Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हिमाचल : एक और कैदी ने जेल में की खुदकुशी, बाथरूम में पाइप से लटका

ewn24news choice of himachal 13 Jan,2023 11:01 pm

    कंबल फाड़कर बनाया फंदा, चोरी के मामले में पकड़ा गया था

    धर्मपुर। हिमाचल प्रदेश में जेल में एक और कैदी के खुदकुशी का मामला सामने आया है। मामला सोलन जिला के पुलिस थाना धर्मपुर का है। यहां पर चोरी के आरोपी ने खुदकुशी कर ली। आरोपी ने जेल के अंदर बने बाथरूम में कंबल फाड़ कर फंदा बनाया और पाइप के साथ लटक कर आत्महत्या कर ली।

    जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय विशाल कुमार निवासी गांव डगशाई, जिला सोलन के रूप में हुई। वह गांव डकोला डाकघर साहा तहसील अम्बाला कैंट हरियाणा में किराये पर रहता था।
    हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

    विशाल के खिलाफ धर्मपुर के एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे धारा 379 IPC के तहत चोरी के मामले 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। 12 जनवरी को ही अदालत ने उसे 2 दिन की हिरासत में भेजा था, लेकिन रात को उसने खुदकुशी कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन के जिला अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    गौर हो कि इससे पहले 7 जनवरी को राजधानी शिमला में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले पत्नी की हत्या के आरोपी ने खुदकुशी कर ली थी। कैथू जेल में आरोपी नेमल उराव ने कंबल का फंदा बनाया और बाथरूम में लटक गया था। इस तरह जेल में कैदियों की खुदकुशी को मामलों ने कहीं न कहीं जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather