Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

डीसी के निर्देश: दफ्तरों में जरूरत अनुसार चलाएं हीटिंग उपकरण

ewn24news choice of himachal 28 Nov,2022 10:29 pm

    सर्दियों में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए रहें तैयार

    हमीरपुर। डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सर्दियों के मौसम के दौरान किसी भी तरह की आपदा से निपटने तथा बचाव एवं राहत कार्यों के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सर्दियों के मौसम के दौरान आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा के लिए सोमवार को यहां आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।
    मैक्लोडगंज : खड़ा डंडा मार्ग पलटी कार, तीन घायल-टांडा में भर्ती

    डीसी ने कहा कि सर्दियों के मौसम के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की स्थिति में जिला हमीरपुर में भी बारिश, आंधी या आसमानी बिजली से नुक्सान हो सकता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग आवश्यक प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपदा से निपटने तथा त्वरित कदम उठाने के लिए जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहता है।
    हिमाचल: खाई में गिरी कार, धू-धू कर जली-फौजी युवक ने ऐसे बचाई जान

    इसलिए किसी भी तरह की आपदा या नुक्सान की सूचना इस सेंटर के दूरभाष नंबरों या टॉल फ्री नंबर 1077 पर दें। उन्होंने कहा कि जिला में सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालय के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति में त्वरित कदम उठाए जा सकें।

    डीसी ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विद्युत लाइनों के आस-पास सूखे एवं खतरनाक पेड़ों को चिह्नित करके इनकी काट-छांट के लिए आवश्यक प्रक्रिया तेजी से पूरी करें। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और शहरी निकायों के अधिकारी भी ऐसे पेड़ों को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाएं। डीसी ने कहा कि सर्दियों में सभी कार्यालयों, संस्थानों तथा आम घरों में हीटर, गीजर और अन्य विद्युत उपकरणों का प्रयोग ज्यादा होता है।

    इससे शार्ट सर्किट एवं आग की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सभी अधिकारी विशेष एहतियात बरतें। सभी कार्यालयों में हीटिंग उपकरण जरुरत के अनुसार ही चलाएं। डीसी ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी उठाऊ पेयजल योजनाओं के पंप स्टेशनों को रात के समय ही चलाना सुनिश्चित करवाएं, ताकि आम लोगों को वोल्टेज की समस्या का सामना न करना पड़े।

    बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीसी जितेंद्र सांजटा, होमगार्ड के कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल, डीएसपी रोहिन डोगरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
    जवाली : टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, जेबीटी टीचर की गई जान 



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather