Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

बीच सत्र सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, कयास- कैबिनेट फाइनल कर लौटेंगे

ewn24news choice of himachal 05 Jan,2023 11:04 pm

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के बाद अचानक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, सुक्खू शुक्रवार सुबह धर्मशाला वापस लौटआएंगे और शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन में राज्यपाल अभिभाषण की चर्चा का जवाब देंगे।

    सुक्खू के दिल्ली रवाना होने की खबर से हिमाचल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से कैबिनेट फाइनल कर लौटेंगे।

    राज्यपाल बोले- युद्ध स्तर पर भरे जाएंगे रिक्त पद, रोजगार सृजन पर भी होगा बल 

    बता दें कि सुक्खू के दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है और सुक्खू अपने नए मंत्रियों को 7 जनवरी को शपथ दिला सकते हैं।

    सदन की कार्यवाही के बाद राज्य सरकार ने दो हेलीकॉप्टरों का प्रबंध किया। एक हेलीकॉप्टर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को शिमला वापस भेजा गया तो दूसरा हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली के लिए उड़ा, जो कल सुबह वापस उनको लेकर धर्मशाला लौटेंगे।
    हिमाचल स्वास्थ्य समिति के 2,400 कर्मियों को सरकार से आस-होगा उजाला 

    राज्यपाल ने भी अपने गोवा प्रवास को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। राज्यपाल 7 जनवरी को गोवा जाना चाहते थे, क्योंकि 9 जनवरी को उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है, लेकिन अब 8 जनवरी को जाएंगे। इन सब में कहीं न कहीं ये लग रहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कुछ खिचड़ी पक रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने नए मंत्रियों को 7 जनवरी को शपथ दिला सकते हैं।

    दिल्ली पहुंचने के बाद सुक्खू ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस प्रभारी राजेश शुक्ला के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल होगी। यह भी संभव है कि मुख्यमंत्री अभी फिलहाल दो या तीन मंत्री पद खाली रखें।
    सुक्खू सरकार के फैसलों के खिलाफ बीजेपी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा 


    सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 8 जनवरी को, एडमिट कार्ड जारी-करें डाउनलोड


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather