Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर

बोले- सीटिंग एमएलए को टिकट कठिन

शिमला। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हिमाचल में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसके साथ ही हिमाचल के 6 विधानसभा क्षेत्रों में भी एक जून को उपचुनाव होंगे। यह उपचुनाव कांग्रेस के बागियों को अयोग्य करार देने के चलते हो रहे हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशियों को लेकर और हिमाचल की सरकार को लेकर बड़ी बात कही है।

 

उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर खुद विराद लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार दोनों पार्टियों के लिए सीटिंग एमएलए के चुनाव लड़ाने का विषय कठिन होगा।

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में एक तरह आ चुकी है। हिमाचल सरकार गलत तरीके से जिस तरह बजट पारित किया। भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड करके बजट पारित किया। अपनी सरकार को बचाया। 9 विधायकों को नोटिस जारी किया है। उसका औचित्य नहीं है।
भाजपा ने हमीरपुर और शिमला सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

कांगड़ा-चंबा और मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए भी जल्द प्रत्याशी को घोषणा होगी। वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में भाजपा सरकार बनने के साथ हिमाचल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा के लिए चार सीटों का चुनाव महत्वपूर्ण है।

हिमाचल : कांग्रेस के 6 बागियों के विधानसभा क्षेत्र में होंगे उपचुनाव-शेड्यूल जारी

 

क्योंकि हिमाचल को देश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए योगदान देना है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में होने वाले उपचुनाव भी निर्णायक भूमिक निभाएंगे। विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। फिर भी हम उपचुनाव के लिए तैयार हैं।

Breaking : लोकसभा चुनाव-2024 का बजा बिगुल, तिथियों का ऐलान-हिमाचल के 6 विस क्षेत्रों में भी होंगे उपचुनाव

कोर्ट का निर्णय क्या रहता है यह 18 को पता चल जाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि उपचुनाव साथ हुए तो देश में भाजपा की सरकार के साथ हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

 

 

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *