Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल: क्रिसमस पर बर्फबारी की बन रही संभावना- पर फायदा नहीं

ewn24news choice of himachal 20 Dec,2022 10:46 pm













    24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का है अनुमान

    शिमला। हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना काफी कम है। हालांकि 25 और 26 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 25 और 26 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के उपरी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना बन रही है। पर प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में बर्फबारी की संभावना नहीं है।




    बता दें कि हिमाचल में नवंबर माह में अच्छी बर्फबारी हुई थी। इससे उम्मीद लगाई जा रही थी दिसंबर में भी बर्फबारी अच्छी होगी। पर इस माह अब तक निराशा ही हाथ लगी है।





    हिमाचल में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सूखी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर सुबह के समय मध्यम और घना कोहरा और मैदानी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर शीतलहर परेशान कर सकती है। इसके लिए 24 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में घना और सुंदरनगर में हल्का कोहरा देखा गया है। हिमाचल में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है।
    हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेल्फ मैनेजमेंट पर दिए टिप्स




    दिसंबर माह में अब तक बारिश की बात करें तो सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में 0 मिलीमीटर बारिश हुई है।



    [embed]
    [/embed]




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather