ उनसे ऊंची कीमतों पर फसलों को खरीदा जाएगा।

कांगड़ा : टल्ली होकर स्कूल पहुंचे रानीताल स्कूल के प्रवक्ता पर बड़ी कार्रवाई, निलंबित

 

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के वायदे पर कार्य कर रही है, जिसके तहत सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों के सुधार एवं बेहतर रखरखाव के लिए करोड़ों रुपए के बजट का प्रावधान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि नगरोटा सूरियां में गज खड्ड पुल तथा सुखाहार नहर परियोजना के निर्माण के लिए भी जल्द राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और विभागीय अधिकारी इन योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

250 रुपए से खुलवाएं बेटी का खाता : जानें क्या है सुकन्या समृद्धि योजना, कैसे उठाएं लाभ

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार 11 दिसंबर को अपना एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस वर्ष प्रदेश में घटित भयंकर आपदा के बावजूद प्रदेश सरकार ने अनेक जनहितैषी योजनाएं धरातल पर लागू करने के साथ प्रदेश हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने पर लोगों से पारदर्शी प्रशासन देने का जो वादा किया था उस पर प्रदेश सरकार खरा उतरी है।
उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ काम कर रही है जिसके फलस्वरूप कई जनहितैषी फैसले लेकर व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलाव का यह दौर इसी तरह जनसेवा में आगे भी जारी रहेगा।

Bank of Baroda की ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां देखें… 

 

कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें।

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

जवाली विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 34 ट्यूबवेल, 14 सिंचाई परियोजनाएं होंगी संचालित

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने दी जानकारी

ऋषि महाजन/जवाली। कृषि व पशु पालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयत्नशील है, जिसके लिए ‘हिम उन्नति’ तथा ‘हिम गंगा’ जैसी महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

यह जानकारी उन्होंने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमाड़ तथा भगवाल में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो ट्यूबवेल का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

उन्होंने बताया कि इन ट्यूबवेल के लगने से इस क्षेत्र के 76 किसानों की लगभग 33 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग तथा जाइका के माध्यम से नलकूपों का जाल बिछाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा जवाली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 34 ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि “जाइका” फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत जवाली विधानसभा क्षेत्र में 14 सिंचाई परियोजनाएं संचालित होंगी, जिससे क्षेत्र की 620 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इन सभी परियोजनाओं की डीपीआर बन चुकी है, जिस पर शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। (ट्यूबवेल)

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

उन्होंने कहा कि इन सभी सिंचाई परियोजनाओं के बनने से यहां की जमीन को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और किसानों को अपनी खेती के ढांचे में बदलाव लाने तथा उनकी आर्थिकी मजबूत बनाने में वरदान साबित होंगी।

कृषि मंत्री ने किसानों को पशुधन रखने के साथ प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया, जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा “हिम गंगा” योजना शुरू की गई है, जिसके तहत राज्य सरकार किसानों से गाय तथा भैंस का दूध 80 तथा 100 रुपए में खरीद करेगी।

इसके साथ कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हिम उन्नति योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष क्षमता के अनुरूप दालों, सब्जियों, फूलों, फलों, नगदी फसलों के क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्लस्टर आधारित कृषि से खेती का ढांचा बदलने से किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

देहरा में आंगनबाड़ी वर्कर छंटनी परीक्षा की तिथि में बदलाव-जानें नई डेट 

उन्होंने कहा कि पुराने समय की अपेक्षा आज के मशीनी युग में कृषि करना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिनका फायदा लेकर किसान अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकते है।

इसके पश्चात, कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनका निवारण किया। इससे पहले, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने कृषि मंत्री को चंबा थाल देकर सम्मानित किया।

इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता को वाहन ने कुचला, गई जान
ये रहे मौजूद

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास बक्शी, अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा, जल शक्ति एसडीओ पवन कौंडल, भू संरक्षण अधिकारी चंचल राणा, बीडीओ सुभाष चंद, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रधान मनमोहन सिंह, ओबीसी जिला संगठन उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, आईटीआई के चेयरमैन मनु शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशि चौधरी, ब्लॉक समिति सदस्य कैलाश भारती, भरमाड़ पंचायत प्रधान सुशील कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ

