Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

चार को पुलिस पदक से नवाजा गया
शिमला। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर भारत सरकार ने हिमाचल पुलिस के पांच अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला सतवंत अटवाल त्रिवेदी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
इसके अतिरिक्त डीएसपी एफएसएल जुन्गा राहुल शर्मा, डीएसपी प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा जितेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा इंद्रदत्त और मुख्य आरक्षी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो सुशील कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है।
डीजीपी संजय कुंडू ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए सभी अधिकारियों को बधाई दी है।