शिमला। हिमाचल प्रदेश आज 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर में आयोजित किया जा रहा है, वहीं कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में लाई जाएगी नई रोजगार नीति, निवेश को देंगे बढ़ावा
प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी, 1971 को बर्फबारी के बीच शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूरा प्रदेश धूमधाम से आज इस दिवस को मना रहा है।