क्रिसमस पर विशेष पूजा का भी किया गया था आयोजन
शिमला। क्रिसमस ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है और हिमाचल में भी ये बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। शिमला रिज पर स्थित क्राइस्ट चर्च में हर साल बेहद हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। पर्यटक भी इसमें हिस्सा लेते हैं। क्राइस्ट चर्च में इस बार कुछ खास तरह से क्रिसमस मनाया गया।
कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी
चर्च में सुबह से ही विशेष पूजा आयोजित की गई। उसके बाद आयोजन हुआ पहाड़ी नाटी का। जी हां, ऐसा पहली बार हुआ है जब चर्च में पहाड़ी नाटी का आयोजन किया गया। क्रिसमस पर शिमला की स्थानीय युवतियों ने हिमाचल की संस्कृति को दर्शाते हुए पहाड़ी परिधानों में क्राइस्ट चर्च के अंदर पहाड़ी नाटी की।
Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
इस बार क्राइस्ट चर्च में विशेष रूप से सजावट की गई थी। सफेद फूल और अलग-अलग लाइट से चर्च को चारों तरफ से और अंदर भी सजाया गया था। शिमला पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि वो कई बार शिमला घूमने के लिए आए हैं, लेकिन चर्च आकर उन्होंने कभी अंदर से इसे नहीं देखा था।
क्रिसमस मनाने शिमला जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 9 लोग थे सवार
ब्रिटिश काल में बने इस ऐतिहासिक चर्च को आज देकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। क्रिसमस के दौरान आयोजित क्राइस्ट चर्च में अलग-अलग कार्यक्रम देखने को मिले।
इसमें विशेष पूजा का भी आयोजन किया गया था। हालांकि, पर्यटकों का व्हाइट क्रिसमस का सपना अधूरा रह गया, लेकिन रिज पर इस बार की तैयारियां और जश्न देखकर वे काफी उत्साहित नजर आए।
हिमाचल मौसम अपडेट : 28 तक साफ, इस दिन बारिश व बर्फबारी का है अनुमान