 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

देहरा : घास काटने गई महिला के साथ की हैवानियत, आरोपी ने धमकाया भी

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 
दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

चंद्र कुमार बोले- पूर्व में प्राकृतिक खेती के नाम पर होती रहीं संगोष्ठियां

सरकार ऑर्गेनिक फार्मिंग की दिशा में बढ़ रही आगे
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) की दिशा में आगे बढ़ रही है। इससे पहले प्राकृतिक खेती के नाम पर प्रदेश में केवल संगोष्ठियों का काम होता रहा। जमीनी स्तर पर इसका कोई असर नजर नहीं आया।
पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, हिमाचल में कब से बिगड़ सकता है मौसम, जानें
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने ऑर्गेनिक खेती का बजट ही प्राकृतिक खेती की तरफ डायवर्ट कर दिया था। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालय में से जुड़ी संगोष्ठी होती रही, लेकिन इसका असर नजर नहीं आया।
उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी पशुपालन के बिना अधूरी है। मौजूदा वक्त में जब मशीनरी का उपयोग बढ़ा है, तो लोगों ने पशुओं को पालना कम कर दिया है। ऐसे में पशु सड़कों पर भटकते हुए नजर आ रहे हैं।
शिमला में पहाड़ी दिवस का आगाज, चोल्टू देव नृत्य ने बांधा समा
उन्होंने कहा कि सरकार ऑर्गेनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ रही है और इससे पहले भी इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।  हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सरकार के प्राकृतिक खेती को बंद करने के फैसले पर विरोध जताया था।
धर्मशाला में मैच देखकर लौट रहे ऊना के युवक की खाई में गिरकर गई जान, डिप्टी सीएम ने जताया शोक
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती की वजह से ही देश में उत्पादकता बढ़ी है। देश की आजादी के बाद उत्पादकता बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक खेती पर जोर दिया गया। स्थिति ऐसी भी थी, जब दो वक्त की रोटी की भी समस्या पैदा हो गई थी, लेकिन तब ऑर्गेनिक खेती नहीं देश को बचाने का काम किया।
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार पहले की तरह ही पॉलीहाउस में सब्सिडी दे रही है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से पहले मिलने वाली सब्सिडी को अब कम कर दिया गया है।

कुल्लू दशहरा में रंगे हाथ धरा जेब कतरा, मोबाइल, नगदी, पर्स बरामद 

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार ने ली शपथ

राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। चंद्र कुमार ने आज राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Breaking: पंप ऑपरेटर पोस्ट कोड 537 का संशोधित फाइनल रिजल्ट जारी

 

प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार 14वीं विधानसभा में चुनकर आए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद धर्मशाला तपोवन में 22 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को टाल दिया है। जल्द ही सत्र की नई तिथि जारी होगी।

शिमला: शहर में जाम से बचने को रोडमैप तैयार, 106 जवान रहेंगे तैनात

 

शपथ ग्रहण करने के बाद चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि उनके स्वस्थ होने के बाद आगे के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा की जल्द मंत्रीमंडल का गठन भी कर लिया जाएगा।

क्लर्क की इस छंटनी परीक्षा के नहीं मिले हैं एडमिट कार्ड तो करें ऐसा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार आज लेंगे शपथ

शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगा कार्यक्रम

शिमला। हिमाचल विधानसभा के चुनकर आए सदस्यों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा जिला के जवाली के विधायक चौधरी चंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की शपथ आज शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगी। यह जानकारी सीएम के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने दी।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन दिन के लिए नई दिल्ली हिमाचल सदन में तीन दिन क्वारंटाइन रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का टेस्ट करवाया गया था। टेस्ट में वह पॉजिटिव आए हैं। मुख्यमंत्री के पॉजिटिव आने के बाद 21 दिसंबर को धर्मशाला आभार रैली सहित अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। साथ ही धर्मशाला के तपोवन में 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल भी दोबारा तय होगा।

धर्मशाला में आभार रैली स्थगित- शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा होगा तय

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत उनका मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें