Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

OPS बहाली पर सुक्खू बोले, फैसला भी और बजट का भी हो गया इंतजाम

पांच साल में सभी महिलाओं को देंगे 1500 रुपए पेंशन

धर्मशाला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक पूरी कैबिनेट के साथ होगी। पहली कैबिनेट में OPS बहाली की जाएगी। इसको लेकर फैसला कर चुके हैं और बजट का इंतजाम भी हो गया है। पहली कैबिनेट में महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने का मामला भी जाएगा।

पांच साल में सभी महिलाओं को पेंशन देंगे। इसके अलावा युवाओं को एक लाख रोजगार देने का फैसला भी कैबिनेट में लिया जाएगा। कुछ को सरकारी और कुछ को निजी क्षेत्र में रोजगार देंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम तपोवन में जन आभार रैली को संबोधित कर रहे थे।

एसआर राणा के परिवार से मिले सीएम सुक्खू, बंधाया ढांढस

उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम सरकार ने 9 माह में 900 संस्थान खोल दिए। इतने संस्थान तो पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में भी नहीं खुले थे। 900 से ज्यादा संस्थान खोलकर पहले से चल रहे संस्थानों को भी कमजोर कर दिया।

ऐसा राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किया गया। यह हिमाचल की जनता के साथ अपराध और धोखा है। हम जरूरत के अनुसार जहां होगा स्कूल और अन्य संस्थान खोलेंगे। संस्थान खोलने से पहले बजट का प्रावधान होगा और कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी।

हिमाचल: विशाल शर्मा होंगे एसडीएम हरोली, विकास शर्मा को बदला

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान चल रहे एक बड़े पेपर लीक घोटाले का भंडाफोड़ किया है।

राज्य सरकार ने युवाओं के हित में साहसिक निर्णय लेते हुए आयोग के कामकाज को निलंबित किया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त किया कि वर्तमान राज्य सरकार विभिन्न पदों के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करवाएगी।

इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेगी अंजना ठाकुर,  हिमाचल की होंगी पहली दिव्यांग

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम बोले-पूर्व सरकार ने कार्यकाल के अंत में खोले 900 से ज्यादा संस्थान

वार्षिक 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पड़ेगा बोझ

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अनावश्यक व्यय किया और अपने कार्यकाल के अंत में 900 से अधिक संस्थान खोले। इससे वार्षिक 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यकाल के दौरान अनावश्यक व्यय किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनपीएस कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री की NPS कर्मियों से बैठक, ढोल नगाड़ों की हो गई तैयारी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में संपन्न आम विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में राज्य के लोगों को 10 गारंटियां दी हैं। राज्य सरकार प्रदेश में इन सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी।

TGT, पीजीटी के पदों को आवेदन की तिथि बढ़ी, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पेंशनधारको को नियमित और सम्मानजनक पेंशन मिले, इसके लिए रूपरेखा तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भारत सरकार को पत्र लिखकर एनपीएस अंशदान के तहत संग्रह की गई राशि का भुगतान करने को कहा है।
एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मनकोटिया ने भी अपने सुझाव दिए।

हिमाचल: CM के क्षेत्र सहित इन विस क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के डिवीजन डिनोटिफाई

इस अवसर पर सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक संजय अवस्थी, अनिरुद्ध सिंह एवं अजय सोलंकी, मुख्य सचिव आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना तथा एनपीएस कर्मचारियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पेपर लीक के हल्ले के बीच CM से मिले JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

पेपर लीक मामला : सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान-और होंगे सनसनीखेज खुलासे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री की NPS कर्मियों से बैठक, ढोल नगाड़ों की हो गई तैयारी

मुख्यमंत्री बोले-पहली कैबिनेट में पूरी होगी ओपीएस की मांग

शिमला। राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न्यू पेंशन स्कीम (NPS) कर्मचारी संघ के साथ बैठक की। इस बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने अपनी बातें एक-दूसरे के सामने रखीं। बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया है।

TGT, पीजीटी के पदों को आवेदन की तिथि बढ़ी, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर

न्यू पेंशन कर्मचारी (NPS) संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार पर पूरा भरोसा है। एनपीएस (NPS) से प्रदेश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे सरकार के वादे से पूरी तरह आश्वस्त हैं।

हिमाचल: CM के क्षेत्र सहित इन विस क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के डिवीजन डिनोटिफाई

 

वही, एक के बाद एक फैसलें लेने के चलते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म ‘नायक’ के अभिनेता से करने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी (NPS) संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह के फैसले ले रहे हैं, उससे प्रदेश भर के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म ‘नायक’ के अभिनेता अनिल कपूर के किरदार शिवाजी राव से की है।

हिमाचल: रेलवे गेटमैन के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में होगी रैली

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के एक के बाद एक आ रहे फैसले सभी लोगों को अचंभित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी (NPS) संघ पूरी तरह सरकार पर भरोसा करता है। पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी। पहली कैबिनेट के दिन कर्मचारी संघ ढोल नगाड़ों के साथ कैबिनेट में आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे।

पेपर लीक के हल्ले के बीच CM से मिले JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

 

 

Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

क्रिसमस पर हिमाचल लौटेंगे सीएम सुक्खू, 28 को OPS के मुद्दे पर होगी बैठक

प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल में मिशन डि-नोटिफाई के हल्ले के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 दिसंबर को शिमला लौटेंगे। राजधानी शिमला लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के साथ 28 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में कर्मचारियों के साथ ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

प्रतिभा सिंह बोलीं-जहां होगी जरूरत, वहां बजट के साथ खोलेंगे ऑफिस

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि सरकार OPS की बहाली को लेकर प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री शिमला लौटते ही कर्मचारी संघ के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि उसके बाद जल्द से शीतकालीन सत्र होगा, जिसके बाद कैबिनेट का गठन कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बने प्रदेश में अभी कुछ ही दिन हुए हैं, ऐसे में जनता को उन्हें वादे पूरे करने के लिए कुछ दिन देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटी दी है, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। जनता को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

शिमला : सड़क क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

नरेश चौहान ने सरकार की ओर से डि-नोटिफाई किए जा रहे कार्यालयों को लेकर कहा कि पूर्व सरकार ने बिना बजट के चुनावी फायदा लेने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भी तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेताया था, लेकिन उन्होंने चुनावी फायदा लेने के लिए इस तरह की घोषणाएं कीं।

नरेश चौहान ने बीजेपी के बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि सरकार रिव्यू करेगी, जहां जनता की मांग व आवश्यकता होगी वहां ये कार्यालय खोले जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि क्रिसमस व नए साल के लिए पर्यटकों का हिमाचल प्रदेश में स्वागत है। वह हिमाचल आए खूब एन्जॉय करें, लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि प्रशासन कोविड-19 का पालन करवाना सुनिश्चित करवाए।

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव आने के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में है। दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले प्रोटोकॉल के तहत करवाए कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव पाए गए थे। उनका 24 दिसंबर तक क्वारंटाइन पीरियड है।

शिमला : गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की गई जान

IPL-2023: कोच्चि में आज होगी नीलामी, 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर

वित्त विभाग को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के दिए हैं निर्देश

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार के निर्णय अनुसार कांग्रेस के ‘प्रतिज्ञा पत्र-2022’ में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की लंबित मांग के संबंध में किए गए वादे को कैबिनेट की पहली बैठक में पूरा किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के वित्त विभाग को प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों की सुविधा के लिए ओपीएस के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों और समाज के अन्य वर्गों के सुझावों पर विचार किया जा रहा है, ताकि एक व्यवहार्य और व्यापक ओपीएस तैयार किया जा सके।

सुक्खू सरकार के निर्णयों पर भाजपा उग्र, डिप्टी सीएम पद पर भी उठाए सवाल

यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से जारी एक प्रेस वक्तव्य में कही। उन्होंने कहा कि गत दिवस कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह क्वारंटाइन में हैं और उनमें कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने के उपरांत वह शीघ्र ही काम पर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई सभी 10 गारंटियों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने में हरसंभव प्रयास करेगी।

सुक्खू सरकार का एक और बड़ा एक्शन, न्यू बिजली बोर्ड डिवीजन डी-नोटिफाई

 

उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण हितैषी वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे न केवल राज्य के आर्थिक संसाधनों पर बोझ कम होगा, बल्कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभाग को इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा मिलेगा और सचिवालय और अन्य विभागों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक समुदाय को प्रोत्साहन प्रदान कर राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

काजा में आपदा मित्र बनने को प्रशिक्षण ले रहे युवा-रेस्क्यू में करेंगे मदद

 

उन्होंने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और बागवानी का योगदान लगभग 13 प्रतिशत है, इसलिए किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा युवा उद्यमियों की सहायता के लिए एक विशेष स्टार्ट अप फंड बनाया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और प्रदेश सरकार लोगोंकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दृढ़ प्रयास करेगी।

हिमाचल: क्रिसमस पर बर्फबारी की बन रही संभावना- पर फायदा नहीं

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

विक्रमादित्य बोले-राजनीतिक खटास पीछे छोड़ बड़ा दिल दिखाए केंद्र सरकार

हिमाचल और केंद्र सरकार मिलकर करे काम
शिमला। हिमाचल के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राजनीतिक खटास पीछे रखते हुए बड़ा दिल दिखाएं। शिमला में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश मेरा घर है। वह पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह करना चाहते हैं कि वह (मोदी) अपनी बात पर कायम रहें और जो भी सहयोग हिमाचल की कांग्रेस शासित सरकार को चाहिए मिले। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ओपीएस की बहाली कुछ ही समय की बात है।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन को राहुल गांधी के दिशा निर्देश
ओपीएस बहाली के लिए भी वित्तीय सहयोग केंद्र से लेना पड़ेगा। उन्होंने आग्रह किया कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व बड़ा दिल दिखाए। एक समय था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रिज पर कहा था कि वीरभद्र सिंह अलग पार्टी से हैं, पर वह मेरे व्यक्तिगत मित्र हैं। केंद्र और हिमाचल सरकार को टीम की तरह काम करना होगा।
जहां तक विचारधारा में डिफरेंस की बात है तो वो थे और आगे भी रहेंगे। विचारधारा पर लड़ते थे, लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे।  इसके लिए कांग्रेस और भाजपा में जंग जारी रहेगी। पर सरकार के नाते मिलकर काम करना होगा। हिमाचल सरकार केंद्र सरकार का छोटा सा अंश है।   हमें केंद्रीय सरकार से वर्किंग रिलेशनशिप बनाना है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री संयम रखें। अभी तक तो वह मुख्यमंत्री निवास से शिफ्ट भी नहीं हुए हैं। सरकार नई बनी है और थोड़ा समय दें। कैबिनेट गठन को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कैबिनेट का गठन भी होगा। तालमेल कैबिनेट में बिठाया जाएगा। हाईकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा निर्देशों पर नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें