Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

वर्ष 2022 में अटल टनल रोहतांग से गुजरे 12 लाख से अधिक वाहन

ewn24news choice of himachal 03 Jan,2023 11:19 pm

    वर्ष 2021 की तुलना में 60 फीसदी अधिक रहा आंकड़ा

    शिमला। हिमाचल में अटल टनल रोहतांग पर्यटकों को न केवल यातायात व्यवस्था सुगम प्रदान कर रही है बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बनी है। विश्व की सबसे लंबी सुरंग अटल टनल के खुलने के बाद ही लाहौल स्पीति में दिन प्रतिदिन यातायात बढ़ रहा है।

    वर्ष 2022 में जिला लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी में अटल टनल से रोहतांग से लगभग 12 लाख 73 हजार 699 वाहनों ने प्रवेश किया है। यह आंकड़ा वर्ष 2021 की तुलना में 60 फीसदी अधिक है।
    जवाहर नवोदय विद्यालय: छठी कक्षा में प्रवेश को प्रक्रिया शुरू-करें आवेदन

    वर्ष 2022 के माह मई, जून और दिसंबर में लगभग 7 लाख से ज्यादा वाहनों द्वारा अटल टनल रोहतांग के माध्यम से जिला लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी में प्रवेश किया। 25 दिसंबर को एक दिन में 19 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही टनल के माध्यम से दर्ज की गई, जोकि टनल खुलने के बाद एक दिन में गुजरने वाले वाहनों में सबसे ज्यादा है।
    धर्मशाला : जन आभार रैली के दौरान IPS अधिकारी एसआर राणा का हार्ट अटैक से निधन

    अटल टनल के उद्घाटन के बाद वर्ष 2022 में यहां रिकॉर्ड संख्या में वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है। अटल टनल रोहतांग दिन प्रतिदिन हर प्रकार के मौसम में एक पर्यटक स्थल बन गया है। राज्य में विशेष तौर पर गर्मियों और सर्दियों में पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखी जाती है।

    हिमाचल पुलिस द्वारा इन पर्यटकों और उनके परिवारों को सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए दिन रात लगातार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा एव वहां समस्त पुलिस बल और एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा और मनाली पुलिस को इस प्रशंसनीय कार्य के लिए बधाई दी है।
    डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’


    हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather