Categories
Politics Shimla State News

हिमाचल में कल शपथ लेंगे कैबिनेट मंत्री, 10 बजे समारोह

शिमला। हिमाचल में कैबिनेट विस्तार का इंतजार खत्म हो गया है। सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री कल यानी 8 जनवरी को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 10 बजे राजभवन में होगा। राज्यपाल मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन में मंत्रियों के शपथ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अपने कार्यालयों में विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

सुजानपुर डबल मर्डर केस : आरोपी रिटायर्ड फौजी को 3 दिन का रिमांड, घायल ससुर-बहू पहुंचे घर

बता दें कि सुक्खू कैबिनेट में 10 मंत्री बनने हैं क्योंकि सीएम और डिप्टी सीएम पहले ही शपथ ले चुके हैं। हिमाचल में मुख्यमंत्री सहित 12 ही मंत्री बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि कल सात मंत्री शपथ ले सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो मंत्री दो चरण में शपथ लेंगे। कल सात मंत्री शपथ लेते हैं तो तीन बाद में लेंगे। टोप लिस्ट में कांगड़ा जिला के जवाली से ओबीसी संबंधित चौधरी चंद्र कुमार और सोलन से धनी राम शांडिल शामिल हैं।

हिमाचल : हल कंधे पर उठाकर सीएम सुक्खू से मिलने शिमला पहुंचे लायक राम 

साथ ही कांगड़ा के धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के विधायक और पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रोहित ठाकुर भी दौड़ में हैं।

कांगड़ा जिला के 7 उपमंडलों में सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल

रोहित ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री राम लाल ठाकुर के पोते हैं। अब देखना होगा कि कल कौन मंत्री शपथ लेते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल पुणे के लिए रवाना होंगे। मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल की छुट्टी पर गोवा जा रहे हैं।

दिल्ली से शिमला लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने 10 लोगों की सूची हाईकमान को सौंपी है। वहां से क्लियरेंस मिलने के बाद कैबिनेट विस्तार होगा।

CRPF: भरे जाएंगे ASI और हेड कांस्टेबल के 1,458 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

शिमला : पत्नी की जान लेने वाले आरोपी ने कैथू जेल में की खुदकुशी

कंबल का फंदा बनाया, बाथरूम में लटका

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले पत्नी की हत्या के आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। कैथू जेल में आरोपी नेमल उराव ने कंबल का फंदा बनाया और बाथरूम में लटक गया। हालांकि, जेल में फंदा लगाने से प्रशासन पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

हिमाचल में जमीनी विवाद में चली गोलियां : मां-बेटे की मौत, ससुर व बहू घायल 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। कैथू जेल में इस तरह से खुदकुशी का मामला सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुली है। सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि कैदी ने जब खुदकुशी की तो जेल कर्मी उस समय कहां पर थे। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच हो रही है। मामले की पुष्टि ASP सिटी रमेश शर्मा ने की है।

सुजानपुर डबल मर्डर केस : फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी रिटायर्ड फौजी 

बता दें कि शिमला के समरहिल में आरोपी नेमल उराव ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से पीट पीटकर मार डाला था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मृतक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि मेरी पत्नी मेरी बात नहीं मानती थी। वह हर बात पर जवाब देती थी इसलिए मैंने उसे मार दिया।

CRPF: भरे जाएंगे ASI और हेड कांस्टेबल के 1,458 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

एशिया कप 2023 : ग्रुप स्टेज की लिस्ट जारी, होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जन्मदिन पर जयराम ठाकुर के लिए दुखद खबर-ससुर का निधन

धर्मशाला से जयपुर हुए रवाना

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ससुर का निधन हो गया है। ससुर के अकस्मात निधन के चलते जयराम ठाकुर धर्मशाला से जयपुर राजस्थान रवाना हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला से चंडीगढ़ तक सड़क मार्ग से रवाना हुए।  बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आज जन्मदिन भी है।

ewn24 news Choice Of Himachal पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ससुर के निधन पर शोक व्यक्त करता है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

इन सेवानिवृत्त कर्मियों का दर्द-पूर्व सरकार ने बनाया बेवकूफ, सुक्खू सरकार से आस
बता दें कि  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ससुराल जयपुर के झोटवाड़ा में है। साल वर्ष 1995 में उन्होंने साधना ठाकुर से शादी की थी। श्रीनाथ राव आरएसएस नेता रहे हैं।  वह 90 साल के थे। जयराम ठाकुर की पत्नी पहले से ही जयपुर में हैं।
संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक रहे श्रीनाथ राव जी का निधन 5 जनवरी 2023 को रात 11:30 हुआ है। अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे उनके आवास स्थान 41 श्रीराम नगर बी नियर शेखवात किराना स्टोर से निकाली जाएगी। साथ ही लता सिनेमा के पास झोटवाड़ा मोक्षधाम में अंतिम संस्कार होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

बीच सत्र सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, कयास- कैबिनेट फाइनल कर लौटेंगे

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के बाद अचानक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, सुक्खू शुक्रवार सुबह धर्मशाला वापस लौटआएंगे और शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन में राज्यपाल अभिभाषण की चर्चा का जवाब देंगे।

सुक्खू के दिल्ली रवाना होने की खबर से हिमाचल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से कैबिनेट फाइनल कर लौटेंगे।

राज्यपाल बोले- युद्ध स्तर पर भरे जाएंगे रिक्त पद, रोजगार सृजन पर भी होगा बल 

बता दें कि सुक्खू के दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है और सुक्खू अपने नए मंत्रियों को 7 जनवरी को शपथ दिला सकते हैं।

सदन की कार्यवाही के बाद राज्य सरकार ने दो हेलीकॉप्टरों का प्रबंध किया। एक हेलीकॉप्टर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को शिमला वापस भेजा गया तो दूसरा हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली के लिए उड़ा, जो कल सुबह वापस उनको लेकर धर्मशाला लौटेंगे।

हिमाचल स्वास्थ्य समिति के 2,400 कर्मियों को सरकार से आस-होगा उजाला 

राज्यपाल ने भी अपने गोवा प्रवास को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। राज्यपाल 7 जनवरी को गोवा जाना चाहते थे, क्योंकि 9 जनवरी को उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है, लेकिन अब 8 जनवरी को जाएंगे। इन सब में कहीं न कहीं ये लग रहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कुछ खिचड़ी पक रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने नए मंत्रियों को 7 जनवरी को शपथ दिला सकते हैं।

दिल्ली पहुंचने के बाद सुक्खू ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस प्रभारी राजेश शुक्ला के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल होगी। यह भी संभव है कि मुख्यमंत्री अभी फिलहाल दो या तीन मंत्री पद खाली रखें।

सुक्खू सरकार के फैसलों के खिलाफ बीजेपी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा 

सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 8 जनवरी को, एडमिट कार्ड जारी-करें डाउनलोड

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को शेल्टर होम में किया शिफ्ट

अधिकारियों को इनके लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए

शिमला। डीसी शिमला आदित्य नेगी ने सोमवार रात्रि शहर में फुटपाथ पर सो रहे निराश्रित व्यक्तियों को शेल्टर होम में शिफ्ट करवाया। आदित्य नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से निराश्रित व्यक्तियों को रेस्क्यू कर उनकी हर संभव सहायता करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वंचित वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की स्वयं समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें।

हिमाचल पुलिस ने कुछ इस तरह दी अपने जांबाज अधिकारी को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर आदित्य नेगी रात करीब 8 बजे ओल्ड बस स्टैंड पहुंचे और बेसहारा लोगों को शिफ्ट करवाया। इसके बाद उन्होंने विंटर फील्ड की ओर जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया और यहां से भी कुछ लोगों को रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया।

डीसी शिमला ने कहा कि निरीक्षण के दौरान लगभग 20-25 व्यक्ति सड़क के किनारे सोते हुए मिले, जिनमें कुछ छोटे बच्चे भी शामिल थे। इन सभी को शेल्टर होम ले जाया गया है तथा अधिकारियों को इनके लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

OPS बहाली पर सुक्खू बोले, फैसला भी और बजट का भी हो गया इंतजाम

आदित्य नेगी ने कहा कि बेसहारा व्यक्तियों के लिए प्रबंध करने का प्रमुख दायित्व नगर निगम शिमला का है, क्योंकि नगर निगम ही रैन बसेरा का संचालन करता है, इसलिए अधिकारियों को रात के समय सड़क किनारे सोने वाले व्यक्तियों की निगरानी कर उन्हें रेस्क्यू करने को कहा गया है। साथ ही उन्हें जहां भी रखा जाएगा, वहां उनके लिए बेहतर प्रबंध किया जाएगा।

एसआर राणा के परिवार से मिले सीएम सुक्खू, बंधाया ढांढस

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

OPS बहाली पर सुक्खू बोले, फैसला भी और बजट का भी हो गया इंतजाम

पांच साल में सभी महिलाओं को देंगे 1500 रुपए पेंशन

धर्मशाला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक पूरी कैबिनेट के साथ होगी। पहली कैबिनेट में OPS बहाली की जाएगी। इसको लेकर फैसला कर चुके हैं और बजट का इंतजाम भी हो गया है। पहली कैबिनेट में महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने का मामला भी जाएगा।

पांच साल में सभी महिलाओं को पेंशन देंगे। इसके अलावा युवाओं को एक लाख रोजगार देने का फैसला भी कैबिनेट में लिया जाएगा। कुछ को सरकारी और कुछ को निजी क्षेत्र में रोजगार देंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम तपोवन में जन आभार रैली को संबोधित कर रहे थे।

एसआर राणा के परिवार से मिले सीएम सुक्खू, बंधाया ढांढस

उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम सरकार ने 9 माह में 900 संस्थान खोल दिए। इतने संस्थान तो पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में भी नहीं खुले थे। 900 से ज्यादा संस्थान खोलकर पहले से चल रहे संस्थानों को भी कमजोर कर दिया।

ऐसा राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किया गया। यह हिमाचल की जनता के साथ अपराध और धोखा है। हम जरूरत के अनुसार जहां होगा स्कूल और अन्य संस्थान खोलेंगे। संस्थान खोलने से पहले बजट का प्रावधान होगा और कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी।

हिमाचल: विशाल शर्मा होंगे एसडीएम हरोली, विकास शर्मा को बदला

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान चल रहे एक बड़े पेपर लीक घोटाले का भंडाफोड़ किया है।

राज्य सरकार ने युवाओं के हित में साहसिक निर्णय लेते हुए आयोग के कामकाज को निलंबित किया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त किया कि वर्तमान राज्य सरकार विभिन्न पदों के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करवाएगी।

इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेगी अंजना ठाकुर,  हिमाचल की होंगी पहली दिव्यांग

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेगी अंजना ठाकुर,  हिमाचल की होंगी पहली दिव्यांग

बॉटनी में पीएचडी (जेआरएफ) की हैं छात्रा
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बॉटनी में पीएचडी (जेआरएफ) की छात्रा एवं उमंग फाउंडेशन की सदस्य अंजना ठाकुर प्रतिष्ठित इंडियन साइंस कांग्रेस में हिमाचल प्रदेश के दिव्यांग विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली छात्रा बन गई हैं। वह अपने जीवन के संघर्ष, उपलब्धियों और वैज्ञानिक बनने के सपने पर एक प्रेजेन्टेशन भी देंगी। वह यह भी बताएंगी कि स्थाई विकास में दिव्यांग महिलाएं किस तरह योगदान कर सकती हैं।
वर्ष 2022 में अटल टनल रोहतांग से गुजरे 12 लाख से अधिक वाहन
उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि बीएससी करते हुए एक दुर्घटना में अंजना ठाकुर दाहिना हाथ कट गया था। उन्हें इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन ने 108 में अधिवेशन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्हें 6 जनवरी को प्रेजेंटेशन देने का मौका भी मिलेगा।
इंडियन साइंस कांग्रेस के अधिवेशन का उद्घाटन नागपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस बार का विषय है “महिला सशक्तिकरण के साथ स्थायी विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी”। प्रदेश विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री की वरिष्ठ प्रोफेसर रह चुकीं डॉ. नीरज शर्मा के नेतृत्व में नागपुर गए प्रतिनिधिमंडल में अंजना ठाकुर भी शामिल है। प्रोफेसर नीरज शर्मा इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के हिमाचल चैप्टर की संयोजक भी हैं।
गौरतलब है करसोग के पांगणा की रहने वाली अत्यंत सामान्य परिवार की मेधावी छात्रा अंजना ठाकुर ने प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी (बॉटनी) किया और पहले प्रयास में ही सीएसआईआर की अत्यंत कठिन जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। वह डॉ धीरज सिंह रावत के निर्देशन में पीएचडी कर रही है। उसका सपना बॉटनी विषय में शोध करना और एक बड़ा वैज्ञानिक बनना है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला में सीएम सुक्खू का जोरदार स्वागत

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धर्मशाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक सुधीर शर्मा और केवल सिंह पठानिया के साथ खुली जीप में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जोरावर स्टेडियम तक पहुंचे।

धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम तपोवन में कांग्रेस की जन आभार रैली का आयोजन किया गया है। रैली को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू संबोधित करेंगे।

हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

नई सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भी दिखा और कुछ करने का जज्बा भी दिखा। इस दौरान कांगड़ा जिला के कांग्रेस के विधायकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित किया।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला के रामपुर में नर कंकाल, मंडी के डडौर में कॉलेज के पास मिला शव

रामपुर\सुंदरनगर। हिमाचल की राजधानी शिमला के रामपुर में एक नर कंकाल मिला है। ये कंकाल अक्टूबर माह से गायब मोहम्मद यूसुफ का बताया जा रहा है। सेरी पुल के पास जंगल में कंकाल से कुछ ही दूरी दुर्घटना ग्रस्त ऑटो भी पाया गया है। रामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति सेरी पुल के पास जंगल में मवेशियों के लिए चारा लाने गया था तो उसने देखा कि एक ऑटो रिक्शा सड़क से नीचे लुढ़का पड़ा है, जिसका नंबर HP50-0659 है। कुछ ही दूरी पर एक नर कंकाल भी पड़ा था। व्यक्ति ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया, जिसकी पहचान मोहम्मद यूसुफ पुत्र गालम कादर निवासी कुट्टू नाला, नोगली तहसील, रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ 20 अक्टूबर, 2022 को ऑटो रिक्शा लेकर कहीं चला गया था और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया था। मामले की पुष्टि SDPO रामपुर चन्द्र शेखर कायथ ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज आगामी करवाई शुरू कर दी गई है। कंकाल यहां कैसे पहुंचा और कबसे यहां था इसकी जांच की जाएगी।
उधर, मंडी जिला के पुलिस थाना बल्ह के तहत कबाड़ इकट्ठा करने वाले एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, गोपाल चंद पुत्र नंदलाल निवासी गांव भौर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने सोमवार शाम करीब 7 बजे बल्ह पुलिस को सूचना दी कि डडौर स्थित निजी कॉलेज के समीप पिछली तरफ एक शव पड़ा है।
शव खेत में पड़ा था और मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कबाड़ इकट्ठा करने का काम करता था तथा हर वक्त शराब के नशे में रहता था। मामले की पुष्टि करते हुए ASP मंडी सागर चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला: खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के दो लोगों की गई जान

ठियोग में हुआ हादसा, एक घायल
शिमला। हिमाचल के शिमला जिला के ठियोग में एक गाड़ी  के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल है।
हिमाचल पुलिस ने 2022 में किया अच्छा काम, नए साल में कम करेंगे क्राइम रेट
बता दें कि ठियोग के देवी मोड़ में टाटा 407 टेंपों ( HP 63 1278) गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। इनमें से दो की मौत हो गई है और एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान उत्तम राम नया बाजार व मुकेश कुमार नया बाजार ठियोग शिमला के रूप में हुई है, जबकि सोमेश्वर निवासी पट्टीनाल महोग ठियोग घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें