Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में युवाओं को 5 साल में 1 या 5 लाख नौकरी, आखिर क्या है मामला-जानें

शिमला। हिमाचल में युवाओं को रोजगार को लेकर बनाई कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हाल ही में कहा है कि सरकार ने पांच साल में एक लाख रोजगार देने का वादा किया है। इस तरह हर साल 20 हजार को रोजगार दिया जाएगा। मंत्री हर्षवर्धन चौहान के पांच साल में एक लाख नौकरी देने के दावे पर भाजपा ने पलटवार किया है।
हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल और त्रिलोक जम्वाल का कहना है कि कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र में यह भी स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि प्रदेश में कुल 5 लाख युवाओं को रोजगार दिलवाया जाएगा पर अब कांग्रेस पार्टी एक लाख नौकरियों की बात कर रही है। यह कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश की जनता को गुमराह करने की नीति और नियत को स्पष्ट करता है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल और त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार लगातार प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। हम रोजगार के संदर्भ में बात करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार को लेकर एक सब कमेटी का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंत्री हर्षवर्धन चौहान कर रहे हैं और उनके साथ मंत्री जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर सदस्य हैं।
हाल ही में जो सब कमेटी की बैठक की गई उसमें मंत्री हर्षवर्धन चौहान का बयान आया कि हिमाचल प्रदेश में वह हर साल 20,000 लोगों को नौकरी उपलब्ध करवाएंगे, जिसका 5 साल का कुल जोड़ एक लाख होगा। इसको लेकर उन्होंने सरकार के सभी विभागों, बोर्ड और कॉरपोरेशन से रिक्त पदों की सूची भी मांगी है।
भाजपा कांग्रेस की सरकार को याद दिलाना चाहती है कि जब उनका प्रतिज्ञा पत्र 2022 निकला था, उसमें स्पष्ट रूप से कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली मीटिंग में एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इससे प्रदेश में रिक्त पड़े सरकारी पद भी भरे जाएंगे और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। अब प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग तो हो गई पर ऐसी कोई घोषणा जनता के समक्ष नहीं आई। क्या यह जनता के साथ छल नहीं है।
कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में यह भी कहा था कि हर विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग व सेवा आयोग के माध्यम से करवाई जाएंगी पर अब सब कमेटी यह कहती है कि सभी भर्तियां सब कमेटी के माध्यम से की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी की दस गारंटियों की पूरी होने का इंतजार कर रही है, पर जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी काम कर रही है, उसे लगता नहीं की यह गारंटियां कभी भी पूरी हो सकेंगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि ओपीएस को लेकर भी अभी तक कांग्रेस पार्टी की सरकार अधिसूचना नहीं निकाल पाई है। अब तो 23 जनवरी 2023 को छत्तीसगढ़ की ओपीएस अधिसूचना भी जारी हो गई है, जिसका प्रदेश सरकार की बेसब्री से इंतजार था पर उसके बाद भी अभी तक किसी भी प्रकार की अधिसूचना जनता के समक्ष लाने में कांग्रेस पार्टी विफल रही है।
क्या कहा था हर्षवर्धन चौहान ने
हाल ही में रोजगार को बनाई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा था कि कांग्रेस ने पांच साल में एक लाख नौकरी देने की बात कही है। ऐसे में हर साल 20 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
भाजपा के पलटवार को लेकर जब ewn24 new Choice Of Himachal ने थोड़ी पड़ताल की तो कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो हाथ लगा। वीडियो विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा का है। इसमें प्रियंका गांधी ने साफतौर पर कहा है कि पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी। पांच साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

चार को पुलिस पदक से नवाजा गया
शिमला। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर भारत सरकार ने हिमाचल पुलिस के पांच अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला सतवंत अटवाल त्रिवेदी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
इसके अतिरिक्त डीएसपी एफएसएल जुन्गा राहुल शर्मा, डीएसपी प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा जितेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा इंद्रदत्त और मुख्य आरक्षी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो सुशील कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है।
डीजीपी संजय कुंडू ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए सभी अधिकारियों को बधाई दी है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सीएम व डिप्टी सीएम ने हिमाचलवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 

शिमला। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्धि की कामना की है। अपने बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में आशातीत प्रगति की है जिसका श्रेय राज्य के मेहनतकश तथा ईमानदार लोगों को जाता है।
दिल्ली में बजा कांगड़ा जिला का डंका : डीसी डॉ. निपुण जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक है। गणतंत्र दिवस सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। सीएम सुक्खू ने लोगों से भारत को शांतिपूर्ण और प्रगतिशील देश बनने की दिशा में सदैव समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह गर्व की बात है कि हिमाचल मुख्य क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें गणतंत्र के आधारभूत सिद्धान्तों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहिए। हमें अपनी लोकतांत्रिक जड़ों को और मजबूत बनाने के लिए निरन्तर अग्रसर रहना चाहिए।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

दिल्ली में बजा कांगड़ा जिला का डंका : डीसी डॉ. निपुण जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार

विस चुनावों में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अभिनव पहल के लिए मिला सम्मान
धर्मशाला। देश की राजधानी दिल्ली में शानदार कार्यों के लिए कांगड़ा जिला का डंका बजा है। कांगड़ा के डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल को हिमाचल विधानसभा निर्वाचन 2022 में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभिनव पहल और बेहतरीन उपयोग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।
डॉ निपुण जिंदल ने भारत चुनाव आयोग द्वारा 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया।
परिजनों को लगा सहेली की शादी में गई है बेटी, आ गई मौत की खबर …
आईटी क्षेत्र में भारत भर में सर्वश्रेष्ठ चुनावी पहल
डीसी को कांगड़ा जिले में चुनाव व्यय निगरानी के डिजिटलीकरण के लिए एप्लिकेशन ई-कैच विकसित करने और उसका बेहतरीन उपयोग तय बनाने के लिए यह सम्मान दिया गया है।
इस पहल की नवीनता और दक्षता के कारण इसे आईटी क्षेत्र में पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ चुनावी पहल घोषित किया गया है। डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिले की समस्त जनता और चुनाव प्रक्रिया में सहयोगी रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए बधाई दी है।
बता दें, कांगड़ा जिले में चुनावों के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए ई-कैच ऐप (कांगड़ा एप्लीकेशन फॉर ट्रैकिंग चुनाव) तैयार की थी। चुनाव व्यय निगरानी के लिए ऐप विकसित करने का यह आइडिया डीसी डॉ. निपुण जिंदल का था।
चुनाव व्यय निगरानी में बेहद कारगर रही ई-कैच ऐप
डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग हमेशा इस पर जोर देता है कि चुनावों में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग कर चुनावी व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुगम बनाया जाए।
इससे प्रेरणा लेकर जिला प्रशासन ने कांगड़ा में चुनाव व्यय निगरानी के लिए ई-कैच ऐप बनाई थी, जिससे व्यय निगरानी को सरल बनाने के साथ ही प्रत्याशियों के व्यय की प्रत्येक दिन की ऑनलाइन रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित हो सके। कांगड़ा इस प्रकार की पहल करने वाला हिमाचल का पहला जिला है।
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह ऐप फील्ड में तैनात विभिन्न निगरानी दलों के कामकाज को आसान और अधिक प्रभावी बनाने में कारगर रही। ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी से जुड़ी सभी टीमों को प्रतिदिन की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने की सुविधा मिली, इससे पहले व्यय निगरानी टीमों को रिपोर्ट रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करवानी पड़ती थीं।
ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी दलों को मौके से ही वाहनों की चेकिंग इत्यादि की डिटेल और जब्त सामान की रिपोर्ट प्रेषित करने की सुविधा हुई। वहीं इस ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी टीमों द्वारा किए गए कार्य की प्रगति के आकलन में आसानी रही। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से प्रतिदिन की रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अकाउंटिंग टीम को उपलब्ध होने से चुनावों के सुचारू निष्पादन में सहूलियत हुई।
वहीं, ये पहल लोगों में चुनावी प्रक्रिया को लेकर विश्वास बढ़ाने में मददगार रहने के साथ-साथ राजनीतिक दलों तथा उम्मीदवारों के लिए चुनावी व्यय में किसी प्रकार की अनियमितता बरतने में एक अवरोध की तरह काम करने में कारगर रही।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Una State News

परिजनों को लगा सहेली की शादी में गई है बेटी, आ गई मौत की खबर …

मुबारकपुर। 21 साल की नेहा घर पर परिजनों को ये बोलकर निकली कि वह सहेली की शादी में जा रही है लेकिन उनको क्या पता था कि बेटी कभी वापस लौट कर आएगी ही नहीं। नेहा का शव सड़क किनारे पड़ा मिला और उसकी पहचान करने में काफी समय लग गया। जब उसकी मौत की खबर मां-बाप को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला का है।
भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिले युवती के शव की पहचान बलजीत कौर उर्फ नेहा उम्र 21 वर्ष पुत्री रामजी निवासी मुहल्ला संतोखपुरा तहसील व थाना फिल्लौर जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। युवती के पिता मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी नेहा है। नेहा दसवीं तक पढ़ी थी और पढ़ाई के बाद घर पर ही रहती थी।
20 जनवरी को उसके भाई ने बहन नेहा को सेकंड हैंड मोबाइल खरीद कर दिया था। 21 जनवरी को नेहा ने मां से कहा कि वह सहेली की शादी में जा रही है और वह दो दिन बाद आ जाएगी। 23 जनवरी को नेहा का शव अंब के घेवट बेहड़ में सड़क किनारे बरामद किया गया।
शिमला : शादी में गया था परिवार, घर पर अकेले बेटे ने उठाया ये कदम
अंब थाना से 24 जनवरी को उनके काउंसलर को फोन आने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने शव की शिनाख्त की। बुधवार को आईजी सुमेधा द्विवेदी, एएसपी प्रवीण कुमार, डीएसपी वसुधा वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया ऐर साक्ष्य जुटाए। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा गया है।
बता दें कि 23 जनवरी सोमवार को भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर उपमंडल अंब के घेवट बेहड़ में सड़क किनारे युवती का शव बरामद किया गया था। शव मुबारकपुर से भरवाईं की तरफ मुबारकपुर से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद अंब पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
युवती ने काली जीन, लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था और उसके गले में मफलर भी लिपटा हुआ था। युवती की पहचान नहीं हो पा रही थी जिसके लिए पुलिस ने इस मामले में आगे बढ़ने के लिए जिला व पड़ोसी राज्यों के पुलिस थानों से किसी भी तरह की गुमशुदगी का मामला दर्ज होने की लॉग मांगी थी।
पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही एक मोबाइल भी बरामद किया था। इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल से कुछ भी नहीं मिल पाया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती को मार कर फेंका गया है, लेकिन पुलिस की जांच में ही सारी बात का खुलासा हो पाएगा। फॉरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ साफ हो पाएगा।
हिमाचल: ईस्ट इंडिया कंपनी से भाजपा की तुलना, क्या बोले अखिलेश प्रताप-पढ़ें खबर 

राजीव भवन में मनाया पूर्ण राज्यत्व दिवस, सांसद प्रतिभा सिंह ने किया ध्वजारोहण

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest State News

राजीव भवन में मनाया पूर्ण राज्यत्व दिवस, सांसद प्रतिभा सिंह ने किया ध्वजारोहण

शिमला। हिमाचल प्रदेश आज 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर में आयोजित किया जा रहा है, वहीं कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में लाई जाएगी नई रोजगार नीति, निवेश को देंगे बढ़ावा 

प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी, 1971 को बर्फबारी के बीच शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूरा प्रदेश धूमधाम से आज इस दिवस को मना रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: ईस्ट इंडिया कंपनी से भाजपा की तुलना, क्या बोले अखिलेश प्रताप-पढ़ें खबर

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शिमला में मीडिया से की बातचीत

शिमला। कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी यानि कल से हिमाचल सहित देश भर में शुरू हो रहा है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप में बताया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस में इस नए अभियान को लेकर काफी जोश है। यह अभियान पूरे देश में बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शिमला पहुंचकर इस अभियान को बीजेपी की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का अभियान बताया है।

सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में लाई जाएगी नई रोजगार नीति, निवेश को देंगे बढ़ावा

 

अखिलेश प्रताप सिंह ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 132 दिन पूरे हो गए हैं। इस यात्रा के संदेश को बूथ स्तर पर पहुंचाया जाएगा। दिल्ली की सरकार से जो विषमताएं देश में फेल रही हैं, जो बांट की राजनीति हो रही है, उसके बारे जनता को अवगत करवाया जाएगा। अभियान के द्वारा देश के 10 लाख पोलिंग बूथ पर जाकर लोगों को अवगत कराया जाएगा।

Breaking : ऊना के भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिले शव की हुई पहचान, पंजाब की रहने वाली युवती

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार ने देश में समस्याएं खड़ी कर दी हैं। गरीबी, महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। देश की आर्थिक हालात खराब हो गए हैं। मोदी सरकार ने 9 साल में 101 लाख करोड़ का कर्जा लिया, जो 2014 से पूर्व की सरकारों द्वारा लिए कर्ज से कई गुना ज्यादा है। मोदी सरकार ने कर्जा लेकर अपने मित्रों का कर्जा माफ किया। गरीब किसान व छोटे व्यवसायी को कोई मदद नहीं मिली। जीडीपी यानी डीजल, गैस, पेट्रोल के दाम बढ़ाकर ऐसा बता रहे हैं, जैसे जीडीपी बढ़ा दिया हो।

शिमला : शादी में गया था परिवार, घर पर अकेले बेटे ने उठाया ये कदम

 

उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल के दाम ज्यादा हैं। महंगाई, बेरोजगारी पचास सालों में सर्वाधिक है। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दिया। चीन आज गुस्ताखी कर रहा है। बॉर्डर पर कॉलोनियां बना रहा है, सेना को बढ़ाया जा रहा है, वहां भी यह सरकार फेल हुई है। इवेंट मैनेजमेंट करने में यह सरकार लगी है, उससे कहीं भी देश का सुधार नहीं हो रहा है, जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी काम करती थी, उसी तरह आज भाजपा (BJP) केंद्र में काम कर रही है। इसी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। पीएम मोदी ने जो वादे किए वह एक भी पूरा नहीं हुआ।

हिमाचल में गणतंत्र दिवस पर 359 बंदियों को मिलेगी विशेष मुआफी

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Shimla State News

शिमला : शादी में गया था परिवार, घर पर अकेले बेटे ने उठाया ये कदम

शिमला। राजधानी शिमला में 21 साल के युवक द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया है। युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक वरुण गहलोत कृष्णानगर का रहने वाला था।
उसने यह कदम रात को उस समय उठाया जब वह घर पर अकेला था। परिवार के सभी लोग शादी समारोह में गए हुए थे। जब परिजन घर आए तो देखा कि बेटा फंदे से लटका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में लाई जाएगी नई रोजगार नीति, निवेश को देंगे बढ़ावा
एएसपी शिमला रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि शव का पोस्टमार्टम IGMC में किया गया है। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने खुदकुशी की है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि सदर थाने की पुलिस इसकी जांच कर रही है। वरुण गहलोत के परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि परिवार मूलत: पंजाब का रहने वाला है लेकिन काफी साल से शिमला में ही रह रहा है। फिलहाल पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में लाई जाएगी नई रोजगार नीति, निवेश को देंगे बढ़ावा

53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में कही बात

हमीरपुर। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमाचल में नई रोजगार नीति लाएगी। इसके अलावा नई निवेश नीति लाने और युवाओं को उद्योग व कारोबार स्थापित करने के लिए बिना ब्याज ऋण उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाने की भी बात कही। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र में 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता की।

Breaking : ऊना के भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिले शव की हुई पहचान, पंजाब की रहने वाली युवती

 

समारोह में संबोधित करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार नई रोजगार नीति लाएगी। पर्यटन हमारी आर्थिकी का मुख्य जरिया है। प्रकृति, ग्रामीण, धार्मिक, बागवानी साहसिक पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही ग्रामीण स्तर तक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

BREAKING : भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

 

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पर्यटन योजनाओं को स्टार्ट अप से जोड़ा जाएगा। निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। सरकार नई निवेश नीति लाएगी। निवेशकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा बंधनों को कम किया जाएगा।

हिमाचल में गणतंत्र दिवस पर 359 बंदियों को मिलेगी विशेष मुआफी

 

सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार किसान, बागवान और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी करने की दिशा में प्रयास कर रही है। इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। हिमाचल को फल राज्य के रूप में जाना जाता है। सरकार का संकल्प है कि किसानों और बागवानों के फलों की कीमत तय करने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। युवाओं को उद्योग व कारोबार स्थापित करने के लिए बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

राजू श्रीवास्तव के बेटे ने ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9’ में किया परफॉर्म, देखें वीडियो

 

इससे पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परेड की सलामी ली। विभिन्न विभागों की झांकियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह आदि भी मौजूद थे।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

Breaking : ऊना के भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिले शव की हुई पहचान, पंजाब की रहने वाली युवती

मुबारकपुर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर  मिली युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। युवती पंजाब के फिल्लौर की रहने वाली बताई जा रही है और उसकी उम्र 21 साल है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हालांकि उसकी मौत की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल लाया गया है।

BREAKING : भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

बता दें कि 23 जनवरी सोमवार को भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर उपमंडल अंब के घेवट बेहड़ में सड़क किनारे युवती का शव बरामद किया गया था। शव मुबारकपुर से भरवाईं की तरफ मुबारकपुर से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद अंब पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिमाचल में गणतंत्र दिवस पर 359 बंदियों को मिलेगी विशेष मुआफी

युवती ने काली जीन, लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था और उसके गले में मफलर भी लिपटा हुआ था। युवती की पहचान नहीं हो पा रही थी जिसके लिए पुलिस ने इस मामले में आगे बढ़ने के लिए जिला व पड़ोसी राज्यों के पुलिस थानों से किसी भी तरह की गुमशुदगी का मामला दर्ज होने की लॉग मांगी थी।

राजू श्रीवास्तव के बेटे ने ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9’ में किया परफॉर्म, देखें वीडियो

पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही एक मोबाइल भी बरामद किया था। इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल से कुछ भी नहीं मिल पाया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती को मार कर फेंका गया है, लेकिन पुलिस की जांच में ही सारी बात का खुलासा हो पाएगा। फॉरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ साफ हो पाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें