Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

सुजानपुर डबल मर्डर केस : फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी रिटायर्ड फौजी

ewn24news choice of himachal 07 Jan,2023 6:37 pm

    हमीरपुर। जिला हमीरपुर के सुजानपुर में बीड़ बगेहड़ा गांव में मां-बेटे की गोली मारकर जान लेने वाले रिटायर्ड फौजी चंचल सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्राथमिक पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ है कि आरोपी ने 35 साल पुराने विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बंदूक अपने कब्जे में ले ली है।

    शिमला : पत्नी की जान लेने वाले आरोपी ने कैथू जेल में की खुदकुशी

    शनिवार सुबह फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची। सुजानपुर से सतपाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम बारीकी से शुक्रवार को हुए घटनाक्रम की जांच करने में लगी हुई है। वहीं, घटनास्थल पर दीवारों पर जगह-जगह गोली चलने के बाद छर्रे के निशान मिले हैं।

    जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में पिछले 35 साल से छोटे से जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। केस सुजानपुर में SDM की कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन शुक्रवार को लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। दोनों परिवारों की आपस में रिश्तेदारी थी, लेकिन यह रिश्तेदारी कट्टर दुश्मनी में बदल गई है।
    हिमाचल में जमीनी विवाद में चली गोलियां : मां-बेटे की मौत, ससुर व बहू घायल 

    एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने बताया कि जांच जारी है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दोनों घायल ससुर और बहू को हमीरपुर स्थित जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। गोलीबारी में मारे गए मां-बेटे का आज पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे और शाम तक अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    मृतक करण कटोच का एक भाई आर्मी में है जिसे सूचना दे दी गई है। गोलीबारी में करण की मां विमला देवी की भी मौत हुई है, जबकि करण के पिता अजीत कुमार और करण की पत्नी ममता देवी घायल हुए हैं। पुलिस ने चंचल के खिलाफ धारा 302 IPC के तहत हत्या का केस दर्ज किया है।
    सिर्फ खाने में डालने के काम नहीं आती हींग, और भी हैं कमाल के फायदे, जानें 

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी चंचल और पीड़ित परिवार आपस में रिश्तेदार और एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों जमीन पर अपना हक जताते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे दोनों पक्षों में जमीन को लेकर बहस हुई। इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि चंचल सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।


    करण कटोच अपनी मां विमला देवी व पत्नी-पिता के साथ खेत में काम कर रहे थे। चंचल सिंह मकान की छत पर खड़ा था, वहीं से उसने गोलियां चला दीं। करण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य तीनों को छर्रे लगे। विमला को सुजानपुर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। करण की पत्नी व पिता का इलाज चल रहा है।




    गांव में जिस जगह पर शुक्रवार देर शाम गोलीबारी हुई, उस स्थान पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस की टीम भी SP आकृति शर्मा की अगुवाई में देर रात छानबीन करती रही। मकान की छत से जहां से गोलीबारी की गई, वहां से खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
    CRPF: भरे जाएंगे ASI और हेड कांस्टेबल के 1,458 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू 


    एशिया कप 2023 : ग्रुप स्टेज की लिस्ट जारी, होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather