Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Hamirpur State News

हिमाचल में जमीनी विवाद में चली गोलियां : मां-बेटे की मौत, ससुर व बहू घायल

हमीरपुर। हिमाचल के जिला हमीरपुर में दो पक्षों में चले आ रहे जमीनी विवाद में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इसमें एक परिवार के मां और बेटे की मौत हो गई। ससुर और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के बीड़ बगेहड़ा का है। घटना शुक्रवार शाम 4:30 के करीब की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले-विपक्ष ने डाली नई रिवायत, सत्ता छिन जाने का है गुस्सा 

बता दें कि दो परिवारों में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में भी यह विवाद लंबित है। घायल हुए अजीत सिंह (66) के अनुसार उनकी पत्नी विमला देवी (59) खेत से मिर्ची तोड़ रही थी। पड़ोसी चंचल सिंह बंदूक लेकर वहां पर पहुंच गया।

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, क्या-क्या हुआ, पढ़ें

पूर्व सैनिक चंचल सिंह ने उसकी पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल होकर नीचे गिर गई। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा करण उर्फ लक्की (36) कमरे से बाहर आया। आरोपी चंचल ने उस पर भी गोली चला दी। बाद में बहू ममता (32) और अजीत सिंह को भी गोली मारी। गोली लगने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

CRPF: भरे जाएंगे ASI और हेड कांस्टेबल के 1,458 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को सुजानपुर पहुंचाया। पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी चंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। सुजानपुर अस्पताल में करण कटोच और उसकी मां विमला ने दम तोड़ दिया। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा और डीएसपी सुनील दत्त ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एशिया कप 2023 : ग्रुप स्टेज की लिस्ट जारी, होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

CRPF: भरे जाएंगे ASI और हेड कांस्टेबल के 1,458 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *