Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

कांगड़ा जिला के 7 उपमंडलों में सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल

ewn24news choice of himachal 07 Jan,2023 10:39 pm

    डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जारी किए आदेश

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के 7 उपमंडलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जिला में तापमान में आई गिरावट से इन उपमंडलों में धुंध और कोहरे के बढ़े प्रकोप को दृष्टि में रखते हुए यह आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 8 से 31 जनवरी, 2023 तक लागू रहेंगे।
    सुजानपुर डबल मर्डर केस : फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी रिटायर्ड फौजी 

    इन सात उपमंडलों में लागू रहेंगे आदेश

    डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लगातार गिरते तापमान से जिले के 7 उपमंडलों ज्वालामुखी, इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, ज्वाली, देहरा और जयसिंहपुर में बढ़ी धुंध और कोहरे के कारण परिस्थितियां विकट हुई हैं। यह ध्यान में आया है कि इन उपमंडलों में घने कोहरे के कारण सुबह के समय में सड़क पर विजिबिलिटी बुहत कम हो गई है, जिस कारण बच्चों का सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचना कठिन हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए जिले के 7 उपमंडलों में स्कूल खुलने का समय सुबह 9 की बजाय 10 बजे किया गया है। शिक्षा विभाग के उच्च व प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को स्कूल खुलने की टाइमिंग के अनुरूप ही सायं को स्कूल बंद करने का समय तय करने को कहा गया है।

    उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम और शिक्षा उपनिदेशकों को आदेश का अनुपालन तय बनाने और अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
    CRPF: भरे जाएंगे ASI और हेड कांस्टेबल के 1,458 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather