Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेल्फ मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

ewn24news choice of himachal 20 Dec,2022 10:38 pm

    धौलाधार परिसर में विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन


    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल 'नेटवर्किंग' क्लब की ओर से " सेल्फ- मैनेजमेंट" विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन करवाया गया। धौलाधार परिसर एक में आयोजित इस वार्ता में असम केंद्रीय विश्वविद्यालय, सिलचर के माननीय कुलपति, प्रो. राजीव मोहन पंत ने बतौर विशेषज्ञ शिरकत की।


    सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल के अधिष्ठाता प्रो. मोहिंदर सिंह ने विभाग की ओर से प्रो. राजीव मोहन पन्त को हिमाचली टोपी और पेंटिंग देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, और विद्यार्थियों का स्वागत किया और संबंधित विषय पर अपने विचार रखे।




    इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. राजीव मोहन पंत ने छात्रों को आज के इस प्रतियोगिता भरे युग में खुद को कैसे मैनेज करें, कैसे चुनौतियों का सामना करें और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें, इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के इस युग में सबसे पहले हमें अपनी प्राथमिकता तय करनी पड़ेगी और दृढ़ होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों सहित "सेल्फ मैनेजमेंट" विषय के बारे में और उसकी जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया।


    काजा में आपदा मित्र बनने को प्रशिक्षण ले रहे युवा-रेस्क्यू में करेंगे मदद


    उन्होंने वहां उपस्थित सभी शोधार्थियों और विद्यार्थियों को जीवन में नियम बनाने और उसमें अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। वक्तव्य के अंत में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के बड़ी ही सहजता से उत्तर दिए। प्रो. पंत ने एमबीए छात्रों को एक सप्ताह के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए असम विश्वविद्यालय, सिलचर आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने एमबीए छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने का बीज मंत्र भी दिया और कहा कि उन्हें  "हर दिन, अपने आप, धीरे धीरे, अपने को बेहतर करना है"। तभी आज के इस दौर में वह कदम से कदम मिलाकर चल पाएंगे।




    इस वक्तव्य के अवसर पर विभाग से प्रो. दीपांकर शर्मा, डॉ. रीता शर्मा, डॉ. मनप्रीत अरोड़ा, डॉ. गीतांजलि उपाध्याय, डॉ. चमन लाल, डॉ. सर्वेश, पुस्तकालय अध्यक्ष, डॉ. विक्रम कुमार शर्मा, शोधार्थी विपुल, बाल कृष्ण, अरशद, रचना भोपाल और विद्यार्थी सहित लगभग 200 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग' क्लब की समन्वयक डॉ. रीता शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत करते हुए किया।




    [embed]
    [/embed]




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 






    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather