शिमला कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धांजलि
शिमला। हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वीं पुण्यतिथि पर आज प्रदेश भर में उन्हें याद किया गया।
शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Breaking : कांगड़ा जिला में इस दिन पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर रोक
कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने कहा कि आज डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वीं पुण्यतिथि है और उन्हें याद किया जा रहा है। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
हिमाचल हाईकोर्ट में निर्दलीय विधायक इस्तीफे के मामले में बहस पूरी- पढ़ें खबर
उन्होंने कहा कि यशवंत सिंह परमार हिमाचल निर्माता हैं। हिमाचल को बनाने में उनका बड़ा योगदान है और उनके योगदान को हिमाचल कभी नहीं भुला सकता है।
गगल : गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के ममेरे भाई सहित दो की गई जान
हिमाचल यदि आज विकास के पथ पर अग्रसर है तो ये यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह की देन है। आज हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शमिल है और विकास के पथ पर अग्रसर है।