Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में युवाओं को 5 साल में 1 या 5 लाख नौकरी, आखिर क्या है मामला-जानें

ewn24news choice of himachal 26 Jan,2023 1:50 am


    शिमला। हिमाचल में युवाओं को रोजगार को लेकर बनाई कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हाल ही में कहा है कि सरकार ने पांच साल में एक लाख रोजगार देने का वादा किया है। इस तरह हर साल 20 हजार को रोजगार दिया जाएगा। मंत्री हर्षवर्धन चौहान के पांच साल में एक लाख नौकरी देने के दावे पर भाजपा ने पलटवार किया है।

    हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

    भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल और त्रिलोक जम्वाल का कहना है कि कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र में यह भी स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि प्रदेश में कुल 5 लाख युवाओं को रोजगार दिलवाया जाएगा पर अब कांग्रेस पार्टी एक लाख नौकरियों की बात कर रही है। यह कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश की जनता को गुमराह करने की नीति और नियत को स्पष्ट करता है।


    भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल और त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार लगातार प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। हम रोजगार के संदर्भ में बात करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार को लेकर एक सब कमेटी का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंत्री हर्षवर्धन चौहान कर रहे हैं और उनके साथ मंत्री जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर सदस्य हैं।


    हाल ही में जो सब कमेटी की बैठक की गई उसमें मंत्री हर्षवर्धन चौहान का बयान आया कि हिमाचल प्रदेश में वह हर साल 20,000 लोगों को नौकरी उपलब्ध करवाएंगे, जिसका 5 साल का कुल जोड़ एक लाख होगा। इसको लेकर उन्होंने सरकार के सभी विभागों, बोर्ड और कॉरपोरेशन से रिक्त पदों की सूची भी मांगी है।


    भाजपा कांग्रेस की सरकार को याद दिलाना चाहती है कि जब उनका प्रतिज्ञा पत्र 2022 निकला था, उसमें स्पष्ट रूप से कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली मीटिंग में एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इससे प्रदेश में रिक्त पड़े सरकारी पद भी भरे जाएंगे और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। अब प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग तो हो गई पर ऐसी कोई घोषणा जनता के समक्ष नहीं आई। क्या यह जनता के साथ छल नहीं है।


    कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में यह भी कहा था कि हर विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग व सेवा आयोग के माध्यम से करवाई जाएंगी पर अब सब कमेटी यह कहती है कि सभी भर्तियां सब कमेटी के माध्यम से की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी की दस गारंटियों की पूरी होने का इंतजार कर रही है, पर जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी काम कर रही है, उसे लगता नहीं की यह गारंटियां कभी भी पूरी हो सकेंगी।


    भाजपा नेताओं ने कहा कि ओपीएस को लेकर भी अभी तक कांग्रेस पार्टी की सरकार अधिसूचना नहीं निकाल पाई है। अब तो 23 जनवरी 2023 को छत्तीसगढ़ की ओपीएस अधिसूचना भी जारी हो गई है, जिसका प्रदेश सरकार की बेसब्री से इंतजार था पर उसके बाद भी अभी तक किसी भी प्रकार की अधिसूचना जनता के समक्ष लाने में कांग्रेस पार्टी विफल रही है।


    क्या कहा था हर्षवर्धन चौहान ने

    हाल ही में रोजगार को बनाई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा था कि कांग्रेस ने पांच साल में एक लाख नौकरी देने की बात कही है। ऐसे में हर साल 20 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।


    भाजपा के पलटवार को लेकर जब ewn24 new Choice Of Himachal ने थोड़ी पड़ताल की तो कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो हाथ लगा। वीडियो विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा का है। इसमें प्रियंका गांधी ने साफतौर पर कहा है कि पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी। पांच साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा।





    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 





    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather