Breaking News

  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष

हिमाचल : 29 दिसंबर से बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, बारिश-बर्फबारी की संभावना

ewn24news choice of himachal 27 Dec,2022 6:54 pm

    तापमान में भी गिरावट आने के आसार


    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिख सकता है। इसके साथ ही सर्द हवाओं से अभी निजात मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। आने वाले दिनों में 29 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है जिसके कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दो दिन तक देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।

    जयसिंहपुर : PWD रेस्ट हाउस का बेलदार लापता, कैंपस में मिली साइकिल

    मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि 29 से प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 और 30 को बर्फबारी होने की संभावना है।



    वहीं, इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। 28 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में अभी आने वाले दिनों में धुंध बने रहने की संभावना है। 30 दिसंबर के बाद मैदानी इलाकों में धुंध का प्रकोप कम होने के आसार हैं।




    तापमान की बात की जाए तो केलांग में तापमान -5.1, किन्नौर में शून्य से कम दर्ज किया गया है वहीं मंडी में 0.5 डिग्री तापमान चल रहा है। 2016 के बाद प्रदेश में अभी तक दिसंबर माह में सबसे अधिक ड्राई स्पेल रहा है।



    पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दो दिन तक बना रहेगा। उसके बाद एक बार फिर नववर्ष पर पर्यटकों के लिए बर्फबारी होने की आस अधूरी रह सकती है तथा प्रदेश में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।



    [embed]
    [/embed]





    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 





    [embed]
    [/embed]



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather