Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

देहरा : बलियाणा में बहन की शादी में भाई की फायरिंग से घायल चाचा ने तोड़ा दम

परागपुर के साथ लगते क्षेत्र बलियाणा का मामला

देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा पुलिस स्टेशन के तहत परागपुर के साथ लगते गांव बलियाणा में बहन की शादी की खुशी में फायरिंग के दौरान घायल चाचा की मौत हो गई है। चाचा का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। देर रात चाचा ने पीजीआई में अंतिम सांस ली। सूचना मिलने के बाद देहरा पुलिस स्टेशन की टीम पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा।

चंबा : खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की गई जान- चालक घायल

बता दें कि देहरा के बलियाणा में 26 जून को बलियाणा निवासी रमेश कुमार की बेटी की शादी थी। बरात कलोहा से गई थी। रात को जब बरात पहुंची तो घर से कुछ दूरी पर सराय के पास मिलनी हो रही थी। इसी बीच लड़की का 18 साल का भाई अपने पिता की लाइसेंसी एक नाली बंदूक ले आया और पास की डंगे पर खड़ा होकर शादी की खुशी में हवाई फायर करने लगा।

चंडीगढ़ में हिमाचल ने मांगा हिस्सा, कैबिनेट सब कमेटी खंगालेगी रिकॉर्ड

 

पहला फायर करने के बाद दूसरा फायर करने के लिए बंदूक लोड करने लगा तो डंगे से पांव फिसल गया और बंदूक का ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े उसके चाचा सुरेश कुमार के कंधे में लग गए और वह घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सुरेश कुमार को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा से पीजीआई रेफर किया गया।

चंबा के द्रमनाला गांव में नर तेंदुआ किया रेस्क्यू, गोपालपुर भेजा

मामले की सूचना मिलने पर देहरा पुलिस स्टेशन से टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर बंदूक जब्त कर ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। घायल चाचा का पीजीआई में उपचार चल रहा था। जख्मों का ताव न सहते हुए चाचा ने देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने घायल की मृत्यु होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मंडी : नाली में मिला बिजली बोर्ड के जेई का शव, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Shimla State News

शिमला : शादी में गया था परिवार, घर पर अकेले बेटे ने उठाया ये कदम

शिमला। राजधानी शिमला में 21 साल के युवक द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया है। युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक वरुण गहलोत कृष्णानगर का रहने वाला था।
उसने यह कदम रात को उस समय उठाया जब वह घर पर अकेला था। परिवार के सभी लोग शादी समारोह में गए हुए थे। जब परिजन घर आए तो देखा कि बेटा फंदे से लटका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में लाई जाएगी नई रोजगार नीति, निवेश को देंगे बढ़ावा
एएसपी शिमला रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि शव का पोस्टमार्टम IGMC में किया गया है। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने खुदकुशी की है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि सदर थाने की पुलिस इसकी जांच कर रही है। वरुण गहलोत के परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि परिवार मूलत: पंजाब का रहने वाला है लेकिन काफी साल से शिमला में ही रह रहा है। फिलहाल पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।

Categories
Top News ENTERTAINMENT

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तैयारियां शुरू, गेस्ट के लिए ‘नो फोन पॉलिसी’

22 जनवरी से शुरू हो जाएंगी रस्में

मुंबई। सुनील शेट्टी की प्यारी बेटी अथिया शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले की रस्में 22 जनवरी से शुरू हो जाएंगी जिसमें सबसे पहले मेहंदी सेरेमनी होगी।

ये फंक्शन सुनील शेट्टी के घर पर रखे गए हैं। इसके अगले दिन यानी 23 जनवरी को अथिया शेट्टी और केएल राहुल से शादी करेंगी। शादी का मंडप सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में तैयार हो रहा है।

ब्रेकिंग: UGC NET दिसंबर 2022 के आवेदन की तिथि बढ़ी-जानिए नई डेट

जानकारी के मुताबिक शादी में दोनों तरफ से करीब 100 गेस्ट शामिल होंगे। सभी को हिदायत दी गई है कि कोई भी शादी के दौरान की फोटोज या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। इसके साथ ही गेस्ट के लिए ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की जाएगी। यानी कि सभी मेहमानों के फोन शादी से पहले जमा कर दिए जाएंगे।

हिमाचल : APRO सहित इन पदों की रिजेक्ट लिस्ट जारी- पढ़ें खबर

इसका मतलब यही है कि शादी की तस्वीरों के लिए दोनों के फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। परिवार की तरफ से ऑफिशियल फोटो-वीडियो शेयर करने के बाद ही लोग देख पाएंगे। इसके अलावा शादी के एक हफ्ते बाद दोनों का रिसेप्शन रखा गया है जिसमें फिल्म जगत से कई जाने-माने चेहरे और हस्तियां शामिल होंगी।

बर्फबारी का साइड इफेक्ट: हिमाचल में 352 सड़कें बंद-194 ट्रांसफार्मर प्रभावित

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें